असदुद्दीन ओवैसी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

कयामत की रात तक होगा मस्जिद का जिक्र...बाबरी विध्वंस की बरसी पर गरजे ओवैसी, RSS पर किया बड़ा हमला

Babri Masjid: असदुद्दीन ओवैसी बाबरी विध्वंस की बरसी पर बड़ा बयान सामने आया है। एक्स पर उनके बयान का वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में जब तक दुनिया रहेगी...तब तक बाबरी मस्जिद का जिक्र करते रहेंगे।

अभिषेक सिंह

Asaduddin Owaisi on Babri Masjid: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बाबरी मस्जिद गिराए जाने की बरसी पर एक अहम बयान दिया। शनिवार को अपने ऑफिशियल X हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में ओवैसी ने कहा, "संघ परिवार वालों को सुन लेना चाहिए: जब तक दुनिया रहेगी, हम भारत में बाबरी मस्जिद की शहादत को याद करते रहेंगे।"

आपको बता दें कि बाबरी मस्जिद के विध्वंस की बरसी पर उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के साथ ही सारे देशभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। इस बीच असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आ गया। एक्स पर उनके बयान का वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में जब तक दुनिया रहेगी...तब तक बाबरी मस्जिद का जिक्र करते रहेंगे। लिखा गया है। साथ में #NeverForgetBabri हैशटैग का इस्तेमाल भी किया गया है।

हमारी मस्जिद जो 550 साल से थी: ओवैसी

इस मौके पर ओवैसी ने एक कार्यक्रम में कहा, "संघ परिवार के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट से वादा किया था कि मस्जिद की एक भी ईंट को हाथ नहीं लगाया जाएगा। इसके बावजूद तुम्हारे लोगों ने मस्जिद को शहीद किया। उन्होंने कहा कि हमारी मस्जिद जो 550 साल से वहां पर थी…तुमने मस्जिद को शहीद कर दिया।"

'बाबरी मस्जिद की शहादत याद को रखना'

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "हम इस दुनिया से जाने से पहले अपने बच्चों को यह सिखाएंगे। अगर हमारी आंखों में अब भी आंसू हैं, तो हम कलमा पढ़ेंगे और कहेंगे, 'बाबरी मस्जिद की शहादत को याद रखना।' इसलिए, हम यह मस्जिद के लिए नहीं बल्कि इंसाफ के लिए कहेंगे।"

बाबरी मस्जिद गिराए जाने की बरसी पर पूरे उत्तर प्रदेश में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं। राजधानी लखनऊ समेत सभी बड़े शहरों में पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर है। हालांकि, किसी भी तरह की अनहोनी सामने नहीं आई है।

बंगाल में 'बाबरी मस्जिद' पर मचा बवाल

दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में TMC से निकाले गए MLA हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखी। बाबरी मस्जिद बनाने के उनके ऐलान ने पश्चिम बंगाल की सियासत गरमा दी है। इसे लेकर भाजपा और टीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल