दिल्ली के जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन (फोटो सोर्स- @abhijeet_dipke) 
देश

'हम कॉकरोचों को डरने की जरूरत नहीं...', जंतर-मंतर के बाद अभिजीत ने सरकार को दी चेतावनी, बताया आगे का प्लान

Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने सरकार को 7 दिन की चेतावनी देते हुए ऐलान किया अगर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दिए तो देशव्यापी आंदोलन होगा।

अमन मौर्या

Abhijeet Dipke Protest Update: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन आगे बढ़ाने को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, यह आंदोलन जारी रहेगा। शनिवार के आंदोलन को लेकर अभिजीत ने कहा कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर में उनका प्रदर्शन सफल रहा। आंदोलन में 7 हजार लोग समर्थन के लिए साथ आए। उन्होंने कहा कि अब यह आंदोलन देशभर में होगा।

सरकार को दी चेतावनी

शनिवार को आंदोलन समाप्त होने के बाद अभीजीत दीपके घर के लिए रवाना हुए। रविवार सुबह वे महाराष्ट्र के छत्रपति जिले में स्थित अपने घर पहुंचे। यहां उनका स्वागत हुआ। घर पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने सरकार को चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं दे देते, यह आंदोलन जारी रहेगा। यह आंदोलन देशव्यापी होगा। शिक्षामंत्री के इस्तीफा देने तक हम पीछे नहीं हटेंगे।

'ज्यादातर लोग पहली बार प्रदर्शन में हुए शामिल'

अभीजीत दीपके ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करके आंदोलन की जानकारी देते हुए लिखा, कल हममें से हजारों लोगों ने इतिहास रचा। जंतर-मंतर पर हमारे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन ने सरकार को दिखाया कि जब हम 'कॉकरोच' एकजुट होते हैं, तो क्या कर सकते हैं।

आगे उन्होंने लिखा, कल हमारे साथ शामिल होने वाले ज्यादातर लोगों ने पहले कभी किसी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लिया था। लेकिन हमारी सामूहिक मौजूदगी से उन्हें हिम्मत मिली कि वे शिक्षा व्यवस्था के प्रति अपना गुस्सा और निराशा जाहिर कर सकें। अगर हम अपनी आवाज नहीं उठाएंगे, तो बदलाव नहीं आ सकता।

'कॉकरोचों' को डरने की जरूरत नहीं: अभिजीत

अभिजीत ने आंदोलन में शामिल हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया और लिखा, मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। छोटे बच्चों और छात्रों समेत जिन्होंने गर्मी की तेज धूप का सामना किया और साबित किया कि शांतिपूर्ण विरोध ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सरकार एक एकजुट, शांतिपूर्ण आंदोलन का कुछ नहीं बिगाड़ सकती। हम 'कॉकरोचों' को उनसे कभी डरने की जरूरत नहीं है।

लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती। धर्मेंद्र प्रधान ने पूरी एक पीढ़ी के साथ अन्याय किया है। अगर उन्हें हटाया नहीं गया या वे अगले 7 दिनों में खुद पद से नहीं हटे, तो हमें जमीन पर अपना विरोध जारी रखने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। मैं आज बाद में इंस्टाग्राम लाइव पर आप सभी से बात करूंगा। जुड़े रहें।

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!