अभिषेक बनर्जी-ममता सरकार  
देश

देश में महिला सुरक्षा को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा, ममता सरकार को दे दिया सलाह

कोलकाता दरिंदगी मामले को लेकर देश भर आक्रोश का माहौल है। इस बीच ममत बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश में एक ओर प्रदर्शन चल रहे थे तभी इस दौरान लगभग 900 ऐसे और मामले दर्ज किए गए। उन्होंने कोलकाता सरकार को भी सलाह दी है।

शानू शर्मा

कोलकाता: देश में कोलकाता दरिंदगी मामले को लेकर विरोध-प्रदर्शन जारी है। देश की जनता में आरजी कर अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दरिंदगी को लेकर आक्रोश है। इसी बीच ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने बड़ा खुलासा कर दिया है। उनके द्वारा किए गए इस खुलासे को लेकर एक बार फिर लोगों में गुस्सा और डर का माहौल है।

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने इस मामले पर बात करते हुए सरकार से 50 दिनों के भीतर दोषसिद्धि अनिवार्य करने वाले कानून लाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा कि कोलकाता डॉक्टर के साथ एक दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोपी ने इस घटना में उसकी हत्या भी कर दी। जिसके बाद लोगों में गुस्सा का माहौल दिखा, लेकिन इसी प्रदर्शन के दौरान देश में ऐसे 900 से अधिक मामले हुए हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट 

बनर्जी ने सभी राज्यों से आग्रह किया कि वे केंद्र सरकार पर बलात्कार रोधी समग्र कानून बनाने के लिए दबाव डालें। जिससे की इन मामलों में त्वरित सुनवाई हो और आरोपियों को कड़ी सजा मिल सके। बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट भी शेयर किया। जिसमें उन्होंने कहा, ''कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला प्रशिक्षु के साथ हुए जघन्य अपराध के खिलाफ पिछले 10 दिनों में जब लोग सड़कों पर प्रदर्शन और न्याय की मांग कर रहे हैं, उसी दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में बलात्कार की 900 घटनाएं हुई हैं।''

यह भी पढ़ें-

राज्य सरकारों को कार्रवाई करने की जरुरत 

उन्होंने आगे कहा, ''देश में हर दिन बलात्कार की 90 घटनाएं, प्रति घंटे ऐसी चार तथा प्रति 15 मिनट में बलात्कार की एक घटना सामने आती है। इसलिए इन मामलों में निर्णायक कार्रवाई की जरुरत है। हमें ऐसे मजबूत कानूनों की जरूरत है जो 50 दिनों के भीतर सुनवाई और दोषसिद्धि कर सकें और उसके बाद कठोर सजा दे सकें, न कि केवल खोखले वादे करें। राज्य सरकारों को कार्रवाई करनी चाहिए और केंद्र सरकार पर बलात्कार रोधी समग्र कानून बनाने के लिए दबाव डालना चाहिए जो त्वरित सुनवाई कर सके और सख्त सजा दे सके। जागो भारत!''

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां