भाजपा नेता व पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

'आतंकवाद का रंग हरा होता...', बरी होते ही साध्वी ने उगला जहर; मचा सियासी बवाल

Sadhvi Pragya News: मालेगांव केस में बरी होने के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आतंकवाद पर बयान दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आतंकवाद का रंग हरा होता है। इसी झंडे के नीचे आतंकवाद फैलाया जाता।

सौरभ शर्मा

BJP leader Sadhvi Pragya Thakur Statemen: मालेगांव मामले में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बरी होने के बाद अब उन्होंने आतंकवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने साफ तौर पर कहा है कि आतंकवाद का रंग हरा है। उन्होंने कहा कि हरे झंडे के नीचे आतंकवाद फैलाया जाता है। साध्वी के द्वारा इस समय बयान लगातार दिए जा रहे है। अभी उन्होंन बीते दिनों अपने हिरासत के समय का वाक्या शेयर करते हुए कहा था कि उन्हें कस्टड़ी में इस तरह से टॉर्चर किया गया कि वो शब्दों से बता नहीं सकती है इसके साथ ही कहा गया था कि मोदी, योगी, भागवत जैसे टॉप के बडे लीडरों का नाम ले दो तो फिर तुम्हे परेशान नहीं करेंगे।

मालेगांव विस्फोट मामले में बरी होने के बाद, पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र भोपाल पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। समर्थकों ने भारत माता की जय के नारे और फूल मालाओं से उनका सम्मान किया। लेकिन इस स्वागत समारोह के दौरान साध्वी ने एक बार फिर विवादित बयान देकर राजनीतिक पारा चढ़ा दिया।

आतंकवाद का रंग हरा होता है

भोपाल में मीडिया से बात करते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने आतंकवाद और मुसलमानों को लेकर कहा, कौन कहता है कि आतंकवाद का कोई रंग नहीं होता? आतंकवाद का रंग हरा होता है। उन्होंने कहा कि हरे झंडे के नीचे आतंकवाद फैलाया जाता है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा, 'पहलगाम में हरे रंग के साथ जो कुछ किया, वह सबके सामने है। उन्होंने बार-बार पूछा, क्या तुम हिंदू हो? और फिर उनके कपड़े उतारकर और उनकी जांच करके उन्हें मार डाला गया। मुसलमानों में आतंकवाद है, यह तो तय है।'

हिंदू आतंकवादी नहीं हो सकता

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मालेगांव मामले में उन्हें 17 साल तक मानसिक और शारीरिक यातनाएं दी गईं, लेकिन अंततः सत्य की विजय हुई। उन्होंने कांग्रेस पर हिंदुओं को हमेशा कुचलने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने भगवा आतंकवाद की झूठी पटकथा लिखी, लेकिन वह टिक नहीं पाई। एक हिंदू आतंकवादी नहीं हो सकता, क्योंकि एक हिंदू हमेशा सहिष्णु होता है। हमारा मंत्र वसुधैव कुटुम्बकम है।'

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?