आज की ताजा खबर डिजाइन फोटो
देश

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: अमित शाह ने चेन्नई में अहम बैठक की। राहुल गांधी पंजाब कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। आज RSS की समन्वय बैठक भी शुरू हुई।

प्रिया जैस, अर्पित शुक्ला

Breaking News Today LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज चेन्नई के दो दिवसीय दौरे पर हैं और तमिलनाडु के कोवलम (ECR) में दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और क्षेत्रीय परिषद की एक अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज और 20 अगस्त को दिल्ली में पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें करेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को खत्म करना और 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाना है। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 19 और 20 अगस्त को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं, इस दौरान वे देहरादून में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (IGNFA) का दौरा करेंगे। विशाखापत्तनम में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय समन्वय बैठक शुरू हो रही है, जिसमें 32 सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधि जनसंख्या असंतुलन, नशा मुक्ति और सामाजिक सद्भाव जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। देश और दुनिया से जुड़ी तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ...

ट्रंप का दावा- 2020 चुनाव में 24 हजार से ज्यादा गैर-नागरिकों ने डाला वोट

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने दावा किया है कि, सेंसस ब्यूरो ने 2020 के वोटर रिकॉर्ड्स की जांच उनके नागरिकता रिकॉर्ड्स से करना शुरू कर दिया है। शुरुआती 128,000,000 वोटरों के मामले में, सेंसस ब्यूरो ने साबित किया है कि 24,000 से ज्यादा ऐसे लोगों ने गैर-कानूनी तरीके से वोट दिया जो नागरिक नहीं थे! सेंसस ब्यूरो अब अगले 32,000,000 वोटरों का विश्लेषण करने जा रहा है, और यह संख्या बहुत तेजी से बढ़ेगी।

हिमाचल के चंबा और कांगड़ा में मध्यम तीव्रता के दो भूकंप

हिमाचल प्रदेश के चंबा और कांगड़ा जिलों में मध्यम तीव्रता के दो भूकंप आए, जिससे लोगों में घबराहट फैल गई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल में 4 मापी गई। किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

SC कॉलेजियम ने ओडिशा हाई कोर्ट में 4 वकीलों को जज के तौर पर नियुक्ति प्रस्ताव को मंजूरी दी

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मंगलवार को ओडिशा हाई कोर्ट में चार वकीलों को जज के तौर पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने गुवाहाटी हाई कोर्ट में एक वकील और एक न्यायिक अधिकारी को जज के तौर पर नियुक्त करने की भी सिफारिश की।

कोलकाता में होटल में लगी आग, 9 की मौत

मंगलवार रात कोलकाता की फ्री स्कूल स्ट्रीट पर एक होटल में आग लग गई और यह आग आस-पास के कई होटलों तक फैल गई। दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। वहीं, बताया जा रहा है कि धुएं के कारण कई लोग बेहोश हो गए, जिन्हें बचाकर अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई।

पाकिस्तान में छिपा जीशान सिद्दीकी को धमकी देने वाला आरोपी गैंगस्टर जीशान अख्तर

मुंबई क्राइम ब्रांच को पता चला है कि NCP नेता जीशान सिद्दीकी को धमकी देने का आरोपी गैंगस्टर जीशान अख्तर पाकिस्तान में छिपा है और धमकी देते समय अपनी लोकेशन छिपाने के लिए उसने कथित तौर पर यूरोपियन VPN सर्वर का इस्तेमाल किया। खबरों के मुताबिक, उसकी धमकी भरी ऑडियो क्लिप पंजाब पुलिस के पास मौजूद पुराने वॉयस सैंपल से मेल खाती हैं। मुंबई पुलिस को शक है कि गैंगस्टर शहजाद भट्टी उसे पनाह और लॉजिस्टिकल सपोर्ट दे रहा है। बताया जा रहा है कि अक्टूबर 2024 में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अख्तर भारत से भाग गया था। पुलिस उसके विदेशी नेटवर्क, स्थानीय साथियों और टेक्निकल सपोर्ट की जांच कर रही है।

 बिहार में छात्रों के धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी यादव

बिहार में छात्र और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के तेजस्वी यादव आज 19 अगस्त को लोक भवन मार्च निकालेंगे। इस मार्च में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव धरनास्थल गर्दनीबाग पर पहुंच गए है।

रामपुर में कई ठिकानों पर ईडी का छापा

रामपुर में आजम खान के कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। यह रेड जौहर यूनिवर्सिटी निर्माण केस से जुड़ी बताई जा रही है।

दिल्ली में UP-जापान इन्वेस्टमेंट मीट

दिल्ली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव UP-जापान इन्वेस्टमेंट मीट में शामिल हुए।

कोलकाता अग्निकांड: पुलिस ने होटल के 2 कर्मचारियों को हिरासत में लिया

कोलकाता की फ्री स्कूल स्ट्रीट पर एक होटल में भीषण आग लगने से 1 बच्चे और दो महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग झुलस गए। कोलकाता पुलिस ने इस मामले में होटल के 2 कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।

राउज एवेन्यू कोर्ट में सत्येंद्र जैन की पेशी

दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रोजेक्ट्स के लिए टेंडर प्रक्रिया से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में एंटी-करप्शन ब्रांच ने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्हें विकास भवन से राउज एवेन्यू कोर्ट ले जाया गया।

हैदराबाद में BRS विधायक टी. हरीश राव हाउस अरेस्ट

हैदराबाद में BRS पार्टी का दावा है कि जब पूर्व मंत्री और BRS विधायक टी. हरीश राव सनतनगर के TIMS अस्पताल जा रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया। कोकापेट में उनके घर पर पुलिस की तैनाती देखी गई।

दिल्ली AIIMS: जेपी नड्डा अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की 17 अगस्त को एंजियोप्लास्टी हुई थी। इलाज के बाद आज उन्हें एम्स दिल्ली से छुट्टी दे दी गई है।

पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर चलाई गई वॉटर कैनन

पटना में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लोक भवन तक निकाली जा रही पदयात्रा में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने पेपर लीक, बेरोजगारी और बिहार में छात्रों व युवाओं की समस्याओं जैसे मुद्दे उठाए। पटना में लोक भवन की ओर पैदल मार्च कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।

RJD सांसद मीसा भारती को पुलिस ने हिरासत में लिया

पटना में छात्रों के साथ मार्च पर उतरी आरजेडी सांसद मीसा भारती को पुलिस ने हिरासत में लिया। उन्होंने कहा, "बिहार के छात्र जेल जाने को तैयार हैं, लेकिन जब तक सिवान के जिला मजिस्ट्रेट को सस्पेंड नहीं किया जाता, वे अपनी मांगों पर अड़े रहेंगे। आरजेडी और बिहार की जनता पीछे नहीं हटेगी। हो सकता है कि सरकार कुछ दिनों में गोली चलाने का भी आदेश दे दे।"

हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव छोड़े गए 

पटना में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लोक भवन तक निकाली जा रही पदयात्रा आगे बढ़ती जा रही है। पटना पुलिस ने तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया था। हालांकि, कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि हम जेल जाने से नहीं डरते और राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा।

कोर्ट ने सत्येंद्र जैन पर फैसला सुरक्षित रखा

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई है। कोर्ट ने सत्येंद्र जैन पर फैसला सुरक्षित रखा है।

महुआ मोइत्रा की बढ़ी मुश्किलें! नदिया कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। एक शिकायत मामले में कृष्णानगर की तृतीय न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। नदिया जिला पुलिस अधीक्षक अतुल वी. ने इस बात की पुष्टि की है कि महुआ मोइत्रा के खिलाफ वारंट जारी किया गया है।

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर में CM उमर अब्दुल्ला से की मुलाकात

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा, "यहां आकर खुशी हुई... यह भारत का एक अहम हिस्सा है। मैं यहां पहली बार आया हूं। यह जगह बहुत खूबसूरत है। मैं यहां आकर और इस जगह को देखकर बहुत उत्साहित हूं। हमारी बहुत अच्छी बैठक हुई...हम इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।"

बाबा रामदेव पर कंगना रनौत का करारा जवाब, बोलीं- मेरी जवानी की चिंता मत करो

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए बाबा रामदेव को जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि उन्हें उनकी जवानी या निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। कंगना ने तंज कसते हुए कहा कि बाबा उनकी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने देखना छोड़ दें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी की निजी जिंदगी के बारे में केवल अफवाहों और गॉसिप के आधार पर अंदाजा लगाया जा सकता है।

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक सीएनजी पंप पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया, जहां एक ट्रक में जोरदार विस्फोट होने की सूचना मिली है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, उनकी जमानत याचिका पर अदालत 25 अगस्त को सुनवाई करेगी। कोर्ट ने जमानत अर्जी पर एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) को नोटिस भी जारी किया है।

Hockey World Cup: 5 गोल ठोक भारत ने पाकिस्तान को हराया

एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से रौंदकर एक ऐतिहासिक और शानदार जीत दर्ज की। पूरे मैच में भारतीय टीम ने आक्रामक रुख अपनाते हुए विरोधी रक्षापंक्ति पर लगातार दबाव बनाए रखा। 

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस

वंदे मातरम् को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) ने पार्टी के पुराने रुख को दोहराते हुए फैसला किया है कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत के केवल पहले दो छंद ही गाए जाएंगे। बुधवार को हुई CWC की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई और नेताओं ने 1937 में पार्टी की ओर से लिए गए फैसले का हवाला दिया।

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा