Aaj Ki Taza Khabar LIVE: संसद के मानसून सत्र में आज यानी सोमवार से पहलगाम हमले और 'ऑपरेशन सिंदूर' पर महाबहस होगी। बिहार में SIR को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। साथ ही जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका पर 28 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि कहते हैं पानी और खून एक साथ नहीं बहेगा। जिन लोगों ने पहलगाम में मारा था उनके जहाज हमारे यहां नहीं आ सकते। लेकिन क्रिकेट खेलेंगे। मेरा जमीर गवारा नहीं देता कि मैं उस मैच को देखूं।
केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ जेडीयू नेता राजेश रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए जुबान फिसल गई। उन्होंने पाकिस्तान में मारे गए आतंकियों को शहीद बता दिया। साथ ही मसूद अजहर को साहब कहा। संसद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अरविंद सावंत बोले- घर में घुस क्या मारना होता है? जैसे ओसामा को अमेरिका ने मारा उसको घर में घुसकर मारना कहते हैं। ऐसे पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना बंद करो। पाकिस्तान आंतकी हमले करता है। उसके साथ क्रिकेट खेलना बंद करो।
शिवसेना यूबीटी सांसद अरविंद सांवत ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान के साथ चीन और तुर्की खड़े थे। हमारे साथ कितने देश खड़े थे। हमने क्या गुनाह किया था कि हमारे साथ कोई देश नहीं खड़ा हुआ।
जम्मू-कश्मीर के लिडवास में सेना ने सोमवार को 3 पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर कर दिया है। इसकी जानकारी इंडियन आर्मी की चिनार कॉर्प्स ने दी है। सेना ने बताया कि ऑपरेशन महादेव के तहत यह कार्रवाई की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी हाशिम मूसा भी शामिल है। हालांकि सेना ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
समाजवादी पार्टी की तरफ से सपा सासंद रमाशंकर ने कहा कि 100 आतंकियों को मारा, लेकिन इनमें वो चार आतंकी शामिल थे या नहीं। ये सरकार ने नहीं बताया। पहलगाम हमले का बदला भी 18 दिन बाद लिया गया। देश में इतना गुस्सा था कि, वे ऑपरेशन सिंदूर नहीं तंदूर चाहते थे लेकिन आपने ऑपरेशन सिर्फ तीन दिन में खत्म कर दिया। हम जिसे विश्वगुरु समझ रहे थे, पता चला वो तो व्हॉइट हाउस में बैठा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति 26 बार कह चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाया। वे कहते हैं 5 फाइटर जेट गिरे। एक-एक जेट करोड़ों रुपए के हैं। PM मोदी आज बताइए कि युद्ध में कितने लड़ाकू विमान गिरे। सीजफायर क्यों हुआ। अगर पाकिस्तान वाकई में अपने घुटने टेकने के लिए तैयार था, तो आप क्यों झुके। किसके सामने आपके सरेंडर किया।
गौरव गोगोई ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा मकसद युद्ध नहीं था। हमरा मकसद युद्ध क्यों नहीं था। युद्ध क्यों नहीं होना चाहिए। पीओके क्या वापस नहीं लेना चाहिए था। हमारी जमीन पर पाकिस्तान कब्जा करके बैठा है।
गौरव गोगोई बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक बार ही जम्मू-कश्मीर नहीं गए। वो बिहार में जाकर भाषण दिए। अगर कोई नेता पीड़ितों के आंसू पोछने गया तो वो राहुल गांधी हैं।
लोकसभा में ऑपेशन सिंदूर पर विपक्ष की तरफ से बोल रहे सांसद गौरव गोगोई। उन्होंने रक्षा मंत्री ने ये नहीं बताया की पहलगाम में आतंकी आए कैसे। रक्षा मंत्री होने के नाते उन्हें जवाब देना चाहिए।
पाकिस्तान की सेना और आईएसआई प्रॉक्सी वॉर करती है। ये मोदी जी के नेतृत्व वाला भारत है जो किसी भी हद तक जा सकता है। हम शांति के प्रयास करना जानते हैं तो अशांति फैलाने के लिए हाथ उखाड़ना भी जानते हैं। हमने भगवान कृष्ण से सीखा है कि धर्म की रक्षा के लिए सुदर्शन चक्र उठाना पड़ता है। अब हमने सुदर्शन चक्र उठा लिया है। भगवान कृष्ण हमें धैर्य और शौर्य दोनों सिखाते हैं।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और इंडियन नेवी कैप्टन के बयानों में विरोधाभाष, कांग्रेस ने शेयर किया सोशल मीडिया पर वीडियो।
2015 में मोदी जी ने पाकिस्तान जाकर दोस्ती की बात की। हमारी मूल प्रकृति बुद्ध की है, युद्ध की नहीं। अब हमारी सरकार की स्टैंड का एकदम साफ है कि टेररिज्म और बातचीत साथ नहीं चल सकते। एक ऐसा देश जहां लोकतंत्र का कतरा भी नहीं है, वहां धार्मिक उन्माद है, जहां गोलियों की आवाजें गूंजती हैं, उनके साथ बातचीत नहीं हो सकती। उनकी आतंकवाद की नर्सरी है। पाकिस्तान सरकार आतंकियों के लिए स्टेट फ्यूनरल का इंतजाम करती है।
ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा "विपक्ष के कुछ सदस्य पूछ रहे हैं कि हमारे कितने विमान मार गिराए गए? मुझे लगता है कि उनका सवाल हमारी राष्ट्रीय भावनाओं का पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं करता है। उन्होंने हमसे यह नहीं पूछा है कि हमारे सशस्त्र बलों ने कितने दुश्मन विमानों को मार गिराया? अगर उन्हें कोई सवाल पूछना ही है, तो यह होना चाहिए कि क्या भारत ने आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया, और इसका जवाब है, हां... अगर आपके पास पूछने के लिए कोई सवाल है, तो यह पूछें। क्या इस ऑपरेशन में हमारे किसी बहादुर सैनिक को नुकसान पहुंचा था? जवाब है, नहीं, हमारे किसी भी सैनिक को नुकसान नहीं पहुंचा था,"
जम्मू कश्मीर के लिडवास इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है।
संसद में आज ऑपरेशन सिंदूर पर बहस है। इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर आतंकवाद से निपटने को लेकर हमला बोला। अखिलेश ने एक तरफ जहां हाल में हुए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय फौज की बहादुरी की प्रशंसा की, तो वहीं दूसरी ओर सरकार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने मोदी सरकार से पूछा कि बार-बार आतंकवादी घटनाएं क्यों हो रही हैं?
लोकसभा में आज ऑपरेशन सिन्दूर पर चर्चा, कांग्रेस सांसद शशि थरूर बोले- मौनव्रत, मौनव्रत और बिना कुछ बोले चले गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे। लोकसभा में आज ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे की विशेष चर्चा होनी है।
NDA सांसदों ने एक टेलीविजन बहस के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (AIIA) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी की अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सोमवार को एक मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी डबलू यादव को यूपी STF और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने मार गिराया।
मनसा देवी मंदिर में कल हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। घायलों की कुल संख्या 30 है।
बिहार में SIR को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ इस मामले पर विचार कर सकती है।
संसद के मानसून सत्र में आज यानी सोमवार से पहलगाम हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर तीखी बहस होने की संभावना है, क्योंकि सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े दो मुद्दों पर आमने-सामने होंगे। दोनों सदन में 16-16 घंटे बहस होगी।
मैंने दोनों (थाईलैंड और कंबोडिया) के प्रधानमंत्रियों को फ़ोन किया और कहा कि जब तक आप युद्ध का समाधान नहीं कर लेते, हम कोई व्यापार समझौता नहीं करेंगे। जब तक मैं वहां से निकला, मुझे लगता है कि वे अब समझौता करना चाहते हैं।