पार्थ पवार और सुनेत्रा पवार (फोटो: X@SunetraA_Pawar) 
देश

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा और बेटे पार्थ को मिली 'वाई-प्लस' कैटेगरी की सुरक्षा, यह बड़ी वजह आई सामने

महाराष्ट्र के बड़े बेटे पार्थ पवार और उनकी पत्नी और बारामती लोकसभा सीट से एनसीपी प्रत्याशी सुनेत्रा पवार को 'वाई-प्लस' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

शुभम सोनडवले

पुणे. महाराष्ट्र (Maharashtra) के उप मुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) के बड़े बेटे पार्थ पवार और बारामती लोकसभा सीट (Baramati Lok Sabha Seat) से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रत्याशी सुनेत्रा पवार को 'वाई-प्लस' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

पुणे पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अविभाजित शिवसेना के निवर्तमान सांसद श्रीरंग बारणे के खिलाफ 2019 में मावल लोकसभा सीट से पार्थ ने चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। पार्थ अपनी मां सुनेत्रा के लिये सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं।

'पीटीआई-भाषा' से बात करते हुए पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि वाई-प्लस सुरक्षा दायरा प्रदान करने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। राकांपा के एक स्थानीय पदाधिकारी ने कहा कि सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर पार्थ को यह 'वाई-प्लस' सुरक्षा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा, "पार्थ पवार अपनी मां के लिए चुनाव प्रचार के तहत लोगों से संपर्क कर रहे हैं। वह एक आक्रामक नेता हैं और दूरदराज के इलाकों में घूमने के कारण उनकी सुरक्षा को लेकर चिंताएं थीं।"

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए राकांपा (शरदचंद्र पवार) के रोहित पवार ने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेन्द्र फडणवीस राजनीतिक नेताओं के बच्चों, विधायकों और अभिनेताओं को सुरक्षा प्रदान करने को प्राथमिकता दे रहे हैं, जबकि असामाजिक तत्वों से उत्पीड़न का सामना करने वाले आम आदमी की सुरक्षा चिंताओं की उपेक्षा कर रहे हैं।

पार्थ और रोहित पवार रिश्तेदार हैं। उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि पार्थ को सुरक्षा देने के लिए दो टैंक तैनात किए जाने चाहिए। वाई-प्लस सुरक्षा कवर सुरक्षा का चौथा उच्चतम स्तर है जिसमें आम तौर पर एक या दो कमांडो के साथ 11 सदस्यीय दल शामिल होता है। (एजेंसी)

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां