भारत ने बिटचैट ऐप पर बैन लगा (सोर्स- सोशल मीडिया)
देश

IT मंत्रालय के आदेश के बाद Apple का बड़ा एक्शन: भारत में ऐप स्टोर से हटाया गया Bitchat ऐप, जानें क्या है वजह

Bitchat App Ban: भारत सरकार की मांग पर Apple ने जैक डोर्सी के ऑफलाइन मैसेजिंग ऐप Bitchat को भारतीय App Store से हटा दिया। MeitY ने IT एक्ट की धारा 69A के तहत कार्रवाई की।

विजय कुमार तिवारी, अक्षय साहू

India Ban Bitchat App: आईटी मंत्रालय की मांग पर Apple ने भारत में Bitchat पर लिया एक्शन तकनीकी दुनिया से जुड़ी एक बड़ी खबर में, दिग्गज कंपनी Apple ने भारत में अपने ऐप स्टोर से ऑफलाइन मैसेजिंग ऐप 'Bitchat' को हटा दिया है। यह पूरी कार्रवाई भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) की आधिकारिक मांग पर की गई है। सरकार ने यह कड़ा कदम सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की धारा 69(A) के तहत उठाया है।

जैक डोर्सी ने X पर दी जानकारी

इस पूरे मामले की जानकारी ट्विटर के सह-संस्थापक और Bitchat ऐप के डेवलपर जैक डोर्सी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है। डोर्सी ने Apple की ऐप रिव्यू टीम से मिले आधिकारिक नोटिस का स्क्रीनशॉट साझा किया। नोटिस में बताया गया कि ऐप में ऐसा कंटेंट शामिल है जो भारतीय कानूनों के अनुसार गैरकानूनी है, जिस कारण यह ऐप स्टोर की गाइडलाइंस पर खरा नहीं उतरता।

भारत में टेस्टफ्लाइट वर्जन बंद पर अन्य देशों में चालू 

 Apple की इस कार्रवाई से ऐप का टेस्टिंग वर्जन भी प्रभावित हुआ है। भारत में Bitchat का 'TestFlight' वर्जन आंतरिक और बाहरी दोनों प्रकार की टेस्टिंग के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही भारत में इसके सभी पब्लिक लिंक काम करना बंद कर चुके हैं। हालांकि, ऐप उन सभी अन्य देशों के ऐप स्टोर पर मिलता रहेगा, जिन्हें डेवलपर ने चुना है।

बिना इंटरनेट मेश नेटवर्क से संदेश भेजने की तकनीक पर सवाल

 Bitchat ऐप बिना किसी इंटरनेट कनेक्टिविटी के केवल ब्लूटूथ और वाई-फाई के जरिए डिवाइसेस को आपस में जोड़कर मेश (Mesh) नेटवर्क तैयार करता है। इस तकनीक से लोग बिना टेलीकॉम नेटवर्क के संदेश भेज पाते हैं। गृह मंत्रालय की साइबर शाखा I4C के अनुसार, इस मेश नेटवर्क का इस्तेमाल निगरानी से बचने और पाबंदियां तोड़ने में हो सकता है। इससे सुरक्षा एजेंसियों के लिए यूजर की जानकारी और रिकॉर्ड्स हासिल करना मुश्किल हो जाता है।

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान भी चर्चा में आया था ये ऐप 

यह पहला मौका नहीं है जब Bitchat विवादों में रहा है। इससे पहले जुलाई में दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के पेपर लीक विरोधी प्रदर्शन के दौरान सरकार ने इंटरनेट बंद किया था। इसके बावजूद लोग ब्लूटूथ वाले Bitchat ऐप से संवाद कर रहे थे। तब I4C ने माइक्रोसॉफ्ट की कंपनी गिटहब (GitHub) से इसे हटाने को कहा था और आईटी एक्ट की धारा 43, 84B, 84C, 61, 196 और 197 के उल्लंघन का हवाला दिया था।

SIR मामले में BJP नेता रवि पाटिल को कोर्ट से राहत, 198 वोटर्स के नाम हटाने की कोशिश का आरोप

2029 से पहले कैसे PM बनेंगे राहुल गांधी? जेल भेजने की धमकी पर भड़के CM सरमा, बोले- कैदी नहीं, जनता देती है वोट

Weather Today: यूपी-बिहार-झारखंड समेत 14 राज्यों में झमाझम बरसेंगे बादल, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पूरा इजरायल आपको गले लगाएगा...PM नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार को भेजा ऐतिहासिक निमंत्रण

आम जनता को रेलवे का बड़ा तोहफा! इन रूटों पर चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट