बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

आज शाम PM आवास पर BJP की बड़ी बैठक, राज्यसभा उम्मीदवारों और 12 साल के रिपोर्ट कार्ड पर लगेगी मुहर!

Rajya Sabha Election Schedule And Candidates: PM आवास पर आज शाम 5:30 बजे बीजेपी की महाबैठक होगी। बैठक में राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

अमन मौर्या

BJP High Level Meeting At PM Residence: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज शाम को प्रधानमंत्री आवास पर भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

शाम 5:30 बजे होने वाली इस बैठक में राज्यसभा और विधान परिषद की सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होने की उम्मीद है। साथ ही, सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर सरकार की कल्याणकारी और जन-हितैषी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के प्रयासों की समीक्षा की जा सकती है।

निर्वाचन आयोग ने जारी किया शेड्यूल

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव को लेकर ऐलान कर दिया है। 10 राज्यों से राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 18 जून को द्विवार्षिक चुनाव होने हैं। आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटें, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तीन-तीन सीटें, झारखंड में दो सीटें, और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक राज्यसभा सीट खाली हो रही है। ऐसे में 22 मई को आयोग ने राज्यसभा चुनावों का शेड्यूल घोषित किया था।

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह उन सदस्यों में शामिल हैं, जिनका कार्यकाल अगले महीने पूरा हो रहा है। आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, राज्यसभा चुनावों के लिए नोटिफिकेशन 1 जून को जारी किया जाएगा, 8 जून को नॉमिनेशन की लास्ट डेट है और वोटिंग 18 जून को होगी। वोटों की गिनती उसी दिन होगी।

दो सीटों पर होगा उपचुनाव

आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक सीट के लिए राज्यसभा उपचुनाव की भी घोषणा की। ये सीटें महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार और AIADMK सांसद सीवी शनमुगम के इस्तीफे के बाद खाली हुई हैं, जो हाल ही में राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। उपचुनाव भी 18 जून को ही होगा।

इन राज्यों में होगा विधान परिषद चुनाव

राज्यसभा चुनावों के अलावा कई राज्यों में विधान परिषद के भी चुनाव होने हैं। इनमें बिहार, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों विधान परिषद के चुनाव शामिल हैं। माना जा रहा है कि इन चुनावों को देखते हुए भाजपा सामाजिक, क्षेत्रीय और राजनीतिक समीकरणों पर अधिक ध्यान दे सकती है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां