Representative Image 
देश

महाराष्ट्र में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा फैसला, 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को फ्री मिलेगी वैक्सीन

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में जल्द शुरू हो रहे कोरोना वैक्सीनेशन (Vaccination) अभियान  महाराष्ट्र सरकार ने बड़ी घोषणा की है।

आसिफ सईद

मुंबई: राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thakeray) ने कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया है कि महाराष्ट्र में 18 साल से 44 साल तक की उम्र के सभी लोगों को फ्री कोरोना वैक्सीन (Free Corona Vaccine) लगाई जाएगी। कैबिनेट के इस फैसले को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया है।

ट्विटर पर सीएमओ ने लिखा है, "18 साल से 44 साल तक की उम्र के सभी लोगों को फ्री कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।" बता दें कि एक मई से 18 साल और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी, इसके लिए आज शाम चार बजे रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है।

देश में छाए कोरोना संकट के बीच 1 मई से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन (Vaccination) अभियान के तहत अब युवा वर्ग को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लगाने की तैयारी है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में मुफ्त टीकाकरण (Free Vaccination) के लिए लगभग 7,500 करोड़ रुपए की जरुरत होगी। राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 5 करोड़ 71 लाख नागरिकों का टीकाकरण 1 मई से अपेक्षित है। एक नागरिक को वैक्सीन की दो डोज दी जानी है। इस हिसाब से 12 करोड़ डोज की जरुरत होगी।

सरकार की नजर अब 800 पार पर...खरगे ने परिसीमन बिल पर सरकार पर साधा निशाना; SC-ST आरक्षण पर भी उठाए सवाल

CRPF की निगरानी में जला कार्तिगई दीपम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई रस्म

परिसीमन बिल को समर्थन का ऐलान, अगले ही दिन शरद पवार से मिलने पहुंचे गौतम अडानी; 2023 की मुलाकात भी चर्चा में

क्या बंटेगा उत्तर प्रदेश? अमित शाह ने परिसीमन पर दिया बड़ा संदेश, सभी दलों से की ये अपील

सांसद चंद्रशेखर आजाद पर दुष्कर्म का आरोप, राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित