Andhra Pradesh Truck Accident: आंध्र प्रदेश के बोयापालेम गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यह हादसा सुबह करीब 6 बजे दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की एक जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी दर्दनाक थी कि हादसे के तुरंत बाद एक ट्रक में भीषण आग लग गई कि देखते ही देखते आग ने एक विकराल रूप ले लिया था।
इस हादसे में ट्रक में सवार चार लोगों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। सुबह का समय होने के कारण हाईवे बिल्कुल खाली था जिससे स्थानीय लोगों को मदद के लिए काफी देर लगी और जब तक लोग पहुंचे तह तक सब जलकर राख हो चुका था। नरहरी इंस्पेक्टर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि एक ट्रक कुरनूल की तरफ और दूसरी गुंटूर से चिलकलुरिपेट की ओर कागज का समान लेकर जा रही थी।
उसी समय बोयापालेम के पास नेशनल हाईवे-16 पर यह घटना हो गई।इस हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर देखते ही जाम लग गया, क्योंकि दोनों लॉरी पूरी तरह आग की लपटों में घिरी हुई थी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही बचाव और राहत कार्य सुरू किया गया। रोड़ पर वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए सर्विस रोड से डायवर्ट कर दिया गया।
फायरफाइटर भी घटनास्थल पर तुरंत पहुंच कर आग बुझाने का कार्य किया। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। आपको बता दे कि इसके पहले 23 जून को आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया था। समरलाकोटा के गुम्मादिवेदी गांव के प्रवासी मजदूर 16 जून को गुंटूर के पास कोल्लुरु में कंक्रीट की फेंसिंग लगाने गए थे। गुंटूर से घर लौटते मध्यरात्रि में ड्राइवर की लापरवाही के कारण उनकी बोलेरो गाड़ी पलट गई।
यह भी पढ़ें: Punjab Road Accident: अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, पंजाब में ट्रैवलर-ट्रक भिड़ंत में 4 की मौत
गाड़ी में निर्माण का सामान भी लदा हुआ था, जिससे हादसा और गंभीर हो गया। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत पेड्डापुरम के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। मृतकों की पहचान मसाकापल्ली बालू, मुरामाला राजकुमार और ताथापुडी राजेश के रूप में हुई थी। ये तीनों समरलाकोटा के गुम्मादिवेदी गांव के रहने वाले थे। हादसे में ड्राइवर भी घायल हो गया था।