पीएम मोदी और नितिन नबीन फोटो- सोशल मीडिया
देश

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

BJP State Prabhari: बीजेपी ने बुधवार (23 सितंबर) को प्रदेश प्रभारी और सहप्रभारियों की घोषणा की है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई नियुक्तियों का ऐलान किया।

अर्पित शुक्ला

BJP State Prabhari List: बीजेपी ने बुधवार (23 सितंबर) को प्रदेश प्रभारी और सहप्रभारियों की घोषणा की है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने नई नियुक्तियों का ऐलान किया। इस लिस्ट में हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक बीजेपी का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। साथ ही संगीता यादव और रोहन गुप्ता को बिहार का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। बीजेपी की तरफ से जारी सर्कुलर के मुताबिक सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

देखें पूरी लिस्ट:

राज्य/केंद्र शासित प्रदेशप्रभारीसह प्रभारी
अंडमान & निकोबारश्री जय प्रकाश, दिल्ली
अरुणाचल प्रदेशडॉ. देवेश कुमार, बिहार
आंध्र प्रदेशडॉ. अरविंद भदौरियाश्रीमती वनथी श्रीनिवासन
असमश्री मंगल पांडेश्रीमती फांग्नोन कोन्याक; श्री मनोज डर्टग्गा
बिहारश्री हरीश द्विवेदीश्रीमती संगीता यादव; श्री रोहन गुप्ता
चंडीगढ़श्री महेंर पांडे
छत्तीसगढ़श्रीमती स्मृति ईरानीश्री सिद्धार्थ शम्भू
दादरा नगर हवेली & दमन एवं दीवश्रीमती वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी
दिल्लीडॉ. विनय सहस्रबुद्धेश्री जामयांग त्सेरिंग नामग्याल; श्रीमती दर्शनाबेन जरदोश
गोवाडॉ. भारती प्रवीन पवारश्री अनिल एंटनी
गुजरातश्री तरुण चुगश्री अजय महावर; श्रीमती गोमती साई
हरियाणाश्रीमती स्मृति ईरानीडॉ. भोला सिंह
हिमाचल प्रदेशश्री श्रीकांत शर्माश्रीमती दर्शना सिंह
जम्मू & कश्मीरडॉ. सतीश पूनियाश्रीमती रीना कश्यप, हिमाचल प्रदेश
झारखंडश्री गजेंद्र पटेलश्री सौरभ सिंह; श्रीमती निवेदिता सिंह, बिहार
कर्नाटकश्री हरीश द्विवेदीडॉ. के. वेंकटेश्वरलू
केरलप्रो. एम. नागराजाश्री एम. वेंकटेशन
लद्दाखश्री राजकुमार भाटिया, दिल्ली
लक्षद्वीपश्री जॉर्ज कुरियन
मध्य प्रदेशश्री बिलाल कुमार देवश्रीमती रेखा वर्मा
महाराष्ट्रश्री बैजयंत जय पांडाश्री अमित मालवीय; श्री सदानंद शेट तानावडे; श्रीमती कमलजीत सहरावत
मणिपुरडॉ. राजदीप रॉय
मेघालयश्री कनाद पुरकायस्थडॉ. नुमल मोसमन, असम
मिजोरमडॉ. भगवत कराड
नगालैंडश्री अनिल एंटनी
ओडिशाश्रीमती डी. पुरंदेश्वरीडॉ. स्वदेश सिंह
पुदुचेरीश्री के. सुरेंद्रन
पंजाबडॉ. सतीश पूनियाश्री वीरेंद्र सचदेवा; श्रीमती (डॉ.) अलका गुर्जर
राजस्थानश्री संजय भाटियाश्रीमती कविता पारटिदार; श्री कुलजीत चहल
सिक्किमश्री राजू बिस्ता
तमिलनाडुश्री राम माधवश्री निर्मल कुमार सुराणा; श्रीमती डी. के. अरुणा
तेलंगानाश्री सुनील बंसलश्री अभय पाटिल; श्रीमती रेखा शर्मा
त्रिपुराश्री मृगांक देव बर्मन
उत्तर प्रदेशश्री विनोद तावड़ेश्री जगदीश पटेल; श्रीमती मेधा कुलकर्णी; डॉ. प्रदीप शर्मा; श्री अनंत ओझा
उत्तराखंडश्री राम माधवश्री अरविंद मेनन; सुश्री बांसुरी स्वराज
पश्चिम बंगालश्री सुनील बंसलश्री लाल सिंह आर्या; श्री राजेंद्र सिंह, बिहार; श्रीमती पिंकी कुशवाहा, बिहार

छह नेताओं के पास एक से ज्यादा राज्य

छह नेताओं को एक से अधिक राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ और हरियाणा की प्रभारी हैं। हरीश द्विवेदी बिहार और कर्नाटक के प्रभारी हैं। डॉ. सतीश पूनिया जम्मू-कश्मीर और पंजाब की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। राम माधव तमिलनाडु और उत्तराखंड के प्रभारी हैं। सुनील बंसल तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी देख रहे हैं। अनिल एंटनी नागालैंड के प्रभारी और गोवा के सह-प्रभारी हैं।

नितिन नबीन ने दी बधाई

नितिन नबीन ने कहा कि हाल ही में नियुक्त सभी राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बधाई। मुझे पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, आपके प्रयास संगठन को मजबूत करने और 'विकसित भारत 2047' के हमारे सामूहिक सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

किसे मिला चुनावी राज्य यूपी का जिम्मा?

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विनोद तावड़े को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ ही 4 सह प्रभारी भी यूपी बीजेपी के लिए बनाए गए हैं, जिनमें जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा का नाम शामिल है।

गजेंद्र पटेल को झारखंड का राज्य प्रभारी बनाया गया है और सौरभ सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है। प्रो. एम. नागराजा को केरलम का प्रभारी बनाया गया है, वहीं एम वेंकटेशन को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। लद्दाख के लिए राजकुमार भाटिया को प्रभारी बनाया गया है।

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर

वोट चोरी देशद्रोह...SIR विवाद पर राहुल गांधी ने BJP, RSS और चुनाव आयोग को घेरा, बोले- समय आने पर पकड़ेंगे

Meghalaya Politics: UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, एक झटके में बदल गया विधानसभा का गणित