तेजस्वी यादव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

1995 से बेहतर होगा रिजल्ट! तेजस्वी ने Exit Poll को बताया फर्जी, बोले- 18 नवंबर को होगा शपथ ग्रहण

Bihar Politics: 2025 के बिहार चुनाव नतीजों से पहले तेजस्वी यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जहां उन्होंने एग्जिट पोल को खारिज करते हुए कहा कि ये प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वार सेट किए गए हैं।

अभिषेक सिंह

Bihar Chunav News: 2025 के बिहार चुनाव नतीजों से पहले, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने एग्जिट पोल को खारिज करते हुए कहा कि ये सब प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा सेट किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन अधिकारियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। कोई भी सैंपल सर्वे का खुलासा नहीं कर रहा है। इसका मानक क्या है?

राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार बदलाव आ रहा है। उन्होंने दोहराया कि नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएँगे और शपथ ग्रहण समारोह 18 नवंबर को होगा। भाजपा और एनडीए में हड़कंप मचा हुआ है।

'सरकार बदलने के लिए पड़ा भारी वोट'

तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार 2020 की तुलना में 72 लाख ज़्यादा लोगों ने वोट दिया। हर विधानसभा क्षेत्र में 30,0000 से ज़्यादा लोगों ने वोट दिया। यह वोट सरकार बचाने के लिए नहीं, बल्कि सरकार बदलने के लिए है। पिछली बार मतगणना को धीमा करने की कोशिश की गई थी। पिछली बार बेईमानी हुई थी। इस बार, यह क्लीन स्वीप है। महागठबंधन भारी बहुमत से जीतेगा।

'मतगणना में बेईमानी बर्दाश्त नहीं'

हमारे लोग वोटों की चोरी रोकेंगे, चाहे हमें कितनी भी कुर्बानी देनी पड़े। हम मतगणना में बेईमानी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस बार बिहार में रोज़गार देने वाली सरकार सत्ता में आएगी। हम कलम का राज स्थापित करेंगे। अगर मतगणना में बेईमानी हुई तो जनता करारा जवाब देगी। बिहार की जनता लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देगी।

1995 से भी बेहतर फीडबैक: तेजस्वी

1 पोलो रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी ने दावा किया कि उन्हें बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। "1995 से भी बेहतर फीडबैक सामने आया है। सभी ने भारी मतदान किया। जनता ने इस सरकार के खिलाफ वोट दिया। इस बार बदलाव होने वाला है।"

आपको बता दें कि जर्नो मिरर के एग्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार बनती हुई दिखाई रही है। बाकी जितने भी एग्जिट पोल सामने आए हैं उनके मुताबिक एनडीए को औसतन 150 से 165 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। जिसका मतलब यह है कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने वाली है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला