असदुद्दीन ओवैसी (फोटो-सोशल मीडिया) 
देश

भारत पर भुट्टो ने उठाया सवाल तो भड़क गए असदुद्दीन ओवैसी, पूरे पाकिस्तान को पढ़ाया इस्लाम का पाठ

पाकिस्तानी पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारत पर देश के मुसलमानों पर जुल्म करने का आरोप लगाया है। भुट्टो के इस बयान पर असदुद्दीय ओवैसी फायर हो गए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानियों को इस्लाम का मायने तक पता नहीं है।

Saurabh Pal

नई दिल्लीः दुनिया भर में भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद पर पाकिस्तान की पोल खोलकर स्वादेश लौट रहा है। वहीं पाकिस्तान भी विदेशों में भारत पर मुस्लिमों पर जुल्म करने का आरोप लगा रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ में भारतीय मुसलमानों का जिक्र कर पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो इस्लाम का रोना रो रहे हैं। भुट्टों ने कहा कि भारत में हर मुस्लिम को शैतान की तरफ प्रजेंट किया जा रहा है। इस पर हैदराबाद से सांसद व AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए। अब ओवैसी ने पूरे पाकिस्तान को ही इस्लाम का पाठ पढ़ा दिया।

असदुद्दीन ओवैसी ने बिलावल भुट्टों के बयान तीखा रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि बिलावल संयुक्त राष्ट्र संघ में जाकर बकवास कर रहा है। इनको न तो इस्लाम के मायने पता हैं, न ही कुरान और सुन्नत की सही तालीम है। इसके बावजूद अपने आप को दीनों का ठेकेदार समझते हैं।

तुम्हारी मां को किसने मारा? इस पर क्यों नहीं बोलते: ओवैसी

भारत की तरफ से पाकिस्तान की पोल खोल अभियान के तहत भेजे गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में एक अहम सदस्य के रूप में असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल हैं। उन्होंने दुनिया भर में पाकिस्तान की असलियत को उजागर किया। इसके साथ ही इस्लाम की आड़ में संवेदनाएं लूट रहे पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा किया। इंडिया टीवी से बातचीत में ओवैसी ने कहा कि ये लोग (पाकिस्तानी) खुद को कमजोरों का ठेकेदार समझते हैं, जबकि इन्हें न तो इस्लाम के मायने पता हैं और न ही सुन्नत और कुरान की सही तलीम मिली है। ओवैसी ने कहा कि अगर इनको इस्लाम का मतलब पता होता तो ये दहशतगर्दों को अपने मुल्क में पालते? उनके ही प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का आतंकवादियों ने कत्ल कर दिया। उसका तो जिक्र ही कभी नहीं करते कि किसने मारा उनको।

पानी से साफ किया गया खूनः ओवैसी

इसके आगे हैदराबाद सांसद ने कहा कि बेनजीर भुट्टो का आतंकवादियों ने कत्ल कर दिया और उनके ही बेटे संयुक्त राष्ट्र संघ में जाकर इस तरह की बकवास करते हैं। आपकी मां को जिस आतंकवादी ने मारा, जिस जगह संयुक्त राष्ट्र में बैठकर आप भारत पर उंगली उठा रहे हो, वहीं की जांच एजेंसी ने कहा था कि पाकिस्तान में घटिया जांच हुई थी। ओवैसी ने आगे कहा कि जिस जगह भुट्टो का कत्ल किया गया, वहां 130 लोगों की जान गई थी। उस जगह पर पानी डालकर खून को साफ कर दिया गया था।

'पाकिस्तान की गोली से मरते हैं मुसलमान'

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुझे भारत और भारत का मुसलमान होने पर गर्व है। पाकिस्तानी ठेकेदार थोड़ी हैं। वो कौन होते हैं, वो कोई मेरी कब्र पर आने वाले थोड़े ही हैं।' आगे उन्होंने कहा कि पाकिस्तानियों को सोचना चाहिए की इतना इस्लाम का नाम लेते हैं तो फिर पाकिस्तान और अफगानिस्तान में ही पोलियो क्यों होता है। इस्लाम से इतनी मोहब्बत के बाद भी 40 प्रतिशत लोग करीबी से जूझ रहे हैं और 9 प्रतिशत लोग बेरोजगारी के बोझ तले दबे हैं। करोड़ों संख्या ऐसे बच्चों की है, जो स्कूल नहीं जाते हैं। इसके आगे अफगानिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि उनपर गोली चलाते हो, बलूचियों का कत्ल करते हो क्या वो मुसमान नहीं है। इरानी चौकियों पर पाकिस्तान की गोलीबारी से मुसलमान सैनिक ही मरता है।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना