गृह मंत्री अमित शाह (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

एयरपोर्ट की तरह हाइटेक होंगे भारत के लैंड पोर्ट्स, अमित शाह आज लॉन्च करेंगे लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम

Amit Shah LPMS Launch: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीमा सुरक्षा और व्यापार को मजबूत करने के लिए लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च करेंगे, जिससे देश के लैंड पोर्ट्स भी एयरपोर्ट की तरह हाइटेक होंगे।

अक्षय साहू

Amit Shah Launch Land Port Management System: देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार (09 जून) को लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (LPMS) लॉन्च करेंगे। यह एक आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे भारत के लैंड पोर्ट्स के संचालन को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयार किया गया है।

सरकार के मुताबिक, LPMS के जरिए लॉजिस्टिक्स और नियामकीय जानकारी का सुरक्षित और रियल-टाइम आदान-प्रदान संभव होगा। इससे लैंड पोर्ट्स भी एयरपोर्ट और सीपोर्ट की तरह आधुनिक डिजिटल सुविधाओं से लैस हो जाएंगे। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्मार्ट बॉर्डर मैनेजमेंट के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 LPMS में मिलेंगी कई सुविधाएं

इस नई प्रणाली का मकसद सीमा-पार व्यापार और यात्रियों की आवाजाही को आसान, सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है। LPMS में स्लॉट बुकिंग, ऑनलाइन भुगतान, ट्रैकिंग और सिंगल-विंडो क्लीयरेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे माल और यात्रियों की प्रक्रिया तेज होगी तथा समय की बचत होगी। गृह मंत्री अमित शाह इस मौके पर मेघालय के डाकी और त्रिपुरा के श्रीमंतपुर लैंड पोर्ट्स में नई आवासीय सुविधाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इन सुविधाओं से सुरक्षा बलों के जवानों और अन्य संबंधित कर्मचारियों को बेहतर रहने और काम करने की व्यवस्था मिलेगी।

संस्थाओं के बीच बेहतर होगा समन्वय

LPMS को इंडियन कस्टम्स इलेक्ट्रॉनिक डेटा इंटरचेंज गेटवे (ICEGATE), यूनिफाइड लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म (ULIP) और मोटर व्हीकल इकोसिस्टम जैसे राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है। इससे विभिन्न सरकारी एजेंसियों और निजी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय होगा, काम में देरी कम होगी और कार्यक्षमता बढ़ेगी।

सरकार का कहना है कि यह प्रणाली व्यापार को बढ़ावा देने, कनेक्टिविटी मजबूत करने और राष्ट्रीय सुरक्षा को बेहतर बनाने में मदद करेगी। साथ ही यह साल 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी क्या है?

लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (LPAI), जो गृह मंत्रालय के बॉर्डर मैनेजमेंट विभाग के अंतर्गत काम करती है, देश के लैंड पोर्ट्स के विकास और संचालन की जिम्मेदारी संभालती है। फिलहाल LPAI भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर स्थित 15 लैंड पोर्ट्स का संचालन कर रही है। ये पोर्ट्स पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और म्यांमार की सीमाओं पर स्थित हैं और व्यापार, यात्रा तथा क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज