PTI Photo 
देश

तेलंगाना में फिर सत्ता में वापसी करेगी भारत राष्ट्र समिति: मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव

किर्तेश ढोबले

हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) ने रविवार को कहा कि सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) अगले विधानसभा चुनाव में पिछले चुनाव की तुलना में सात से आठ सीटें अधिक हासिल कर सत्ता में वापस आएगी। तेलंगाना में समग्र विकास पर विधानसभा में चर्चा के दौरान राव ने कांग्रेस नेताओं पर अपने शासन के दौरान ढिलाई भरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि हम पिछले चुनाव की तुलना में सात . आठ सीटें अधिक जीतेंगे। इसमें किसी को संदेह नहीं है।'' बीआरएस शासन के दौरान तेलंगाना में बिजली क्षमता बढ़ने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की स्थापित बिजली क्षमता 18,756 मेगावाट है जिसे 25,000 मेगावाट तक पहुंचने का लक्ष्य जल्द ही साकार हो जाएगा।

राव ने आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के तहत राष्ट्रीय तापविद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) को राज्य में 4,000 मेगावाट का संयंत्र स्थापित करने का आदेश दिया गया था, लेकिन उसने अब तक केवल 1,600 मेगावाट का संयंत्र स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति बिजली खपत के मामले में तेलंगाना नंबर एक पर है और राष्ट्रीय औसत राज्य के आसपास भी नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आज हम 18,756 मेगावाट तक पहुंच गए। 25,000 मेगावाट तक पहुंचने का लक्ष्य बहुत जल्द हासिल किया जाएगा। 4,000 मेगावाट के दमाराचरला थर्मल पावर प्लांट का उद्घाटन जल्द किया जाएगा... 6,400 मेगावाट स्थापित क्षमता (मौजूदा क्षमता में) जोड़ी जाएगी। इसके साथ 25,000 मेगावाट स्थापित क्षमता का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। मैं खुशी से इसकी घोषणा कर सकता हूं।'' (एजेंसी)

तमिलनाडु की जेल में सुरक्षा में कोताही पर एक्शन! उप जेल अधीक्षक पर गिरी गाज, कईयों का ट्रांसफर हुआ

Delhi Chalo March को लेकर मेट्रो सेवा पर असर! राजीव चौक समेत 10 प्रमुख रूटों का रहेगा डायवर्जन, देखें लिस्ट

पंचकूला के स्कूल में खौफनाक घटना, KG की बच्ची को बेरहमी से पीटा; बेहोश होने पर भी नहीं रुका हमला, VIDEO

Punjab Election 2027: AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित; भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे चुनाव

दिवाली के पीक सीजन में व्यापारियों का फूटा गुस्सा; अब दिल्ली चलो मार्च में जुटेंगे अखिलेश और ममता भी