ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो) 
देश

आज की ताजा खबर 22 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जोरो पर है। नेता और अभिनेता सभी इस मुहीम में जुड़ रही है। अयोध्या में आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक होगी।

प्रिया जैस

Breaking News Today: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कल्याण बनर्जी को एक महिला सदस्य के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में बुधवार को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर आज सुबह 10 बजे 'INDIA' गठबंधन की बैठक होनी है। कांग्रेस सांसद आज काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। अयोध्या में आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक होगी, जिसमें खाली ट्रस्टी पदों को भरने और अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज तमिलनाडु के कोयंबटूर और तिरुप्पुर का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान, वह मुख्य अतिथि के तौर पर कोयंबटूर में GKNM कॉलेज ऑफ नर्सिंग के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। वह तिरुप्पुर के अविनाशी में अविनाशी लिंगेश्वर शिव मंदिर भी जाएंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज फिलीपींस के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। पूर्वी एशियाई देश की अपनी यात्रा के दौरान, वह क्वाड समूह की बैठक में शामिल होंगे और आसियान (ASEAN) फ्रेमवर्क के तहत चर्चाओं में भाग लेंगे।

शांतिपूर्ण आंदोलन का हिंसक होना बहुत दुख की बात: सलमान खान

यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था; बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया। घायल छात्रों और उनके परिवार के प्रति मेरी पूरी संवेदना है। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है।

नड्डा जी का शिक्षा मंत्रालय से क्या काम: पवन खेड़ा

जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि मुझे ये समझ नहीं आता की नड्डा जी का शिक्षा मंत्रालय से क्या काम? ये सरकार बड़ी अनोखी सरकार है। रेल हादसा होता है तो रक्षा मंत्री सामने आते हैं। पेपर लीक हो रहा है तो स्वास्थ्य मंत्री जवाब दे रहे हैं और प्रधानमंत्री चुप हैं वे जवाब देते ही नहीं हैं, वे मन की बात करते हैं ये कैसी सरकार है? ये कहते हैं राजनीतिकरण नहीं करो।

पेपर लीक गंभीर समस्या है, इस पर विस्तार से चर्चा की जरूरत: जेपी नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा कहते हैं कि छात्रों की मांग और पेपर लीक को लेकर उन्होंने जो मुद्दा उठाया है, उस पर सबसे पहले मेरी अपील है कि हमें इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए और इससे राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश करना भी ठीक नहीं है। यह एक गंभीर समस्या है और इस पर विस्तार से चर्चा की जरूरत है।

अभी भी जिंदा हूं...सोनम वांगचुक ने दिया संदेश

अभी भी जिंदा हूं... दिन 25, अस्पताल से सोनम वांगचुक का संदेश।

सोनम किसी हिरासत में नहीं फिर भी पुलिस तैनात: गीतांजलि अंगमो

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी, डॉ. गीतांजलि अंगमो ने कहा कि मैं मेदांता हॉस्पिटल के बाहर खड़ी हूं। जैसा कि आप देख सकते हैं। मेरे पीछे भारी पुलिस तैनात है। कल सोनम को हाई कोर्ट के ऑर्डर के तहत सफदरजंग हॉस्पिटल से यहां शिफ्ट किया गया था, जहां यह साफ कहा गया था कि सोनम किसी हिरासत में नहीं है और उसे बेहतर देखभाल और आजादी के लिए यहां शिफ्ट किया जा रहा है ताकि वहां पुलिस की मौजूदगी न हो। यह बहुत शर्मनाक बात है कि एक भारतीय नागरिक जिसने 25 दिनों से खाना नहीं खाया है, उसे मन की शांति नहीं दी जा रही है।

सरकार स्टूडेंट्स से सही बातचीत नहीं कर रही: वृंदा करात

CPI(M) नेता वृंदा करात ने कहा कि सरकार स्टूडेंट्स के साथ सही बातचीत नहीं कर रही है। वे इस देश का भविष्य हैं। यह सरकार का घमंड है।

हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी के निधन पर परिवार के लोग दुखी

हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी के निधन पर परिवार के लोग दुखी हैं, जिन्होंने ड्यूटी करते हुए अपनी जान दे दी। हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी अनंतनाग में एक आतंकी हमले में शहीद हो गए।

CM योगी ने गोरखपुर में गुरदहिया नाले का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में गुरदहिया नाले और दूसरे इलाकों का निरीक्षण किया।

आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगें पूरी तरह जायज: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगें पूरी तरह जायज हैं। उन्होंने तीन प्रमुख मांगों का उल्लेख किया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए, क्योंकि वे शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने में विफल रहे हैं। छात्रों के खिलाफ कथित बल प्रयोग के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और आदेश देने वालों की जवाबदेही तय की जाए। पूरे घटनाक्रम के लिए सरकार छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।

पटना में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच चले लाठी-डंडे

बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को राजनीतिक तनाव उस समय हिंसक झड़प में बदल गया, जब कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के बाहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नारेबाजी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने के साथ लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल किया गया।

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर BJP नेताओं का पंजाब कांग्रेस स्टेट हेडक्वार्टर के बाहर विरोध प्रदर्शन

दिल्ली में कल LKM के बाहर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंजाब कांग्रेस स्टेट हेडक्वार्टर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस भेज कर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने CCTV, बॉडी कैम फुटेज और दूसरे रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। अदालत ने चार हफ्ते में जवाब मांगा है। अगले चार हफ्ते मे पुलिस के जवाब पर याचिकाकर्ता अपना जवाब दाखिल करेंगे।

राजस्थान में कांग्रेस दफ्तर की ओर BJP नेताओं का मार्च

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के लिए राजस्थान कांग्रेस ऑफिस की ओर मार्च किया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

आज शाम एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मिलकर सपा अनशन तोड़ने की करेगी अपील

समाजवादी पार्टी का एक डेलीगेशन आज शाम मेदांता हॉस्पिटल में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मिलेगा और उनसे अनिश्चितकालीन अनशन तोड़ने की अपील करेगा।

यह हम सभी का मुद्दा है इसमें कोई पार्टी की बात नहीं: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्ष की वही मांग है कि पहले धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और फिर उनकी(प्रदर्शनकारी छात्र) मांग माननी चाहिए। 150 से ज्यादा पेपर लीक हुए हैं। नौजवान इनसे पीड़ित हैं। यह हम सभी का मुद्दा है और इसमें कोई पार्टी की बात नहीं है। छात्र और नौजवान अपने आप आ रहे हैं। हमें आवाज उठानी पड़ेगी।

कल्याण बनर्जी को पूरे सत्र से किया गया निलंबित

मानसून सत्र के दौरान असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में कल्याण बनर्जी को पूरे सत्र के लिए संसद से निलंबित कर दिया गया।

पहले इस्तीफा फिर चर्चा होगी - खरगे

मानसून सत्र में विपक्ष धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा रहा। मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा में कहा सरकार नियमों की अनदेखी कर रही है। जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक चर्चा नहीं होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना UBT की याचिका पर नोटिस जारी किया

सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय और पार्टी छोड़ने वाले छह सांसदों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हालांकि, अदालत ने फिलहाल लोकसभा अध्यक्ष के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी।

पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहार के पटना में NEET-UG पेपर लीक के विरोध में और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज किया।

2 बजे तक लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

मानसून सत्र में आज हंगामे के चलते 2 बजे तक लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। मानसून सत्र में विपक्ष धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए अड़ा रहा, जिसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही स्थगित कर दी।

DMRC: सुरक्षा कारणों के कारण दिल्ली के प्रमुख मेट्रो स्टेशन बंद

सुरक्षा कारणों से, जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध है।

समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर लगे सरकार विरोधी पोस्टर

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हल्लूराम सुंदर यादव ने पार्टी दफ़्तर के बाहर केंद्र सरकार को निशाना बनाते हुए पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों में डिंपल यादव और अखिलेश यादव की तस्वीरें हैं, साथ ही छात्रों के समर्थन और सरकार के विरोध में संदेश लिखे हैं।

12 बजे तक लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

मानसून सत्र में आज हंगामे के चलते 12 बजे तक लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। मानसून सत्र में विपक्ष धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए अड़ा रहा, जिसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही स्थगित कर दी।

उत्तर प्रदेश: गोंडा में एक मालगाड़ी की तीन ट्रॉली और दो वैगन पटरी से उतरी

उत्तर प्रदेश के गोंडा में यार्ड लाइन में एक मालगाड़ी की तीन ट्रॉली और दो वैगन पटरी से उतर गए। DRM और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

काले कपड़ों में प्रदर्शन करेंगे सांसद - सांसद सैयद नसीर हुसैन

मानसून सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने बताया कि, "विपक्षी पार्टियों के सभी सांसद आज 'काले' कपड़े पहनकर आएंगे और छात्रों व सांसदों के खिलाफ पुलिस के इस्तेमाल के विरोध में 'काला दिवस' मनाएंगे। हम चाहते हैं कि सरकार छात्रों से बातचीत करे और शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव करे।"

US ने ईरान के मिलिट्री ठिकानों पर शुरू किए हमले

CENTCOM की फोर्स ने आज शाम 7 बजे (ET) लगातार 11वीं रात ईरान में मिलिट्री ठिकानों पर हमले शुरू किए। इन हमलों का मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कमर्शियल शिपिंग के लिए खतरा पैदा करने की ईरान की क्षमता को कमजोर करना जारी रखना है।" U.S. सेंट्रल कमांड ने ट्वीट कर जानकारी दी।

CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस ने CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान RAF के एक जवान पर हुए हमले के मामले में FIR दर्ज की है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि एक वायरल वीडियो में प्रदर्शनकारियों को RAF जवान पर हमला करते, RAF की गाड़ी पर पत्थर फेंकते और उसमें तोड़-फोड़ करते हुए देखा गया।

सिक्किम: नामची में NHPC टनल हादसे में 12 शव बरामद, 15 लोगों के फंसे होने की आशंका

सिक्किम में नामची में NHPC टनल ढहने की जगह पर खोज और बचाव अभियान फिर से शुरू हो गया है। अब तक 12 शव बरामद किए जा चुके हैं। 13-15 लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है। NDRF, SDRF, सिक्किम पुलिस, कोयला खनन विशेषज्ञ टीम और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं यह अभियान चला रही हैं।

त्रिपुरा के डीजीपी का शव पैतृक शहर बागपत लाया गया

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का शव उनके पैतृक शहर बागपत लाया गया। सोमवार को अगरतला में पुलिस मुख्यालय के वॉशरूम में उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला था। आज बाद में बड़ौत स्थित उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गुजरात: अंकलेश्व में एक घर से 40 लाख की ड्रग्स बरामद

गुजरात के अंकलेश्वर में दिल्ली और सूरत DRI की एक संयुक्त टीम ने भावना फार्म सोसाइटी के एक घर में छापा मारकर ड्रग्स बनाने वाली एक अवैध यूनिट का पर्दाफाश किया। ₹40 लाख कीमत की मेथामफेटामाइन और मेफेड्रोन जब्त की गईं, तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच के लिए उस जगह को सील कर दिया गया।

कांग्रेस सांसद आज काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर आज सुबह 10 बजे 'INDIA' गठबंधन की बैठक होनी है। कांग्रेस सांसद आज काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की होगी बैठक

अयोध्या में आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक होगी, जिसमें खाली ट्रस्टी पदों को भरने और अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

डॉ. जितेंद्र सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक से की मुलाकात

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का हाल-चाल जानने के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल का दौरा किया।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन