अरविंद केजरीवाल (Photo Credit: Social media)  
देश

आप खोज रही है BJP के 'दामन के दाग', केजरीवाल ने दिया दिल्ली जल बोर्ड का CAG से ऑडिट कराने का फरमान

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच खींचतान व कड़वाहट बढ़ने की उम्मीद है। अब आम आदमी पार्टी की सरकार ने धन के दुरुपयोग के आरोपों के बीच दिल्ली जल बोर्ड (DJP) के रिकॉर्ड का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) से ऑडिट कराने का आदेश दे दिया है। जिसकी रिपोर्ट के बाद आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच टकराहट और अधिक बढ़ने की उम्मीद है।  

सरकारी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि पिछले 15 साल के रिकॉर्ड का ऑडिट कराया जाएगा। एक सूत्र ने कहा, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डीजेबी का ऑडिट कराने का निर्देश दिया है।''

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ‘आप' के बीच दिल्ली जल बोर्ड में कथित अनियमितताओं को लेकर पिछले महीने से खींचतान चल रही है। आम आदमी पार्टी के नेता भारतीय जनता पार्टी के प्रभुत्व वाले  दिल्ली जल बोर्ड में धांधलियों का आरोप लगाते रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शराब घोटाले सहित अन्य आरोपों में जिस तरह से आप नेताओं को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है, उससे आप की छबि धूमिल हो रही है। वहीं आम आदमी पार्टी अब भाजपा के दामन के दाग खोजने की कोशिश कर रही है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

TMC छोड़ BJP में शामिल हुईं अभिनेत्री कोयल मल्लिक को मिला बड़ा इनाम, पश्चिम बंगाल से मिला राज्यसभा का टिकट

नौकरशाही से सियासत तक: दिव्या मित्तल के बाद एम नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, क्या UP में बदल रहा ट्रेंड?

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान पोर्टल पर तुरंत करें ये काम, नहीं अटकेगा पैसा

कोलकाता में मनाया जाएगा 19वां प्रवासी भारतीय दिवस, Gen-Z के लिए विशेष सेगमेंट; शेड्यूल जारी

अगर डॉलर के मुकाबले 99 तक गिरा रुपया, तो महंगा होगा पेट्रोल, पढ़ाई और विदेशी यात्रा, जानें किसको होगा लाभ