अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
देश

पंजाब के साथ धोखा...AAP की टूट पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान के बयान से छिड़ा बवाल

Arvind Kejriwal Reaction AAP Split: आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट पर अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन सामने आया है। इस बड़ी टूट पर चंडीगढ़ के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बागियों को गद्दार बताया है।

प्रिया जैस

AAP Split Bhagwant Mann Traitor Remark: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद रहे राघव चड्ढा समेत संदीप पाठक और अशोक मित्तल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की और भाजपा में आधिकारिक रूप से शामिल हुए। इस मौके पर नितिन नबीन ने सभी को फूलों को लड्डू खिलाकर स्वागत भी किया।

आम आदमी पार्टी में पड़ी बड़ी टूट के बाद पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन सामने आया है। अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में लिखा, "बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का।"

अरविंद केजरीवाल का पोस्ट

भले ही पोस्ट छोटा हो लेकिन इसके मायने काफी बड़े है। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा में कुल 10 सांसद है। इनमें से 3 सांसदों ने भाजपा ज्वाइन कर ली है और दावा किया है कि दो-तिहाई सांसद पार्टी छोड़ने वाले है। इसका पार्टी पर बहुत बड़ा असर पड़ेगा। राघव चड्ढा ने कहा था कि आम आदमी पार्टी के लगभग दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी है और वे एक गुट के तौर पर भाजपा में शामिल होंगे।

भगवंत मान ने बताया गद्दार

इस पर चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का भी बड़ा बयान सामने आया है। आम आदमी पार्टी (AAP) में पड़ी फूट पर उन्होंने कहा, "ये 6–7 लोग जो गए हैं, वे पंजाब के नहीं हैं। ये लोग पंजाबियों के गद्दार हैं। उन्हें सीटें मिलीं, उन्हें वोट मांगने की भी जरूरत नहीं पड़ी। उन्हें सड़कों पर नहीं उतरना पड़ा, न ही लोगों के मुद्दों पर बोलना पड़ा। वे वहां सिर्फ़ खुद को बचाने के लिए गए थे। अब वहां भी उनके लिए कोई जगह नहीं है, क्योंकि वे भाजपा के साथ हैं। वे बस रंग-रोगन करते हैं और छोड़ देते हैं।"

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सांसदों के भाजपा में शामिल होने की घोषणा पर, पंजाब के CM भगवंत मान बोले, "भाजपा जिस भी पार्टी से गठबंधन करती है, उसे खत्म कर देती है। पंजाब के लोग पूरे दिल से मेरा समर्थन करते हैं। उन्हें पंजाब के विकास से दिक्कत है।"

भाजपा वॉशिंग मशीन - मान

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 2/3 सांसदों के भाजपा में शामिल होने की घोषणा पर, पंजाब के CM भगवंत मान कहते हैं, "वे सात सांसद जो भाजपा में शामिल हो रहे हैं, वे पंजाब का प्रतिनिधित्व नहीं करते; वे गद्दार हैं। उन्हें भाजपा में भी कुछ नहीं मिलेगा।"

पंजाब के CM भगवंत मान ने बीजेपी को वॉशिंग मशीन बताया और शरद पवार की एनसीपी और बालासाहेब की शिवसेना का उदाहरण देते हुए कहा भाजपा ने पंजाब के साथ धोखा किया है। वही 'वॉशिंग मशीन' शरद पवार की पार्टी, शिवसेना (UBT), कांग्रेस के साथ भी इस्तेमाल की गई। पंजाब में भाजपा का कोई जनाधार नहीं है।

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत

Explainer: बंगाल में क्यों गरमाई फिश पॉलिटिक्स? जानिए बंगाली अस्मिता, मछली का कनेक्शन और पूरे विवाद की वजह

Red Fort Blast: मदर ऑफ शैतान से हुआ धमाका, कार को ही बना दिया था बम...NIA चार्जशीट में क्या-क्या सामने आया?