ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो) 
देश

आज की ताजा खबर 29 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar: सरकार आज लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े बिल पर जवाब देगी। असम में बाढ़ से सात और लोगों की मौत हो गई है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 75 हो गई है।

प्रिया जैस

Breaking News Today: सरकार आज लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े बिल पर जवाब देगी। विपक्ष ने इस बिल पर सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि इसे जल्दबाजी में पेश किया गया। असम में बाढ़ से सात और लोगों की मौत हो गई है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 75 हो गई है। सात जिलों में लगभग 3.32 लाख लोग प्रभावित हैं। सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश पर आपत्ति जताते हुए, CJP ने सरकार को चेतावनी दी है कि वे अपना आंदोलन फिर से शुरू कर सकते हैं। संगठन का दावा है कि विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों को परेशान किया जा रहा है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। वे वाराणसी में श्री संत रविदास मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद, वे गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के मौके पर 'संकल्प अभियान' की शुरुआत करेंगे। आज गुरु पूर्णिमा का शुभ त्योहार मनाया जा रहा है।

राहुल गांधी आदतन झूठ बोलने के अपराधी: VHP

विश्व हिंदू परिषद(VHP) के प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा कि राहुल गांधी आदतन झूठ बोलने के अपराधी हैं उन्होंने बार-बार झूठ बोला है लोगों का और देश का मान हनन करने के लिए झूठ बोले हैं और बार-बार माफी भी मांगी है एक मामले पर सजा भी हो चुकी है और जमानत पर हैं लेकिन फिर भी बाज नहीं आते हैं जिस प्रकार से दिल्ली के कुछ और स्थानों पर प्रदर्शन हुआ उसके बाद आज संसद में राहुल गांधी ने जिस प्रकार के भड़काने वाले झूठे बयान दिए वो देश के नेता प्रतिपक्ष की गरिमा को नीचा गिरता है। राहुल गांधी तुम्हारे भड़काने से युवा भड़कने वाला नहीं है वो तुम्हारी असलियत को जानते हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में न्यूजीलैंड की मॉर्गन हेंडरसन को हराकर सेमीफाइनल पहुंची भारतीय बॉक्सर अरुंधति चौधरी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में न्यूजीलैंड की मॉर्गन हेंडरसन को हराकर महिलाओं के 70किलो वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भारतीय बॉक्सर अरुंधति चौधरी ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। मैं यह जीत खास तौर पर अपने छोटे भाई को समर्पित करना चाहती हूं। आज का दिन आसान नहीं था, लेकिन नतीजा बहुत अच्छा रहा। मैं यहां गोल्ड जीतने आई हूं और यह उस रास्ते का बस एक कदम था। मैंने इतनी कड़ी मेहनत की थी कि मुझे पता था कि मैं जिस भी मुक़ाबले में उतरूंगी, उसमें जरूर जीतूंगी।

भोपाल में किसानों आंदोलन के बीच मंत्री-स्तरीय समिति की उच्च-स्तरीय बैठक शुरू हुई

भोपाल में चल रहे किसानों के विरोध-प्रदर्शन के बीच किसानों के प्रतिनिधियों और किसानों से जुड़े मुद्दों के लिए बनाई गई मंत्री-स्तरीय समिति के बीच मंत्रालय में एक उच्च-स्तरीय बैठक शुरू हुई।

अनेक बच्चों को पैलेट गन से मारा गया, मैंने अपनी आंखों से छर्रे देखे: राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि अनेक बच्चों को पैलेट गन से मारा गया है। मैंने अपनी आंखों से छर्रे देखे हैं। सरकार कह रही है कि हमने पैलेट गन का इस्तेमाल ही नहीं किया है। बच्चे कह रहे हैं कि शिक्षा प्रणाली काम नहीं कर रही है, पेपर लीक हो रहे हैं, शिक्षा पाना बहुत महंगा है।

अगर मैं माफी मांगता तो लोकसभा में बोलने की इजाजत मिल जाती: राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आज मैंने देखा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलने की इजाजत नहीं दी गई। कई बार संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बोलने का मौका मिला लेकिन मुझे नहीं क्योंकि मैंने कहा था कि जो बर्बरता हुई, उसके लिए गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार थे। अगर मैं माफी मांगता तो मुझे बोलने की इजाजत मिल जाती। मैं माफी नहीं मांगूंगा। मेरे लिए सबसे अहम मुद्दा यह है कि दिल्ली की सड़कों पर हमारे छात्रों के साथ बर्बरता की गई। उन पर पैलेट गन से गोलियां चलाई गईं।

गृह मंत्री का नाम लेकर वो फंस गए: किरेन रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हम सभी बहुत दुखी हैं क्योंकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष से उम्मीद होती है कि वे थोड़ा अच्छे से बोलेंगे। वे बिल के प्रावधान पर एक बात नहीं बोल पाए। हम चाहते हैं कि हमारे नेता प्रतिपक्ष एक अच्छा भाषण दें और एक अच्छी बात कहें। वे गृह मंत्री का नाम लेकर फंस गए। उन्होंने इतना बड़ा झूठ कह डाला कि गृह मंत्री अमित शाह ने छात्रों पर फायरिंग का ऑर्डर दे दिया था।

CM जोसेफ विजय ने चेन्नई मेट्रो का किया निरीक्षण

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने चेन्नई मेट्रो का निरीक्षण किया, उसमें यात्रा की और चेन्नई मेट्रो मुख्यालय का दौरा किया। उन्होंने ओमंदुरार मेट्रो स्टेशन से नंदनम मेट्रो स्टेशन तक चेन्नई मेट्रो रेल से यात्रा भी की।

भोपाल MSP पर प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस के बीच झड़प

भोपाल के नर्मदापुरम में मूंग की फसल की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 100% खरीद और इससे जुड़े अन्य मुद्दों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई। प्रदर्शनकारी किसान एक बस पर चढ़ गए और बैरिकेड्स तोड़ दिए।

राज्यसभा में वंदे मातरम बिल पास

राज्यसभा में वंदे मातरम बिल पास हो गया है। वंदे मातरम बिल में इसके अपमान पर कड़ी सजा का प्रावधान है।

कल सुबह 11 बजे तक के लिए लोकसभा स्थगित

संसद का मानसून सत्र में लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। अब कल सुबह 11 बजे से फिर बैठक होगी।

परीक्षा संशोधन बिल लोकसभा से पास

संसद के मानसून सत्र में बुधवार को लोकसभा में जोरदार हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक बिल पास हो गया है।

विपक्ष के नेता ने असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया: जितेंद्र सिंह

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जब इतने अहम बिल पर चर्चा हो रही हो तो सुझाव देने के बजाय इस पर राजनीति की जा रही है। विपक्ष के नेता ने जिस असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया, वह हैरान करने वाली है; मुझे हैरानी होती है कि क्या उन्हें संसदीय कामकाज के बुनियादी नियमों की भी जानकारी है। इस देश के युवाओं को, जो देश का भविष्य हैं, 'मूर्ख' कहने से ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है?

लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित

संसद में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान राहुल गांधी का इडियट और अंध-भक्त वाले बयान से सियासत गरमाई। लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

पंजाब: चंडीगढ़ में अकाली दल के प्रदर्शन पर पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन

चंडीगढ़ में पुलिस ने 'अकाली दल वारिस पंजाब दे' के नेताओं और कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। ये प्रदर्शनकारी अपने सांसद अमृतपाल सिंह और अन्य सिख नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

लोकसभा में कार्यवाही के दौरान हंगामा जारी

लोकसभा में कार्यवाही के दौरान राहुल गांधी के बयान के बाद हंगामा शुरू हो गया। सत्ता पक्ष ने कहा कि राहुल गांधी ने विशेषाधिकार का हनन किया।

कोल आवंटन घोटाला मामले में मनमोहन सिंह को मिली क्लीनचिट

सुप्रीम कोर्ट ने 11 साल पूराने कोल ब्लॉक आवंटन मामले में दिवंगत मनमोहन सिंह को कानूनी राहत दी। मनमोहन सिंह के खिलाफ समन को रद्द कर दिया गया है।

कर्नाटक में सूखे जैसी गंभीर हालातों से लड़ने किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन

कर्नाटक के कुछ हिस्सों में सूखे के गंभीर हालात हैं, जिससे किसान परेशान हैं। बारिश न होने से फसलें सूख रही हैं। जेडीएस कार्यकर्ताओं ने सरकार से कार्रवाई, किसानों को मदद और फसल का मुआवजा देने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

मानसून सत्र: संसद के बाहर बीजेपी सांसदों ने किया प्रदर्शन

दिल्ली में मानसून सत्र के दौरान संसद के बाहर झारखंड में JPSC और JSSC समेत भर्ती परीक्षाओं में धांधली के आरोपों को लेकर बीजेपी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया।

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव बने जगदीश आफले

अयोध्या में राम मंदिर में दान की चोरी के विवाद के बाद राम मंदिर ट्रस्ट ने जगदीश आफले को पहला सचिव नियुक्त किया गया है। सीईओ की नियुक्ति में हो रही देरी को देखते हुए ट्रस्ट ने सचिव का नया पद सृजित कर आफले को यह जिम्मेदारी सौंपी है। हालांकि उनकी नियुक्ति को औपचारिक मंजूरी 2 सितंबर को मिलेगी, जब ट्रस्ट की अगली बैठक होगी।

मध्य प्रदेश: भोपाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात

मध्य प्रदेश के भोपाल में MSP विरोध प्रदर्शन पर ACP आदित्य राज सिंह ने कहा, "कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। गाड़ियों की आवाजाही सुचारू रूप से चलती रहे, इसके लिए बैरिकेड्स लगाए गए हैं और ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। वरिष्ठ स्तर पर बातचीत चल रही है। जारी निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।"

दिल्ली में FSSAI का एक्शन: महागुन होटल्स प्राइवेट लिमिटेड की एक यूनिट का लाइसेंस रद्द

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने दिल्ली के शाहदरा में स्थित M/s पार्क प्लाजा (महागुन होटल्स प्राइवेट लिमिटेड की एक यूनिट) का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। गहन जांच के बाद, कई गंभीर और बड़ी कमियां पाई गईं।

मध्य प्रदेश: भोपाल में किसानों का धरना प्रदर्शन जारी

मध्य प्रदेश के भोपाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे किसानों ने भोपाल-नर्मदापुरम हाईवे पर धरना दिया। वे कई मांगें कर रहे हैं, जिनमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर मूंग की खरीद और ई-टोकन सिस्टम को खत्म करना शामिल है।

झारखंड में एक करोड़ का इनामी माओवादी नक्सली मिसिर बेसरा दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार

झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को इस साल की सबसे बड़ी कामयाबी मिली है। भाकपा (माओवादी) संगठन के पोलित ब्यूरो सदस्य और एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा को उसके दो प्रमुख सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: वेटलिफ्टिंग इवेंट में हरजिंदर कौर ने जीता सिल्वर मेडल

स्कॉटलैंड ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 69 किलोग्राम भारोत्तोलन इवेंट में भारत की हरजिंदर कौर ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। जीतने के बाद, भारत की हरजिंदर कौर ने बताया कि इवेंट के बाद उन्होंने अपनी मां से थोड़ी बात की थी और उनकी मां थोड़ी चिंतित थीं।

अयोध्या: गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालु सरयू नदी में डुबकी लगाने पहुंचे

आज देश भर में गुरु पूर्णिमा का पावन अवसर मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में गुरु पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगाने के लिए अयोध्या में सरयू नदी पहुंचे।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर फाइनल में जीता सिल्वर मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर फाइनल स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल किया। गुलवीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27:49.78 सेकंड का समय निकालकर दूसरे स्थान पर दौड़ पूरी की। इस स्पर्धा का गोल्ड ऑस्ट्रेलिया के काइ रॉबिन्सन (27:48.93 सेकंड) ने जीता, जबकि आइल ऑफ मैन के डेविड मुलार्की ने (27:50.28 सेकंड) ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

बंगाल में नीट पेपर लीक केस में प्रोटेस्ट पर केस दर्ज, 16 गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल सरकार के अनुसार, 26 जुलाई को शाम 6 बजे तक, NEET (UG) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शनों के सिलसिले में पुलिस की शिकायत पर राज्य में एक मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर