ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो) 
देश

आज की ताजा खबर 19 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar: बंगाल में ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। यहां फाल्टा विधानसभा सीट पर होने वाले मतदान से पहले तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

अक्षय साहू

Breaking News Today: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। यहां फाल्टा विधानसभा सीट पर होने वाले मतदान से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है। गौरतलब है कि इस सीट पर बंगाल विधासभा चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान हुआ था। हालांक, चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगने के बाद चुनाव आयोग ने उपचुनाव का ऐलान किया था। इसके तहत इस सीट पर 21 मई को वोटिंग होगी। वहीं, 24 मई को वोटों की गिनती की जाएगी।

कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक पर JPC का गठन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 'कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026' पर संयुक्त समिति का गठन किया है। भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जहांगीर, बाबर सब अपना नाम वापस लेंगे- गौरव वल्लभ

भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने फाल्टा में पुनर्मतदान पर कहा कि अब सब जहांगीर, बाबर अपना नाम वापस लेंगे क्योंकि बंगाल में निष्पक्ष चुनाव हो रहे हैं। बंगाल में बिना डर के चुनाव हो रहे हैं किसी को भय से आतंकित करके TMC का मॉडल खत्म हो गया है। सब औरंगज़ेब, बाबर, जहांगीर को लग रहा है कि वो बहुत बड़ी मार्जिन से हारेंगे इसलिए औरंगज़ेब, बाबर, जहांगीर चुनाव लड़ेने को कतरा रहे हैं क्योंकि बंगाल में सुशासन की सरकार है बंगाल में बंगाल के लोगों के साथ और विकास वाली सरकार है...इसलिए ये लोग अपने हार को देख रहे हैं-जहांगीर खान साहब। तो कौन ऐसा व्यक्ति है जो हारने के लिए चुनाव लड़ेगा इसलिए वो हार के डर से भाग रहे हैं।"

भ्रम की राजनीति कर रहे हैं राहुल गांधी- सुधांशु त्रिवेदी

भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था इन गंभीर चुनौती पूर्ण स्थितियों में किस प्रकार आगे बढ़ रही है उसका प्रमाण है IMF की चीफ क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा है कि भारत का वैश्विक विकास दोगुना अधिक गति से हो रहा है। ये इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि भारत की आर्थिक व्यवस्था का आधार बहुत मजबूत है... राहुल गांधी अब आर्थिक जगत में भ्रम और अव्यवस्था की राजनीति करते हुए नजर आ रहे हैं।

गढ़चिरौली जैसे इलाकों से नक्सलवाद खत्म- एकनाथ शिंदे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमारे देश के गृह मंत्री ने जो देश को नक्सल मुक्त करने का बेड़ा उठाया है उसमें उनको कामयाबी मिल रही है। महाराष्ट्र में भी गढ़चिरौली जैसे इलाकों से नक्सल कम हो गया है नक्सलवाद कम हो रहा है लोगों को रोजी-रोटी मिल रही है नक्सलवाद खत्म हो रहा है। नक्सलवाद मुक्त गढ़चिरौली...इसलिए मैं गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद करता हूं...और नक्सल मुक्त भारत हो रहा है।"

महाराष्ट्र फर्स्ट कॉन्क्लेव 2026 का हुआ आगाज, देखें लाइव

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एक बार फिर उद्योग, निवेश और विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण चर्चाओं का गवाह बनने जा रही है। नवभारत मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित ‘महाराष्ट्र फर्स्ट कॉन्क्लेव 2026’ के चौथा संस्करण का आज आगाज हो चुका है। यह कार्यक्रम मुंबई के कफ परेड स्थित ताज प्रेसिडेंट होटल में आयोजित किया जा रहा है। जहां राज्य के भविष्य को नई दिशा देने के लिए नीति-निर्माता और कॉर्पोरेट लीडर्स एक मंच पर जुटे हैं। इस साल के कॉन्क्लेव की गरिमा को बढ़ाते हुए, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में शिरकत की है। वे महाराष्ट्र के विकास पर बात कर रहे हैं।

नॉर्वे समिट में शामिल हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज तीसरे नॉर्वे समिट में हिस्सा लेने पर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं नॉर्वे के पीएम का इस समिट का आयोजन करने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। लोकतंत्र, कानून का शासन, बहुपक्षीय के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता हमें स्वाभाविक साझेदार बनाती है...8 वर्षों पहले हमने नॉर्वे देशों के साथ अपने संबंधों को ऊर्जा और गति देने के लिए इस फॉर्मेट का गठन किया।

ट्विशा शर्मा मौत मामले में ACP रजनीश कश्यप का बयान

रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा शर्मा की मौत के मामले पर ACP रजनीश कश्यप ने कहा कि लुक आउट नोटिस के लिए DCP भोपाल कमिश्नरेट तथा क्षेत्रिय पासपोर्ट कार्यलय में आवश्यक पत्राचार कर दिया गया है। इस प्रक्रिया पर शीघ्र ही कार्रवाई हो जाएगी। समर्थ सिंह को पकड़ने के लिए टीमें लगी हैं। इनाम की घोषणा भी की गई है।

अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ सीरीज के लिए टीम इंड‍िया का ऐलान

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। वनडे और टेस्ट टीम दोनों की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है, टेस्ट टीम में भी युवा खिलाड़ियों को बड़ा मौका मिला है।

बिहार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहा अपराध- तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास गृह विभाग भी है। लगातार सरकार महिला सशक्तिकरण के बारे में बात करती है। महिलाओं के खिलाफ अपराध में बेतहाशा वृद्धि हुई है। अपराधी हमारी माताओं बहनों बेटियों पर कहर बन कर टूटे हैं। सम्राट चौधरी की सरकार पूरी तरीके से फेल होती नजर आ रही है। प्रशासन कहीं नहीं नजर आ रही है। गैंग रेप के वारदातों में जिस प्रकार से वृद्धि हुई सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है।

फाल्टा से TMC उम्मीदवार जहांगीर खान का चुनाव लड़ने से इनकार

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। यहां फाल्टा विधानसभा सीट पर होने वाले मतदान से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है।

महंगाई बढे़गी और आसमान की ओर जाएगी: राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, महंगाई बढे़गी और आसमान की ओर जाएगी। मैं प्रधानमंत्री मोदी से कहता हूं कि आपने पिछले 12 सालों में जो किया है उसका दर्द अदाणी और अंबानी को नहीं होगा बल्कि हमारे किसानों और मजदूरों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। आज प्रधानमंत्री मोदी को एक्शन लेना शुरू कर देना चाहिए।

PM मोदी ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे की राजधानी ओस्लो फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

बार-बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाना सरकार की विफलता: मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, पेट्रोल और डीजल के दाम बार-बार बढ़ाए जा रहे हैं विश्व युद्ध जैसी स्थिति है। यह सब पता होते हुए भी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि हमारे घर में सब ठीक है। यह आर्थिक दृष्टि से फेलियर है। हमें जो विजन रखना चाहिए इन्होंने उस बारे में भी नहीं सोचा है। वे कहते हैं कि विदेश दौरा न करें और खुद 5 देशों का दौरा कर रहे हैं।

CBI ने चंद्रनाथ रथ के हत्यारोपी राजकुमार को अदालत में पेश किया

CBI ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में आरोपी राजकुमार सिंह को विशेष CBI अदालत में पेश किया।

आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रुन एमजोल फ्रॉस्टाडॉटिर से मिले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रुन एमजोल फ्रॉस्टाडॉटिर के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

आर्थिक संकट से अडानी-अंबानी को नहीं होगा नुकसान: राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आर्थिक संकट पर कहा, अब आर्थिक तूफान आ रहा है। उन्होंने(प्रधानमंत्री मोदी) अदाणी और अंबानी वाला जो ढांचा बनाया है, वह खड़ा नहीं होगा बल्कि पूरा टूटेगा। दुख की बात है कि इसका नुकसान आम जनता को होगा। उत्तर प्रदेश की जनता को शौक लगेगा। आर्थिक शौक आ रहा है वह अदाणी, अंबानी या प्रधानमंत्री मोदी को नहीं लगेगा। वह उत्तर प्रदेश के युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को लगेगा। बहुत कठिन समय आ रहा है। एक्शन लेने के बजाय प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं विदेश यात्रा पर नहीं जाइए जबकी प्रधानमंत्री मोदी खुद दुनिया के चक्कर कांट रहे हैं।

उत्तराखंड के भुवन चंद्र खंडूरी का निधन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

राष्ट्रीय हित में नुकसान क्यों नहीं उठा रही कंपनियां: RJD सांसद मनोज झा

RJD सांसद मनोज कुमार झा ने पेट्रोल, डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी पर कहा, आज ये लोग कह रहे हैं कि यह मामूली बढ़ोतरी है। आज कई चीजे लोगों के दायरे से बाहर हो गई है। दूध लोगों के दायरे से बाहर हो गया है। छोटे-छोटे खाद्य के पैकेटों में मात्रा कम कर दी गई है। जब क्रूड ऑयल का दाम न्यूनतम था तब उपभोक्ताओं को इसका लाभ क्यों नहीं दिया गया था। उस समय तेल कंपनियों ने मुनाफा कमाया था। अब कहिए उन साथियों से कि वे राष्ट्रीय हित में इस परिस्थिति को संभाले।

महंगाई इतनी बढ़ जाएगी कि आसमान छोटा हो जाएगा: सपा सांसद अवधेश प्रसाद

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर कहा, लगातार दामों में बढ़ोतरी हो रही है। यह दूसरी बढ़ोतरी हुई है। जिस तरह से दाम और महंगाई बढ़ रही है, ऐसा लगता है कि महंगाई इतनी बढ़ जाएगी कि आसमान छोटा हो जाएगा। सरकार के पास इसको रोकने के लिए कोई समाधान नहीं है। इसपर पूरे देश के लोगों को जागरूक और सोचना पडे़गा कि उन्होंने किस तरह की सरकार बनाई है।

सीएम योगी का छत्तीसगढ़ में जोरदार स्वागत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने पहुंचे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कुत्तों से जुड़ी याचिका खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने अस्पतालों, स्कूलों, कॉलेजों, बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों आदि जैसे सार्वजनिक संस्थानों से आवारा कुत्तों को हटाने के अपने नवंबर 2025 के आदेश में संशोधन करने से इनकार कर दिया है।

कोलकाताः अभिषेक बनर्जी को KMC का नोटिस

तृणमूल कांग्रेस नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (KMC) ने उनके कालीघाट रोड स्थित आवास और शांतिनिकेतन बिल्डिंग को लेकर नोटिस जारी किया है। हालांकि KMC बोर्ड तृणमूल के नियंत्रण में है और मेयर फिरहाद हकीम हैं, लेकिन शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल के निर्देश पर म्युनिसिपल सेक्रेटरी द्वारा यह नोटिस भेजा गया।

भारत सरकार ने 'नागरिकता नियम, 2009' में संशोधनों के लिए अधिसूचना जारी की

गृह मंत्रालय (MHA) ने एक अधिसूचना जारी कर 'नागरिकता नियम, 2009' में संशोधनों की घोषणा की है, जिसके तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के आवेदकों के लिए पासपोर्ट संबंधी जानकारी देने से जुड़े नए प्रावधान लागू किए गए हैं।

बंगाल और उत्तर प्रदेश में केवल कानून का राज चलेगा: शहजाद पूनावाला

भाजपा प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने कोलकाता के पार्क सर्कस टकराव पर कहा, बंगाल और उत्तर प्रदेश में केवल कानून का राज चलेगा। सड़कों का इस्तेमाल किसी भी धार्मिक आयोजन के लिए नहीं किया जाएगा। अगर कोई कहता है कि मैं सड़कों पर नमाज पढूंगा तो कल कोई दूसरा कहेगा कि मैं अपनी पूजा सड़कों पर करूंगा। इसके बाद तो सड़कों पर चलने के लिए जगह नहीं बचेगी। कई मुस्लिम देशों में भी बिना इजाज़त के सड़कों पर नमाज पढ़ने पर 1000 से 2000 तक का जुर्माना लगता है।

वियतनाम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को हनोई, वियतनाम में राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय में भव्य औपचारिक 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया।

पेट्रोल की कीमतों की बढ़ोतरी सरकार की मजबूरी: मंत्री राम कृपाल यादव

बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, पेट्रोल की कीमतों की बढ़ोतरी मजबूरी है। देश और दुनिया संकट में है। खाड़ी देशों में युद्ध चल रहा है। इस कारण तेल की कीमतों में वृद्धि होना स्वाभाविक है।

सुबह की सैर के लिए साइकिल पर निकले CM नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुखना लेक तक पहुंचने के लिए साइकिल का इस्तेमाल किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह की सैर के लिए सुखना लेक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत भी की।

राजनाथ सिंह ने वियतनाम के संस्थापक राष्ट्रपति मिन्ह को श्रद्धांजलि दी

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम की राजधानी हनोई में संस्थापक राष्ट्रपति हो ची मिन्ह की 136वीं जयंती के अवसर पर उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

रणदीप सुरजेवाला को असम पुलिस का समन

असम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला को समन जारी किया है। यह समन असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा से जुड़े पासपोर्ट विवाद मामले में भेजा गया है। सुरजेवाला को 23 मई को गुवाहाटी स्थित क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा गया है।

ऋषिकेश: उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे

योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास खंड गांव इलाके में उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना रात करीब 9:30 बजे हुई। दुर्घटना के समय ट्रेन में कोई भी यात्री सवार नहीं था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का वियतनाम-दक्षिण कोरिया के चार दिवसीय दौरा आज के शुरू

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर वियतनाम और दक्षिण कोरिया पहुंचे हैं।

5 दिन में दूसरी बार बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा किया गया है। पांच दिनों में दूसरी बार बढ़े दामों के तहत पेट्रोल 86 पैसे और डीजल 83 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। पिछले पांच दिनों में ईंधन के दाम कुल 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं।

आंध्र प्रदेश के पलनाडू में भीषण हादसा, बस और ऑटो में जोरदार टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत

नेशनल स्पोर्ट्स डे पर PM मोदी की खेल की बात, जानिए क्यों आज का दिन हर एथलीट के लिए है खास

खेल दिवस पर पीएम मोदी करेंगे युवाओं से खास बातचीत, 1500 से ज्यादा संस्थानों में होगा खेलो इंडिया डायलॉग

Weather Update: देशभर में छाया साइक्लोनिक सर्कुलेशन, UP-बिहार समेत 26 राज्यों में आंधी-तूफान से मचेगा हाहाकार

PM मोदी के इंटरव्यू पर रिजिजू का बड़ा दावा, बोले- इतने इंटरव्यू किसी PM ने नहीं दिए, मीडिया पर भी साधा निशाना