देश

BJP ने अनिल एंटनी को राष्ट्रीय प्रवक्ता किया नियुक्त, मनजिंदर सिंह सिरसा को भी दी बड़ी जिम्मेदारी

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (JP Nadda) ने मंगलवार (29 अगस्त) को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एटंनी (AK Antony) के बेटे अनिल एंटनी (Anil Antony) को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया। वहीं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के पूर्व प्रमुख मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। इस नियुक्ति को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी ऩड्डा ने मंजूरी दे दी है। 

बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने कहा, ‘‘यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। सिरसा पहले शिरोमणि अकाली दल में थे। वर्ष साल 2021 में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था। वह दिल्ली विधानसभा में राजौरी गार्डन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1696482778316247106

अनिल एंटनी इस साल अप्रैल में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजदूगी में बीजेपी में शामिल हुए थे। उनके भाजपा का दामन थामने के बाद  पीयूष गोयल ने कहा था कि वो जमीनी स्तर के नेता हैं। वो मानते हैं कि बीजेपी को देश की चिंता है जो कि राष्ट्र के लिए काम कर रही है। उनका विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z