Representative Image 
देश

अस्पताल में मरीज का इलाज मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में करने का आरोप, जांच का आदेश

दामिनी सिंह

झारखंड : झारखंड में हजारीबाग (Hazaribagh) जिले के एक अस्पताल में आकाशीय बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज मोबाइल फोन (Mpobile Phone) के टॉर्च की रोशनी में करने का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर प्रसारित होने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच के लिए समिति का गठन किया है। ऐसा दावा किया गया है कि हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल के सचिव रंजन चौधरी ने यह वीडियो बनाया।

इसमें कथित तौर पर दिखाया गया है कि बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल मरीज का इलाज हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एचएमसीएच) में मोबाइल फोन के टॉर्च की रोशनी में किया जा रहा है क्योंकि उस समय अस्पताल में बत्ती गुल थी। इस वीडियो को बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। हजारीबाग जिला प्रशासन ने वीडियो की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। 

बहरहाल, अस्पताल प्रशासन ने इस आरोप से इनकार किया है कि मरीज का मोबाइल फोन के टॉर्च की रोशनी में इलाज किया गया। गौरतलब है कि जिले के कटकमसांडी प्रखंड के अरघुसाई गांव का 24 वर्षीय सागर कुमार राणा बृहस्पतिवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गया था। उसे एचएमसीएच लाया गया और उसी रात इलाज के लिए अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। (एजेंसी)

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की