महिला की शिकायत पर आरोपी विजय मल्लिकार्जुन कामथ गिरफ्तार (सौजन्य-एक्स) 
देश

टॉयलेट जाने के बहाने घर में घुसा डिलीवरी एजेंट; महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने Flipkart एजेंट को किया गिरफ्तार

Flipkart Delivery Agent Arrest: कर्नाटक के बेंगलुरु से एक खौफनाक खबर सामने आई। बेंगलुरु में एक डिलीवरी एजेंट ने टॉयलेट के बहाने महिला के घर में जबरदस्ती घुसकर छेड़छाड़ की।

प्रिया जैस

Bengaluru Flipkart Delivery Agent Crime: बेंगलुरु से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। एक महिला ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया है कि एक डिलीवरी एजेंट बाथरूम का इस्तेमाल करने के बहाने से जबरदस्ती घर में घुस आया और महिला के साथ छेड़छाड़ की। इस घटना की जानकारी महिला ने सोशल मीडिया के जरिए दी। महिला ने सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी कर रोते हुए बताया कि एक डिलीवरी एजेंट एक पार्सल देने उनके घर आया था।

उसने टॉयलेट इस्तेमाल करने के लिए पूछा तो महिला ने उसे साफ इनकार कर दिया। इसके बाद वह जबरदस्ती घर के अंदर घुस आया। महिला ने अपनी पोस्ट में बताया कि उसने कहा था कि वह अजनबियों को घर के अंदर नहीं आने देती। अगर यकीन न हो तो पड़ोस में रहने वाले पुरुषों से पूछ ले। मना करने के बावजूद उसने चप्पल उतारी और घर के अंदर घुस आया।

महिला ने सोशल मीडिया पर डाला वीडियो

महिला ने आरोप लगाया कि डिलीवरी एजेंस ने अपने प्राइवेट पार्ट्स भी दिखाए, जिसके बाद मुझे सदमा-सा लगा और अपमानित महसूस हुआ। मुझे लगा कि मैं अपने घर में भी सुरक्षित नहीं हूं। महिला ने पोस्ट में बताया कि मैं बहुत डर गई थी। अपनी सुरक्षा के लिए मैंने अपने फोन का कैमरा चालू रखा। मेन गेट खुला रखा और वहीं खड़ी रही ताकि खतरा होने पर बाहर भाग सकूं।

महिला की यह पोस्ट देखते-ही-देखते वायरल हो गया। इस पर बेंगलुरु पुलिस ने भी संज्ञान लिया और महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया। बेंगलुरु पुलिस, ने आरोपी डिलीवरी एजेंट की तलाश शुरू कर दी। जांच में पता चला कि आरोपी फ्लिपकार्ट का डिलीवरी एजेंट है।

पुलिस ने डिलीवरी एजेंट को किया गिरफ्तार

बेंगलुरु के DCP व्हाइटफील्ड ने बताया, "फ्लिपकार्ट के डिलीवरी एजेंट विजय मल्लिकार्जुन कामथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली निलोफर ​​फातिमा की शिकायत के बाद मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। उनकी शिकायत के आधार पर, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 75, 79 और 329(2) के तहत केस नंबर 345/2026 दर्ज किया है।"

https://twitter.com/ANI/status/2076174409405219232

बेंगलुरु पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की आगे की जांच चल रही है। यह घटना ऑनलाइन शॉपिंग और पार्सल डिलीवरी से जुड़ा एक बहुत गंभीर सवाल खड़ा करती है। सोशल मीडिया के आज के दौर में, डिलीवरी एजेंट पार्सल पहुंचाने के लिए लगभग हर घर में जाते हैं। ऐसे में, किसी डिलीवरी एजेंट का ऐसा व्यवहार सुरक्षा को लेकर चिंताएं पैदा करता है।

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा