अमित शाह ने किया AIADMK के साथ गठबंधन का ऐलान 
देश

तमिलनाडु में BJP ने अपनाया बिहार वाला फार्मूला! AIADMK को बनाया 'बड़ा भाई', अमित शाह ने किया गठबंधन का ऐलान

BJP AIADMK Alliance: भारतीय जनता पार्टी और अन्नाद्रमुक यानी AIADMK आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर लडेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को इस बात का ऐलान कर दिया है।

अर्पित शुक्ला

नवभारत डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पुष्टि की कि AIADMK और भाजपा एनडीए गठबंधन के हिस्से के रूप में 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उनके साथ मंच पर AIADMK के एडप्पादी के पलानीस्वामी (EPS) भी मौजूद थे।

शाह ने भाजपा और अन्नाद्रमुक नेताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इस चुनाव का नेतृत्व राष्ट्रीय स्तर पर नरेन्द्र मोदी करेंगे और तमिलनाडु में ईपीएस और अन्नाद्रमुक इसका नेतृत्व करेंगे।’’

क्या बोले अमित शाह?

शाह ने यह भी कहा कि एआईएडीएमके 1998 से एनडीए का हिस्सा है और प्रधानमंत्री मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता ने अतीत में साथ मिलकर काम किया था। यह कदम उसी दिन उठाया गया है जब के अन्नामलाई की जगह नैनार नागेंद्रन को तमिलनाडु में भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अन्नामलाई ने ही उनके नाम का प्रस्ताव रखा था।

नागेंद्रन तमिलनाडु बीजेपी के नए अध्यक्ष

नैनार नागेंद्रन तमिलनाडु बीजेपी के नए अध्यक्ष होंगे, क्योंकि आज इस पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले वे अकेले व्यक्ति थे। अन्नामलाई ने नागेंद्र के नाम का प्रस्ताव रखा तथा पार्टी के अन्य नेताओं ने इसका समर्थन किया। अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा कल (12 अप्रैल) दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय से की जाएगी। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी विधायक नैनार नागेन्द्रन ने शुक्रवार (11 अप्रैल) को पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

कौन हैं नैनार नागेन्द्रन?

बता दें कि नागेंद्रन, जो कि वर्तमान में राज्य उपाध्यक्ष हैं, पहले AIADMK में थे। वे टी नगर में बीजेपी के राज्य मुख्यालय कमलालयम में पहुँचने वाले पहले उम्मीदवार थे तथा नामांकन दाखिल किया।

पार्टी ने बताया कि उनके नाम का प्रस्ताव मौजूदा पार्टी प्रमुख के अन्नामलाई, केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन तथा पार्टी विधायक और महिला मोर्चा अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने रखा। अन्नामलाई के बाद नागेंद्रन को नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए जाने की संभावना है।

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट