देश

धर्मांतरण केस का मुख्य आरोपी बद्दो महाराष्ट्र से गिरफ्तार, पुलिस ने ठाणे से पकड़ा

किर्तेश ढोबले

मुंबई: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ऑनलाइन गेमिंग के जरिए बच्चों को बहकाकर धर्म परिवर्तन करानेवाले मामले के मुख्य आरोपी शाहनवाज खान मकसूद उर्फ बद्दो को महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार कर लिया गया है। महाराष्ट्र और गाजियाबाद पुलिस ने ठाणे से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बद्दो अलीबाग की एक चॉल से गिरफ्तार हुआ है।  इससे पहले पुलिस ने इस मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसने पूछताछ में बद्दो का नाम लिया था।  तब से पुलिस यूपी से लेकर महाराष्ट्र के मुंबई तक दबिश दे रही थी। आख़िरकार पुलिस को सफलता मिली और बद्दो को गिरफ्तार कर लिया गया। 

इससे पहले, महाराष्ट्र में भी करीब 400 लोगों के धर्मांतरण की सूचना पर इस केस की जांच के लिए शनिवार को मुंब्रा पुलिस गाजियाबाद के कविनगर थाने पहुंची। मुंब्रा क्राइम ब्रांच के सीनियर इंस्पेक्टर मालोजी शिंदे के नेतृत्व में दो अधिकारियों की टीम कविनगर पुलिस थाने पहुंची और एसीपी से मुलाकात कर गेमिंग एप के जरिए हुए धर्मांतरण के मामले की पूरी जानकारी ली।   

अधिकारियों ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुम्ब्रा कस्बे के रहने वाले खान को तलाश रही थी। विस्तृत जानकारी देने से इंकार करते हुए उन्होंने बताया कि खान को पूछताछ के लिए मुम्ब्रा ले जाया जा रहा है।

गौरतलब है कि खान और गाजियाबाद के एक मस्जिद के इमाम के खिलाफ एक तहरीर के आधार पर उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धर्म परिवर्तन प्रतिषेध कानून में मामला दर्ज है।पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद के एक व्यक्ति ने पिछले महीने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि इमाम और बद्दों ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास करने वाले उनके बेटे का गैरकानूनी तरीके से इस्लाम में धर्म परिवर्तन कराया है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन