Photo - Social Media 
देश

स्वतंत्रता दिवस समारोहों तक आमिर खान ने असम की यात्रा टाल दी है : हिमंत विश्व शर्मा

संदीप पांडे

गुवाहाटी : असम (Assam) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) हिमंत विश्व शर्मा (Himanta Vishwa Sharma) ने शुक्रवार को कहा कि अभिनेता आमिर खान ने स्वतंत्रता दिवस समारोहों तक उनके अनुरोध पर असम की अपनी प्रस्तावित यात्रा टाल दी है। हिमंत विश्व शर्मा ने ‘लाल सिंह चड्ढा' फिल्म के अभिनेता से अपनी यात्रा टालने का अनुरोध किया था ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोहों से ध्यान नहीं भटके। मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, 'आमिर खान यहां आना चाहते थे और इस बारे में उन्होंने मुझसे बात की।

लेकिन यह सुनिश्चित करना है कि स्वतंत्रता दिवस समारोहों से ध्यान नहीं भटके। मैंने उनसे 15 अगस्त के बाद आने का आग्रह किया है।' उन्होंने कहा, 'हम स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे से ध्यान नहीं हटाना चाहते।' हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि वह फोन पर खान से नियमित रूप से संपर्क में हैं और जब कभी मैं उनसे कहूंगा, अभिनेता राज्य की यात्रा करेंगे।

उन्होंने कहा, 'हम बाद में तारीख तय करेंगे।' जब राज्य विनाशकारी बाढ़ का सामना कर रहा था तो आमिर खान ने इस साल जून में मुख्यमंत्री के आपदा राहत कोष में 25 लाख रुपये दिए थे। (एजेंसी)

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में