एयर इंडिया फ्लाइट सौजन्य-IANS
देश

Air India Flight Incident: पायलट साइको-एक्टिव पदार्थ टेस्ट में पॉजिटिव, AAIB ने DGCA से कार्रवाई की सिफारिश की

Air India Phuket Delhi Flight: एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के हादसे पर AAIB की शुरुआती रिपोर्ट में पायलट के साइको-एक्टिव पदार्थ टेस्ट में पॉजिटिव मिलने की बात कही गई है।

प्रिया जैस

Air India Phuket Delhi Flight AAIB Report: 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट ओडिशा के ऊपर अचानक 300 फीट नीचे आ गई, जिससे 20 यात्री और चार केबिन क्रू सदस्य घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की रिपोर्ट में सामने आई है।

एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट पर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है, "पुष्टि करने वाले टेस्ट में पायलट-इन-कमांड साइको-एक्टिव पदार्थ के लिए पॉजिटिव पाए गए। साइको-एक्टिव पदार्थ के इस्तेमाल की पुष्टि एक गंभीर चिंता का विषय है और AAIB ने DGCA से प्राथमिकता के आधार पर उचित कार्रवाई करने की सिफारिश की है।"

4 अगस्त को एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली उड़ान के दौरान हुई घटना की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) की शुरुआती रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

एयर इंडिया फुकेत-दिल्ली फ्लाइट क्या है?

4 अगस्त को 137 यात्रियों और आठ क्रू सदस्यों को ले जा रही एआई-2379 फ्लाइट 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली जा रही थी, तभी क्रूज फेज (उड़ान के दौरान स्थिर ऊंचाई पर चलने का समय) में इसकी ऊंचाई अचानक 300 फीट कम हो गई। इस दौरान कम से कम 20 यात्री और चार क्रू सदस्य घायल हो गए।

इस हादसे में दो क्रू सदस्यों को टेलबोन (रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से) और गर्दन के पास रीढ़ की हड्डी में चोटें आईं थी। दिल्ली में पोस्ट-फ्लाइट स्क्रीनिंग के बाद पायलट साइकोएक्टिव पदार्थों (नशीले पदार्थों) के लिए पॉजिटिव पाया गया। कुछ समय बाद एक और टेस्ट किया गया, जो भी पॉजिटिव आया। खबरों के मुताबिक, टेस्ट से पुष्टि हुई कि पायलट ने मारिजुआना का सेवन किया था।

इस बीच, एएआईबी एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट की घटना से जुड़े सभी जरूरी तकनीकी, ऑपरेशनल, मेडिकल और मानवीय-कारक सबूतों की जांच कर रहा है।

Delhi CJP Protest LIVE: संसद मार्ग थाने पहुंचे CJP समर्थक, निशु के साथ आए चंद्रशेखर आजाद; भारद्वाज ने दी सफाई

निशु आजाद के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे CJP समर्थक, स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग, भारी पुलिस बल तैनात

IndiGo Flight Accident: श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान

दिल्ली AIIMS में 15 साल की तन्वी ने तोड़ा दम, परिवार ने डॉक्टर्स पर लगाए आरोप, FIR और नार्को टेस्ट की मांग

राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, शेयर किया कृष्णाष्टकम का श्लोक