अनंत सिंह, नीतीश कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया)
देश

नीतीश के साथ रहकर 9 हत्याएं कराईं, अनंत सिंह के दावे से बिहार में सियासी भूचाल, MLC चुनाव से पहले बढ़ा विवाद

Bihar MLC Election 2026: अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के साथ अपने पुराने राजनीतिक संबंधों पर बड़ा दावा किया है। नीरज कुमार से विवाद और एमएलसी चुनाव में अनुज सिंह के समर्थन से बिहार की राजनीति गरमा गई है।

अक्षय साहू

Anant Singh Statement on Nitish Kumar: मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने बिहार की राजनीति को हिला देने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार की स्थिति मजबूत नहीं थी, तब उन्होंने उनका साथ दिया था। उन्होंने दावा किया कि वह उस समय भी नीतीश कुमार के साथ खड़े थे जब वह कुछ नहीं थे। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार के साथ रहते हुए उन्होंने नौ हत्याएं कराईं। उनके इस बयान से बिहार की राजनीति में तूफान आना तय माना जा रहा है। 

अनंत सिंह ने न्यूज एजेंसी IANS से बात करते हुए कहा कि, उन्होंने पार्टी के लिए कई कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार का साथ तब दिया जब कोई भी उनके साथ नहीं था। वो नीतीश के साथ खड़े रहे और पार्टी को मजबूत किया। अनंत सिंह ने खुद को नीतीश भक्त बताया। मोकामा विधायक का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब एमएलसी चुनाव को लेकर वह अपनी पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार की जगह जन सुराज के प्रत्याशी का समर्थन कर रहे हैं।

नीतीश कुमार के साथ रहकर कराए नौ मर्डर

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के साथ अपने राजनीतिक रिश्तों को लेकर बात करते हुए कहा कि जब नीतीश कुमार की स्थिति राजनीति में ज्यादा अच्छी नहीं थी, तब वो उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने दावा किया कि वह नीतीश कुमार के साथ हमेशा खड़े रहे और जितनी कुर्बानियां उन्होंने पार्टी के लिए दी हैं, उतनी किसी और नेता ने नहीं दी हैं। 

अनंत सिंह ने कहा, नीतीश जी कुछ नहीं थे। ऐसे ही इधर-उधर चलते थे, उस समय हमने नीतीश का साथ दिया। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार के साथ रहते हुए उन्होंने नौ हत्याएं कराईं। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद भी उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। अनंत सिंह के मुताबिक, एक समय उन्होंने नीतीश कुमार से कहा था कि वह उनके साथ हैं। हालांकि, अगले ही दिन पुलिस ने गोली चलाई और उनका घर तोड़ दिया गया।

23 अक्टूबर को सारा गैस निकल जाएगा

इससे पहले अनंत सिंह ने नीरज कुमार द्वारा पुदीना सिंह को लेकर दिए गए बयान पर कहा था कि 23 अक्टूबर को उनका सारा गैस निकल जाएगा। उन्होंने दावा किया कि पिछले 18 सालों से जो उनका प्रभाव बना हुआ है, वह भी खत्म हो जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके बाद नीरज कुमार को दोबारा ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा।

अनंत सिंह ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता कि कौन-सा नेता उनके बारे में क्या बोल रहा है। उन्होंने बताया कि वह टीवी और समाचार नहीं देखते, बल्कि अपने क्षेत्र की जनता के बीच रहते हैं और उनके काम पर ध्यान देते हैं।

नीरज कुमार को हराकर ही दम लेंगे

अनंत सिंह पटना स्नातक सीट से जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में खड़े हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन अनंत सिंह अपने रुख पर कायम हैं। उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव के दौरान नीरज कुमार ने भी उनका विरोध किया था। इसी वजह से वह अब नीरज कुमार का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह उन्हें हराने के लिए अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे।

23 अक्टूबर को होंगे मतदान 

बिहार की आठ सीटों पर हो रहे एमएलसी चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है, जबकि मतगणना के बाद 27 अक्टूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इन चुनावों के बीच अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच जारी विवाद तथा अनुज सिंह को अनंत सिंह के समर्थन ने राजनीतिक घटनाक्रम को चर्चा में ला दिया है। -एजेंसी इनपुट के साथ

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट; सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके का आज दिल्ली में तिरंगा प्रदर्शन, कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू

Punganur Violence: मिधुन रेड्डी के काफिले पर हमला, TDP-YSRCP कार्यकर्ताओं में भिड़ंत; आंध्र में भड़का तनाव

भगवंत मान की नाकामयाबी पर आगे आए अमित शाह, नशे और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब का चैलेंज, बोले- पूरी ताकत झोंक दूंगा

OBC आरक्षण पर बड़ा कदम, MP सरकार जबलपुर हाईकोर्ट के फैसले को देगी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती; दायर होगी एसएलपी