आंध्र प्रदेश गाड़ी में आग सौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
देश

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, सड़क निर्माण स्थल पर 3 जीपों में लगी आग, 5 लोगों की जलकर मौत, 3 घायल

Andhra Pradesh Accident: आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में सड़क निर्माण स्थल पर तीन जीपों में आग लगने से 5 लोगों की मौत और 3 घायल हुए। जांच जारी है।

प्रिया जैस

Andhra Pradesh Jeep Fire Accident: आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में सड़क निर्माण स्थल पर तीन जीपों में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इन गाड़ियों में तेल के बड़े डिब्बे रखे हुए थे, जिनमें से एक से तेल रिसने लगा।

बताया जा रहा है कि चिंगारी से रिसते हुए तेल में आग लग गई, जो बाकी दो जीपों तक फैल गई। तीनों गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई और तीन लोग घायल हो गए। अल्लूरी सीताराम राजू जिले के एसपी अमित बरदार ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अभी और जानकारी का इंतजार है।

पिनाकोटा गांव में हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप ट्रक में डीजल भरते समय आग लग गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने बताया कि यह घटना अनंतगिरि मंडल के पिनाकोटा गांव में एक सड़क निर्माण स्थल पर यह घटना हुई।

उन्होंने बताया कि चूंकि यह जगह एक दूर-दराज के इलाके में है, इसलिए मजदूर अक्सर अपने वाहनों में डीजल भरने के लिए उसे ड्रमों में भरकर लाते हैं। उन्होंने कहा कि संभवतः ट्रक की टंकी में डीजल भरते समय मजदूरों ने पर्याप्त सावधानी नहीं बरती, जिससे एक चिंगारी निकली और आग लग गई।

पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने बताया, "यह कोई विस्फोट नहीं था। मैं इसे एक आकस्मिक आग कहूंगा। अब तक हमने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है।" उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह करीब 8:30 बजे हुई।

डंपर ट्रक और एक दोपहिया वाहन जलकर खाक

आग सबसे पहले पिकअप ट्रक में लगी और फिर पास खड़े एक डंपर ट्रक और एक दोपहिया वाहन तक फैल गई। तीनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। हालांकि, शुरुआती आग के बाद एक जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे इंसानी अवशेष घटनास्थल पर चारों ओर बिखर गए।

गाड़ी में मिला एक शव

एक शव गाड़ी के अंदर मिला, जबकि दो अन्य शव पास ही मिले। बरदार ने बताया कि पिकअप ट्रक सड़क निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे ठेकेदार का था। उन्होंने कहा कि पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और घटना की औपचारिक जांच के लिए एक और टीम के जल्द ही पहुंचने की उम्मीद है।

- एजेंसी इनपुट के साथ

नामांकन के बीच आंध्र प्रदेश में सियासी घमासान, पूर्व महिला मंत्री के साथ पुलिस ने की धक्का-मुक्की, देखें VIDEO

Sonia Gandhi: कैम्ब्रिज के ग्रीक रेस्टोरेंट में हुई थी राजीव गांधी से पहली मुलाकात, सुनाया दिलचस्प किस्सा

भारत-चीन सीमा विवाद पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! असदुद्दीन ओवैसी ने विशेष संसद सत्र बुलाने को कहा

सबरीमाला मंदिर घोटाला: प्रसाद के 11 हजार लीटर घी में हेराफेरी का बड़ा खुलासा, ठेकेदार गिरफ्तार

WhatsApp New Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल जाएगा वॉट्सएप, टेलीग्राम इस्तेमाल करने का तरीका? जानें क्या होगा असर