

मुंबई: शिखर धवन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया है। सभी को प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने इंटरनेशनल और घरेलू फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया है। शिखर धवन ने सोशल मीडिय पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए यह जानकारी शेयर की।
भारतीय क्रिकेट के मशहूर बल्लेबाज शिखर धवन जो अपने फैन्स के बीच खास "गब्बर" के नाम से जाने जाते है, उन्होंने भारतीय क्रिकेट में अहम भूमिका निभाई है। शिखर धवन ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में भारत के लिए 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैच खेले। साथ ही उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 10,000 से भी ज्यादा रन बनाए।
शिखर धवन ने वीडियो में कहा, आज मैं एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं जहां से पीछे देखने पर बस यादें ही नज़र आती है और आगे देखने पर एक पूरी दुनिया। मेरी हमेशा से एक ही मंजिल थी, इंडिया के लिए खेलना और वो हुआ भी जिसके लिए मै कई लोगों का शुक्रगुजार हूं।
अपने परिवार और फैन्स के बारे में उन्होंने कहा, सबसे पहले मेरी फैमिली, मेरे बचपन के कोच तारक सिन्हा और मदन शर्मा जिनके अंडर मैने क्रिकेट सीखी फिर मेरी टीम जिसके साथ मै सालों खेला। मुुझे एक परिवार मिला, नाम मिला, सबका प्यार मिला। पर कहते है ना कहानी में आगे बढ़ने के लिए पन्ने पलटना जरूरी है। बस मैं भी ऐसे ही करने जा रहा हूं।
मै अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करता हूं। अब जब मैं अपनी क्रिकेट जर्नी को अलविदा कह रहा हूं तो मेरे दिल में एक सुकून है कि मै अपने देश के लिए बहुत खेला और मैं बहुत शुक्रगुजार हूं बीसीसीआई का जिन्होंने मुझे मौका दिया और मेरे सारे फैन्स का जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया।
शिखर धवन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया है।
वीडियो में अंत में उन्होंने कहा, मैं बस खुुद से ये कहता हूं कि भाई तू इस बात से दुखी मत हो कि तू अपने देश के लिए फिर नहीं खेलेगा पर इस बात कि खुशी अपने पास रख देश के लिए खेला है और ये मेरे लिए सबसे बड़ी बात है कि मै खेला।