PTI Photo 
देश

बुलढाणा हादसे को लेकर सबसे बड़ा खुलासा, 'इस' वजह से गई 26 लोगों की जान

वैष्णवी वंजारी

महाराष्ट्र: पिछले हफ्ते बुलढाणा हादसे ने पुरे महाराष्ट्र को झंझोर कर रख दिया। जी हां दरअसल यह हादसा समृद्धि हाईवे पर सिंदखेड राजा के पास पिंपलखुटा गांव के पास हुआ। इसमें एक निजी बस की भीषण दुर्घटना हुई थी। जैसे कि हम सब जानते है इस दिल दहला देने वाले हादसे में में 26 लोगों की मौत हो गई। इस बीच बुलढाणा एक्सीडेंट मामले में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है, जिसने एक साथ 26 जिंदगियां जल कर खाक हो गई। आइए यहां जानते है इस बड़े खुलासे के बारे में.. 

दरअसल इस हादसे को लेकर सामने आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बुलढाणा बस हादसे में बस ड्राइवर नशे में था। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। 1 जुलाई को नागपुर से पुणे जा रही बस समृद्धि हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें 26 लोग जिंदा जल गये, जिससे हर कोई सहम गया था। 

ऐसे में अब पुरे एक हफ्ते बाद इस मामले में सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। जी हां आपको बता दें कि ड्राइवर के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट से पता चला कि ड्राइवर शराब के नशे में था। जांच को दौरान उसके खून में अल्कोहल के प्रमाण मिले हैं। 

विदर्भ यात्रा क्रमांक MH29 BE1819 के इन 26 यात्रियों की आखिरी यात्रा थी। समृद्धि हाईवे पुल पर डिवाइडर से टकराकर बस पलट गई। इसके तुरंत बाद बस में आग लग गई। हादसा होते ही ड्राइवर और कंडक्टर समेत 5 से 6 यात्री बस का शीशा तोड़कर बाहर निकल गए।

इस वजह से वह इस भयानक हादसे से बच गए, हालांकि, 26 अन्य लोगों की बस में ही मौत हो गई। ऐसे में अब इस बड़े खुलासे के बाद आगे क्या कार्रवाई होती है, यह देखना होगा। 

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान