ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो) 
देश

आज की ताजा खबर 25 नवंबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar LIVE Update: असम के मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की मौत को लेकर राज्य के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा खुलास किया है। उन्होंने कहा कि जुबीन गर्ग की हत्या हुई है।

अभिषेक सिंह

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: अयोध्या में बनकर तैयार हो चुके भव्य राम मंदिर के शिखर पर आज यानी मंगलवार को धर्मध्वजा फहराई जाएगी। पीएम मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उससे पहले रामनगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद कर दी दी गई है। दूसरी तरफ गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में भी पीएम मोदी शिरकत करने वाले हैं। वहीं, उत्तराखंड में आज भारत और नेपाल की सेनाएं संयुक्त सैन्य अभ्यास भी करने वाली हैं। इसके अलावा देश और दुनिया की सभी ताजातरीन ख़बरों का अपडेट सबसे पहले पाने के लिए आप हमारे इस लाइव ब्लॉग पर बनें रहें...

तेज प्रताप को मिला घर खाली करने की नोटिस

तेज प्रताप यादव को बिहार सरकार ने  सरकारी आवास खाली करने का नोटिस भेजा है।

भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम से मिले मनसुख मंडाविया

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम से मुलाकात की।

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में शामिल हुए सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी को संबोधित करते हुए कहा, उत्तर प्रदेश भारत की असीमित क्षमता का प्रदेश है। ये वही प्रदेश है जिसमें भगवान राम ने जन्म लिया। आज ही श्री राम जन्मभूमि का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के करकमलों से भारत का भगवा झंडा श्री राम जन्मभूमि पर ध्वजारोहण के साथ लहराता दिखाई दे रहा है।

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को सरकारी आवास अलॉट

बिहार भवन निर्माण विभाग ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर इस्तेमाल के लिए हार्डिंग रोड पर आवास संख्या-39 अलॉट किया है।

रोहित शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ब्रैंड एम्बेस्डर बनाया गया

टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के विजेता कप्तान रोहित शर्मा को ICC ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उनको इस टूर्नामेंट के लिए अंबेसडर बनाया गया है।

आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी

BCCI ने आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा।

TMC ने इलेक्शन कमीशन जाने वाले सांसदों के नाम जारी किए

TMC सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेटर लिखकर उन 10 TMC सांसदों के नाम बताए हैं जो 28 नवंबर को इलेक्शन कमीशन जाएंगे। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक डेलीगेशन को 28 नवंबर (शुक्रवार) को सुबह 11 बजे मीटिंग के लिए अपॉइंटमेंट दिया है।

सर्दियों के लिए बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद

बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सर्दियों के लिए बंद कर दिए गए। बड़ी संख्या में भक्तों की मौजूदगी में, रावल अमरनाथ नंबूदरी ने पारंपरिक रस्में निभाईं और मंदिर के कपाट औपचारिक रूप से बंद कर दिए।

हर जगह एजेंसियों की नजर है तो हमने घुसपैठ कैसे कराई

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ट्रेन, विमान और सीमा सुरक्षा की ज़िम्मेदारी केंद्रीय एजेंसियों की होती है। पासपोर्ट, कस्टम और एक्साइज जैसे सभी विभाग भी केंद्र सरकार के नियंत्रण में आते हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठ के लिए राज्य सरकार को कैसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है?

पैसा कमाने के लिए सत्ता में नहीं आए हैं- अरविंद केजरीवाल

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, हम पैसा कमाने सत्ता में नहीं आए हैं। हमने अच्छे कर्म कमाए हैं। हमने बड़े-बड़े बंगले नहीं बनवाए, हमने गुरु महाराज का आशीर्वाद कमाया है

सिद्धार्थ कपूर नारकोटिक्स सेल के दफ्तर पहुंचे

श्रद्धा कपूर के भाई और एक्टर सिद्धार्थ कपूर 252 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले में सवाल-जवाब के लिए मुंबई के घाटकोपर स्थित एंटी नारकोटिक्स सेल दफ्तर पहुंच गए हैं।

जुबीन गर्ग की हत्या हुई: हिमंत बिस्वा सरमा

असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा में बताया कि सिंगर जुबीन गर्ग की मौत हादसा नहीं, बल्कि हत्या थी। एक आरोपी ने सिंगर की जान ली। अन्य लोगों ने हत्या में उसकी मदद की। गौरतलब है कि जुबीन की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

सदियों के घाव अब भर रहे हैं: अयोध्या में पीएम मोदी

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराने के बाद पीएम मोदी यहां मौजूद भक्तों और अतिथियों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सदियों के घाव भर रहे हैं। पीएम मोदी का पूरा भाषण लाइव सुनने के लिए आप नीचे दिए गए वीडियो पर क्लिक कर सकते हैं।

राम मंदिर के लिए बलिदान देने वालों की आत्मा को मिलेगी शांति: मोहन भागवत

अयोध्या में RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा कि आज हम सभी के लिए एक उपलब्धि का दिन है। कितने लोगों ने इस दिन का सपना देखा था, कितने लोगों ने कोशिश की, कितने लोगों ने अपनी जान भी कुर्बान कर दी। आज, उनकी दिवंगत आत्माओं को शांति मिलनी चाहिए। धर्म ध्वज फहराया गया है - राम राज्य का वही झंडा जो कभी अयोध्या में लहराता था और पूरी दुनिया को शांति और खुशी से रोशन करता था।

भव्य राम मंदिर 140 करोड़ भारतीयों की आस्था का प्रतीक

अयोध्या में CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, "प्रभु श्री राम का यह भव्य मंदिर 140 करोड़ भारतीयों की आस्था, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। मैं इस भव्य मंदिर के निर्माण में योगदान देने वाले सभी कर्मयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह पवित्र दिन उन पूज्य संतों, योद्धाओं और श्री राम भक्तों की निरंतर भक्ति और संघर्ष को समर्पित है जिन्होंने अपना पूरा जीवन इस आंदोलन के लिए समर्पित कर दिया।"

यहां देखें अयोध्या राम मंदिर धर्म ध्वजारोहण कार्यक्रम LIVE

पीएम मोदी अयोध्या पहुंच चुके हैं। उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर में पहुंचकर प्रभु राम की पूजा-अर्चना की। दूसरी तरफ पूरा राम मंदिर प्रांगण भक्तों और अतिथियों से खचाखच भर चुका है। 11 बजकर 50 मिनट पर पीएम मोदी मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा लहराएंगे। जिसे लाइव आप यहां लाइव देख सकते हैं।

पीएम मोदी ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

राम जन्मभूमि मंदिर पर धर्म ध्वजा की स्थापना के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सप्तमंदिर दर्शन के बाद राम मंदिर में पूजा अर्चना की है। इस दौरान उनके साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं। राम मंदिर ध्वजारोहण से जुड़ी अपडेट आपको नीचे दिए गए लाइव वीडियो में भी मिल जाएगी।

सप्तमंदिर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

राम मंदिर ध्वजारोहण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के सप्तमंदिर पहुंचे और मत्था टेका। सप्तमंदिर में महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी से जुड़े मंदिर हैं।

छत्तीसगढ़ के मनबोध राम राजवाड़ों का रामनगरी में पारंपरिक नृत्य

रामनगरी अयोध्या में पवित्र ध्वजारोहण समारोह से पहले, छत्तीसगढ़ के मनबोध राम राजवाड़े ने पारंपरिक नृत्य किया। आपको बता दें कि पीएम मोदी अयोध्या पहुंच चुके है। अब से कुछ ही देर में रामजन्मभूमि मंदिर पर धर्म ध्वजा फहराई जाएगी।

अयोध्या में पीएम मोदी का रोड शो शुरू

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर ध्वजारोहण उत्सव में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस समय पीएम मोदी रोड शो करते हुए राम मंदिर की तरफ बढ़ रहे हैं।

इस पल का सदियों से इंतजार था: गोविंद देव गिरि

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर में धर्म ध्वजा होस्टिंग सेरेमनी से पहले श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के ट्रेज़रर गोविंद देव गिरि ने कहा, "हम बहुत उत्साहित हैं कि मंदिर के पूरा होने का दिन आखिरकार आ गया है, एक ऐसा पल जिसका सदियों से इंतज़ार था। इतने सालों में, हमारी कोशिशें लगातार इस मील के पत्थर की ओर बढ़ रही हैं।"

कुछ ही देर में अयोध्या पहुंचेंगे पीएम मोदी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राम-सीता विवाह पंचमी के मौके पर रामनगरी अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस मौके पर वह राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराएंगे। जिसके लिए 11.50 बजे का मुहूर्त तय किया गया है। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी अब से बस कुछ ही देर में अयोध्या पहुंचने वाले हैं।

भक्तों के स्वागत को तैयार हुई रामनगरी

रामनगरी अयोध्या में आज अयोध्या ध्वजारोहण में बुलाए गए लोगों और भक्तों का स्वागत हो रहा है। तस्वीरों में लता मंगेशकर चौक का ये नजारा देखिए। बता दें कि PM नरेंद्र मोदी आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर के 'शिखर' पर भगवा झंडा फहराएंगे। झंडा फहराने का समय भगवान राम और माता सीता की विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त के साथ होगा।

बसों से राम मंदिर पहुंचाए जा रहे अतिथि

अयोध्या स्थिति राम जन्मभूमि मंदिर पर झंडा फहराने के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई कार्यकर्ताओं और मेहमानों को कार सेवक पुरम से बसों से ले जाया जा रहा है।

राम मंदिर ध्वजारोहण पर क्या बोले पुजारी

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर में झंडा फहराने सेरेमनी से पहले एक पुजारी ने कहा, “आज का दिन बहुत ही रोमांचक है, क्योंकि राम मंदिर बन गया है। हम योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी के शुक्रगुजार हैं। मंदिर बहुत लगन से बनाया गया है, जिससे खूबसूरत बदलाव आए हैं। यह शानदार और प्रेरणा देने वाला है, जो इसमें शामिल सभी लोगों की लगन और कड़ी मेहनत को दिखाता है।”

राम मंदिर गेट पर उमड़ी भक्तों की भीड़

रामनगरी अयोध्या में सुबह-सुबह राम जन्मभूमि मंदिर में झंडा फहराने से पहले श्री राम मंदिर के गेट पर भक्तों की भीड़ दिख रही है। आज 11.50 बजे राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराई जाएगी।

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे