पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह (File Photo) 
देश

BJP अध्यक्ष के चुनाव से पहले हलचल तेज, इन 3 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जेपी नड्डा के मोदी सरकार 3.0 में स्वास्थ्य मंत्रालय संभालने के बाद से ही पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए तमाम नेताओं के नाम पर विचार कर रही है। अब 3 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

अर्पित शुक्ला

नई दिल्ली: देश भर के राजनीतिक गलियारे में इस बात कि चर्चा है कि बीजेपी को उसका राष्ट्रीय अध्यक्ष कब मिलेगा? भाजपा के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल काफी पहले ही पूरा हो चुका था और तब से वो एक्सटेंशन पर हैं। नड्डा मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री का पद भी संभाल रहे हैं।

अब ऐसा लग रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा तेजी से आगे बढ़ रही है क्योंकि पार्टी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र, उत्तराखंड तथा पश्चिम बंगाल में संगठनात्मक चुनावों की देखरेख के लिए तीन वरिष्ठ सदस्यों को नियुक्ति किया है।

इन 3 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

भाजपा ने शुक्रवार को महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में अपने संगठनात्मक चुनावों की देखरेख के लिए ‘राज्य चुनाव अधिकारियों' की नियुक्ति की। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू और हर्ष मल्होत्रा ​​तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को क्रमश: महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन चुनावों के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण ने एक बयान में कहा कि तीनों सांसद इन राज्यों के अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनावों के लिए केंद्रीय प्रभारी होंगे।

बीजेपी में संगठन चुनाव

इस नियुक्ति से पार्टी में संगठन के चुनावों के लिए पहले से जारी कवायद को पूरा करने के वास्ते एक नई गति मिलने की संभावना है, जो मौजूदा अध्यक्ष जे पी नड्डा की जगह एक नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के साथ समाप्त होगी। सत्तारूढ़ भाजपा के पास कुल 37 संगठनात्मक राज्य हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू होने से पहले कम से कम 19 में संगठन की चुनावी प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए। अब तक, उनमें से 14 में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

हालांकि, भाजपा को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात सहित कई प्रमुख राज्यों में अपने अध्यक्षों का चुनाव करना बाकी है। इसने जनवरी में इन राज्यों के लिए ‘राज्य चुनाव अधिकारी' नियुक्त किए थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BJP की राष्ट्रीय टीम में दिखा मध्य प्रदेश का दबदबा; खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल बने राष्ट्रीय महासचिव

BJP आईटी सेल से अमित मालवीय हटाए गए, कौन हैं छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के, जो अब डिजिटल टीम को करेंगे लीड?

Hisar Murder Case: CM सैनी से बातचीत के बाद बनी सहमति, 14 दिन बाद आज जिवन का किया जाएगा अंतिम संस्कार

मोदी जी, देखिए NTA ने क्या किया...UGC-NET री-एग्जाम पर भड़के राहुल गांधी, एनटीए की जिम्मेदारी पर उठाए सवाल

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस