SBI, HDFC, ICICI समेत कई बैंको में आज रहेगी छुट्टी सोर्स- AI
देश

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Closed Today: 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद और तिरुवोनम के चलते दिल्ली, UP, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। RBI की हॉलिडे के अनुसार SBI सहित अधिकांश बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

करुणा नंद शाहवाल

RBI Bank Holiday List: अगर आज आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद और केरल में तिरुवोनम के अवसर पर देश के कई राज्यों में सरकारी और निजी बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी।

यह अवकाश भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार लागू होगा। अगर ऐसे में आप भी आज बैंक से जुड़े कार्यों को लेकर अपने नजदीकी बैंक-शाखाओं में जाने की सोच रहे हैं तो बैंक में जाने से पहले ये लिस्ट एक बार जरूर चेक कर लें कि कहीं आपके भी राज्‍य में आज बैंक बंद रहेगा या नहीं।

आज किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार 26 अगस्त 2026 (बुधवार) को ईद-ए-मिलाद और केरल में तिरुवोनम के अवसर पर देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

इस दौरान सरकारी और निजी दोनों बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा। तो वहीं केरल में भी तिरुवोनम को लेकर बैंक बंद रहेंगे।

आज इन राज्यों में बैंक बंद

दिल्ली

बिहार

उत्तर प्रदेश

मध्‍य प्रदेश

महाराष्ट्र

कर्नाटक

तमिलनाडु

उत्तराखंड

तेलंगाना

मणिपुर

जम्मू-कश्मीर

छत्तीसगढ़

झारखंड

आंध्र प्रदेश (ईद-ए-मिलाद के कारण बैंक ब्रांच रहेंगे बंद।)

केरल (तिरुवोनम के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं।)

इन राज्यों में SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन बैंक के साथ-साथ HDFC बैंक, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक समेत अधिकांश निजी बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। हालांकि, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और एटीएम जैसी सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

आंध्र प्रदेश में बदली बैंक अवकाश की तारीख

आंध्र प्रदेश में पहले ईद-ए-मिलाद के अवसर पर बैंक अवकाश 25 अगस्त (मंगलवार) को घोषित किया गया था। हालांकि, इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार चांद दिखाई देने की स्थिति को देखते हुए वक्फ बोर्ड ने पर्व की तारीख में बदलाव किया। इसके बाद राज्य सरकार ने भी छुट्टी की तारीख संशोधित कर दी और अब 26 अगस्त (बुधवार) को बैंक बंद रहेंगे।

ईद-ए-मिलाद और तिरुवोनम पर क्यों है छुट्टी?

ईद-ए-मिलाद, जिसे बारावफात या मिलाद-उन-नबी भी कहा जाता है, जो पैगंबर हजरत मुहम्मद की यादों में मनाया जाने वाला प्रमुख इस्लामी पर्व माना जाता है। यह रबी-उल-अव्वल महीने में मनाया जाता है और देशभर में श्रद्धा और अकीदत के साथ आयोजित होता है।

वहीं, तिरुवोनम केरल का प्रमुख त्योहार ओणम का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। इस अवसर पर केरल में सरकारी दफ्तरों और बैंक शाखाओं में अवकाश रहता है। इसको पर्व को लेकर यह मानना है कि प्राचिन काल के माहाराजा महाबली हर साल आज ही के दिन अपनी प्रजा से मिलने धरती पर आते हैं।

28 अगस्त को रक्षाबंधन पर भी रहेगी छुट्टी

भारतीय रिजर्व बैंक के अवकाश कैलेंडर के मुताबिक, बैंकों में 28 अगस्त को भी अवकाश रहेगा। वहीं 28 अगस्‍त ( गुरूवार) को रक्षा बंधन त्योहार के चलते देश के तमाम राज्‍यों में बैंकों में अवकाश रहेगा। तो वहीं इस दिन श्रीनारायण गुरु जयंती, अय्यनकली जयंती और पांग-ल्हाबसोल भी है।

इसके वजह से गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल और हिमाचल प्रदेश के बैंकों में छुट्टी हो सकती हैं। इसके बाद जिन लोगों को बैंकों में जाकर काम करवाना है, वह 27 अगस्‍त को बैंक की शाखा में जाकर अपना काम करवा सकते हैं।

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम