अमानतुल्लाह खान, (AAP, विधायक)  
देश

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को ED ने किया गिरफ्तार, दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला

अमानतुल्लाह को दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED ने गिरफ्तार किया गया है। ईडी के छापा पड़ने के बाद उन्होंने कहा था कि वो सर्च वॉरेंट ले कर आएं हैं लेकिन उनका उद्देश्य मुझे गिरफ्तार करना है।

शानू शर्मा

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर सोमवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेड मारी, जिसके बाद अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अमानतुल्लाह को दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अमानतुल्लाह खान को ED की टीम ने ओखला स्थित उनके घर अरेस्ट किया है।

ईडी के छापा पड़ने के बाद अमानतुल्लाह खान ने कहा था कि वो सर्च वॉरेंट ले कर आएं हैं, लेकिन उनका उद्देश्य मुझे गिरफ्तार करना है। खान की गिरफ्तारी के बाद आप के नेताओं ने एक बार फिर केंद्र सरकार और सरकारी एजेंसियों पर हमला बोला है।

ED का आरोप

प्रवर्तन निदेशालय ने अमानतुल्लाह खान पर दिल्ली वक्फ बोर्ड में अवैध तरीके से नियुक्ती करने का आरोप लगाया है। साथ ही ईडी की ओर से कहा गया कि उन्होंने बोर्ड की संपत्तियों को 2018 से 2022 के बीच गलत तरीके से लीज पर देकर पैसा कमाया है। इस मामले में उनसे 12 घंटे तक पूछताछ की गई। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध तरीकों से कमाए गए पैसों से उन्होंने अपने जान पहचान वालों के नाम पर संपत्ती खरदी है।

अमानतुल्लाह ने शेयर किया पोस्ट

अमानतुल्लाह खान ने गिरफ्तारी से पहले अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि 2016 से एक मामले में ईडी उनसे पूछताछ कर रही है। यह मामला कोर्ट में अभी भी चल रहा है। इस मामले में 2022 में मुझे गिरप्तार किया गया था, लेकिन 10 दिन के बाद मुझे जमानत दे दी गई थी।

उन्होंने में वीडियो में बताया कि उनकी सास कैंसर पीड़ित है। चार दिनों पहले उनका ऑपरेशन हुआ है। उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक नही है। इसके लिए मैनें ईडी को लिखित दिया है कि ऐसे समय में कुछ भी हो सकता है। इतने समय में कुछ साबित नहीं हुआ है इसके बाद भी मुझे परेशान किया जा रहा है। अगर मेरी सास को कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।

केंद्र सरकार पर बोला हमला

अमानतुल्लाह खान ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, "तानाशाह के इशारे पर उनकी कठपुतली ईडी मेरे घर पहुंची है। ईडी मुझे गिरफ्तार करने के लिए पहुंची है। तानाशाह ने ‘आप’ नेताओं के उत्पीड़न करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।"

बता दें कि ईडी जब अमानतुल्लाह के घर पर पहुंची तो घर के बाहर सीढ़ियों पर ही उनकी पत्नी और अधिकारियों के बीच जमकर बहस हुई। हालांकि अमानतुल्लाह के कहने के बाद अधिकारियों को अंदर आने दिया गया। काफी देर तक सर्च ऑपरेशन और पूछताछ के बाद अमानतुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया गया।

लालकृष्ण आडवाणी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती; जानें अब कैसी है तबीयत

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार