File Photo: @DrSJaishankar (Twitter) 
देश

यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने के लिए 'ऑपरेशन गंगा' से जुड़ेगी एयरफोर्स, सी-17 विमान भी किए जा सकते हैं शामिल

आसिफ सईद

नई दिल्ली: यूकेन (Ukraine) में फंसे भारतीयों (Indians) को वापस लाने के लिए चलाये जा रहे “ऑपरेशन गंगा” (Operation Ganga) के तहत पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बड़ा फैसला लिया है। ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से चल रहे निकासी प्रयासों को बढ़ाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायु सेना (Indian Airforce) को ऑपरेशन में शामिल होने का आह्वान किया है। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि, भारतीयों को निकालने के लिए भारतीय वायुसेना मंगलवार से कई सी-17 विमान तैनात कर सकती है। यूक्रेन संकट के मद्देनजर लोगों को निकालने के साथ-साथ, भारतीय वायुसेना के विमान मानवीय सहायता संबंधी सामान पहुंचाने के लिए काम करेंगे। 

इससे पहले सरकार ने केंद्रीय मंत्रियों हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजीजू और जनरल वी के सिंह (सेवानिवृत्त) को क्रमशः पोलैंड, रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और मोल्डोवा भेजने का फैसला किया है ताकि भारतीयों को वापस लाने की प्रक्रिया जल्द और आसान की जा सके।

प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले सोमवार को कहा था कि, यूक्रेन में सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरा सरकारी तंत्र चौबीस घंटे काम कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत पड़ोसी तथा विकासशील देशों के उन लोगों की भी मदद करेगा जो पूर्वी यूरोप के युद्धग्रस्त देश में फंसे हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री ने एक उच्च स्तरीय बैठक में यह टिप्पणी की थी।  

Ankita Bhandari Murder Case: राजघाट पर धरना दे रहे अंकिता के माता-पिता को पुलिस ने हटाया, मां की बिगड़ी तबीयत

मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें हुई थीं लापता, NDRF ने सुबह 5:30 बजे सभी को सुरक्षित निकाला

Weather Today: मुरासु तूफान का असर हुआ कम, देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ; 7 राज्यों में येलो अलर्ट

साइबर अपराधियों के निशाने पर बैंक और नॉन-बैंकिग सॉफ्टवेयर! एजेंसी ने एडवाइजरी जारी कर अलर्ट रहने को कहा

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें