देश

बजरंग पुनिया पहुंचे खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के घर, बातचीत शुरू

सूर्यकांत तिवारी

नई दिल्ली: पहलवान बजरंग पुनिया (Wrestler Bajrang Punia)  केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Sports Minister Anurag Thakur) के आवास पर पहुंचे हैं। यहां बातचीत शुरू हो गई है। बता दें कि पहलवानों के विरोध का मुद्दा काफी गंभीर हो गया है। सरकार ने पहलवानों को बातचीत के लिए बुलाया था। जिसके लिए पहलवान तैयार भी हो गए हैं। अब  पहलवान बजरंग पुनिया केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के आवास पर पहुंचे हैं।  लेकिन शर्त एक ही है कि बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) को गिरफ्तार किया जाए। 

बीजेपी सांसद और कुश्ती संघ (Wrestling Federation) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे पहलवान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) से मुलाकात के लिए तैयार हो गए। उनसे मिलने पहुंचे हैं। देखने वाली बात होगी की सरकार से बातचीत के बाद क्या निर्णाम लिया जाता है।  

https://twitter.com/ANI/status/1666328217299607558

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से भी मुलाकत हुई थी। बाद में कुछ पहलवान अपने काम पर भी लौटे थे इससे कयास लगाए जाने लगा की अब प्रदर्शन खत्म हो जाएगा लेकिन थोड़ी ही देर में पहलवानों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह प्रदर्शन नहीं बंद कर रहे हैं। विरोध जारी रहेगा।  

पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि हम सरकार द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर अपने वरिष्ठों और समर्थकों के साथ चर्चा करेंगे। जब सभी अपनी सहमति देंगे कि प्रस्ताव ठीक है, तभी हम सहमत होंगे। ऐसा नहीं होगा कि हम सरकार की किसी भी बात से सहमत होकर समाप्त कर देंगे। हमारा विरोध। बैठक के लिए अभी तक कोई समय तय नहीं किया गया है।  

द्रोणाचार्य अवार्डी, कुश्ती कोच और विनेश फोगट के चाचा महावीर सिंह फोगट कहते हैं यह बहुत अच्छा है। इतने दिनों के बाद सरकार जागी और अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को आमंत्रित किया, इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि एक समाधान निकलना चाहिए।  

700% किराया बढ़ने की दलील पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- मत करिए हवाई यात्रा

सिर्फ मगरमच्छ के आंसू बहाए, बिहार में नितिन नबीन का कांग्रेस पर निशाना, बोले- दर्ज क्यों नहीं कराईं आपत्तियां

EPFO की नई सुविधाएं शुरू, WhatsApp पर चेक करें PF बैलेंस; ₹1,000 तक रकम का ऑटो सेटलमेंट

CM नंबर 1 बने योगी आदित्यनाथ, बेस्ट चीफ मिनिस्टर श्रेणी में शीर्ष पर यूपी के मुख्यमंत्री

दिल्ली में सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, स्वास्थ्य का हालचाल लिया; याद किए यूपीए के दिन