(डिज़ाइन फोटो)  
देश

असम में सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी कस्टडी से भागकर तालाब में कूदा, डूबने से मौत

असम में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी ने धींग में एक तालाब में छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई है। करीब दो घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया।

राहुल गोस्वामी

गुवाहाटी: असम में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी आज शनिवार सुबह पुलिस हिरासत से कथित रूप से फरार हो गया और उसने नागांव जिले के धींग में एक तालाब में छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई है।

जानकारी दें कि धींग में बीते गुरुवार शाम को तीन लोगों ने 14 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर परदुष्कर्म किया था। लड़की उस वक्त ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। आरोपी पीड़िता को घायल अवस्था में सड़क किनारे एक तालाब के पास छोड़ कर फरार हो गए थे।

बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और एक अन्य को हिरासत में लिया है जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को बीते शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था और उसे 'क्राइम सीन' का पता लगाने के लिए सुबह करीब साढ़े तीन बजे अपराध स्थल पर ले जाया गया था। पुलिस की मानें तो, आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया और तालाब में कूद गया। तत्काल तलाश अभियान शुरू किया गया और करीब दो घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया।

गौरतलब है कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना से लोगों में भारी आक्रोश फैल गया था। वहीं धींग में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन भी किए गए थे, जिसमें महिलाओं और स्थानीय संगठनों के सदस्यों सहित सैकड़ों स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए थे। यह सभी प्रदर्शनकारी अपराधियों के खिलाफ सजा की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यह भी घोषणा की थी कि सरकार मामले में शामिल किसी को भी नहीं बख्शेगी साथ ही आरोपियों को सख्त सजा दी जाएगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो