-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jharkhand »
- 11 Candidates Running For Constable Recruitment In Jharkhand Died Bjp Attacked The State Government
झारखंड में नौकरी नहीं मौत बांट रही सरकार, सिपाही भर्ती दौड़ में 11 बच्चों की मौत पर BJP का बयान
- Written By: शानू शर्मा
झारखंड के एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट में दौड़ के दौरान 11 अभ्यार्थियों की मौत हो गई। जिसके बाद बीजेपी ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर बच्चों में नौकरी नहीं मौत बांटने का आरोप लगाया है।

झारखंड कांस्टेबल भर्ती (सौ.सोशल मीडिया)
रांची: गांव में एक कहावत कही जाती है कि सरकारी नौकरी मिलना भगवान से मुलाकात करने के बराबर है। ये बात झारखंड के एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट पर काफी सटीक बैठती है। सरकारी नौकरी चाहत में दौड़ रहे अभ्यर्थियों में 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी अभ्यर्थियों की मौत को अप्राकृतिक बताया है।
पुलिस द्वारा इस मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के यूथ विंग ने इस मामले को पूरी तरह से अधिकारियों की गलती बताई है। उन्होंने कुप्रबंधन का आरोप लगाया है।
IG ने दी सफाई
झांरखंड के रांची, गिरिहीड, हजारीबाग, पलामू, पूर्वी सिंहभूम और साहेबगंज जिलों के सात केंद्रों पर 22 अगस्त से फिजिकल टेस्ट शुरु हुए थे। जिसके दौरान 11 उम्मीदवारों की मौत हो गई। IG ऑपरेशन अमोल वी होमकर ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि गिरिडीह के 2 और हजारीबाग में दो, पलामू में 4 अभ्यार्थियों की मौत हुई है। वहीं पूर्वी सिंहभूम, साहेबगंज और रांची में बी क्रमश: एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सभी घटनाओं पर मामला दर्ज कर लिया गया है, वहीं जाच भी जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
झारखंड में देवर-भाभी का दर्दनाक अंत! एक ही घर में फंदे से लटके मिले दोनों के शव
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
JPSC Result Controversy: एक साथ गायब हुए 832 रोल नंबर? झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा पर उठे गंभीर सवाल
झारखंड में अंधविश्वास बना मौत का कारण! तांत्रिक के कहने पर राख खा रहा था परिवार, 10 दिन में पांच की मौत
BJP का आरोप
बीजेपी यूथ विंग ने आरोप लगाया है कि टेस्ट केंद्रों पर दवाएं, एम्बुलेंस, मोबाइल शौचालय, पानी और डॉक्टर भी उपलब्ध नहीं थे। हालांकि अधिकारियों की तरफ से इस आरोप को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया है। झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अभ्यर्थियों की दौड़ के लिए कोई प्रबंध नहीं किए गए थे।
हेमंत सोरेन नौकरी नहीं मौत दे रहें
उन्होंने कहा कि दौड़ परीक्षा लेने से 3 महीने पहले अभ्यार्थियों को सूचित किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें दौड़ की प्रैक्टिस करने का मौका मिले। लेकिन यहां 15 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों की शिकायत है कि एक सेंटर पर लगभग 6 हजार लोगों को दौड़ाया जाता है।घंटों तक लाइन लगने पड़ते हैं। रात 12 बजे से लाइन लगने के बाद सुबह 12 बजे तक बारी आती है। राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन बच्चों को नौकरी नहीं मौत दे रहे हैं।
11 candidates running for constable recruitment in jharkhand died bjp attacked the state government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PM‘किस बात की तनख्वाह लेते हो’ फिरोजाबाद में सफाई व्यवस्था पर मेयर कामिनी राठौर और सफाईकर्मियों में तीखी बहस
Jul 10, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM














