गुरदासपुर गांव में ‘सरपंच' पद के लिए दो करोड़ रुपये की बोली 
देश

पंजाब: आज इस गांव में भरा जाएगा 'सरपंची' का नामांकन, 2 करोड़ में नीलाम हुआ था ‘सरपंच' पद

पंजाब में जहां आज ग्राम पंचायत के चुनाव का लिए नामांकन दाखिल होने वाले हैं। गुरदासपुर जिले के एक गांव में सरपंच पद के लिए खुलेआम बोली लगाई गई।

राहुल गोस्वामी

गुरदासपुर: पंजाब में जहां आज ग्राम पंचायत के चुनाव का लिए नामांकन दाखिल होने वाले हैं। वहीं इस बीच, यहां के गुरदासपुर जिले के एक गांव में सरपंच पद के लिए खुलेआम बोली लगाई गई। इतना ही नही इस पद के लिए हुई नीलामी में एक शख्स ने दो करोड़ रुपये की बोली लगा दी थी। इस नीलामी की, लोकतांत्रिक मानदंडों के साथ खिलवाड़ करने से कई राजनीतिक राजनेताओं ने निंदा की है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही राज्य चुनाव आयोग ने भी इसे गंभीरता से लिया है।

जानकारी दें कि पंजाब में ग्राम पंचायत के चुनाव आगामी 15 अक्टूबर को होंगे। इस बाबत यहां बीते 2 अक्टूबर को हरदोवाल कलां गांव में आयोजित नीलामी के लिए बोली 50 लाख रुपये से शुरू हुई और स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता आत्मा सिंह ने इस पद के लिए 2 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। बोली की प्रक्रिया के बाद चेक के माध्यम से भुगतान करने वाले इस नेता ने कहा था कि ग्रामीणों ने एक ऐसे सरपंच को चुनने का निर्णय लिया है जो गांव के लिए अधिकतम धनराशि देगा।

उन्होंने कहा था कि कि नीलामी की राशि गांव के विकास पर खर्च की जाएगी। आत्मा सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की एक समिति कोष आवंटन पर फैसला करेगी। सिंह के पिता भी इसी गांव के सरपंच रह चुके हैं।

जानकारी गें कि गुरदासपुर जिले में हरदोवाल कलां सबसे बड़े गांवों में से एक है और यहां करीब 350 एकड़ पंचायत भूमि है। यह एकमात्र ऐसा जिला नहीं है जहां इस तरह की घटना हुई है।

ठीक ऐसे ही बठिंडा के गहरी बुट्टर गांव में सरपंच पद के लिए इसी तरह की नीलामी हुई थी। तब इस पद के इच्छुक एक उम्मीदवार ने 60 लाख रुपये की बोली लगाई थी, लेकिन अंतिम वित्तीय फैसले पर नहीं पहुंचा जा सका था। इधर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने नीलामी की निंदा की है और इसका आयोजन करने वालों के लिए जेल की सजा की मांग की है।

इस बाबत पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा था कि , ‘‘यह तो खुला भ्रष्टाचार है। यह गलत है। मैं चाहता हूं कि जिसने भी दो करोड़ रुपये की पेशकश की है उसके खिलाफ सतर्कता ब्यूरो कार्रवाई करे।''

गौरतलब है कि पंजाब में 13,237 ‘सरपंच' और 83,437 ‘पंचों' के पद के लिए मतपत्रों के जरिए 15 अक्टूबर को चुनाव होंगे। वहीं इस चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि आज यानी 4 अक्टूबर है। आगामी 5 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर तय की गई है।(एजेंसी इनपुट के साथ)

जयंती विशेष: गांधी जी ने की थी चोरी, फिर पिता को लिखी चिट्ठी; पढ़कर आंखों में आ गए थे आंसू

जयंती विशेष: गांधी जी ने क्यों चुना था वर्धा का सेवाग्राम? जानें साबरमती से सेवाग्राम तक की पूरी कहानी

Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को करीब से समझना है तो पढ़ें ये 3 किताबें

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र