झारखंड: राज्य सरकार द्वारा JSSC-CGL परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले के बाद नियुक्त होकर अपने पदों पर काम कर चुके अभ्यर्थी अपनी नियुक्तियों को लेकर स्पष्टता और न्याय की मांग करते हुए प्रोजेक्ट भवन में धरने पर बैठे हैं।
Breaking News Today LIVE: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस एक्शन के मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया है। बीजेपी ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यूपी, पंजाब और गुजरात में नए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी बनाया गया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वहीं, नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आज “अमित शाह यूथ ब्रिगेड” का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ ‘यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026’ में हिस्सा लेंगे। देश और दुनिया से जुड़ी तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ...
आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोनासीमा जिले के ओडलारेवु से समुद्र में गई आठ मछुआरों वाली एक मछली पकड़ने की नाव चार दिन से लापता है। नाव अलावरम मंडल के कोमारागिरी पटनम गांव निवासी कोपनाटी रामकृष्ण वर्मा की है। यह नाव 3 अगस्त को ओडलारेवु जेटी से वैनातेया नदी और समुद्र के संगम के रास्ते मछली पकड़ने के लिए रवाना हुई थी। मछुआरों के पास करीब 15 दिनों का राशन और पर्याप्त डीजल था तथा उनके 13 अगस्त तक वापस लौटने की उम्मीद थी। लेकिन तय समय तक नाव नहीं लौटी और मछुआरों से भी कोई संपर्क नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि नाव पर मौजूद मोबाइल फोन और GPS सिस्टम भी काम नहीं कर रहे हैं।
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने राज्य सरकार के JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फ़ैसले पर कहा, झारखंड सरकार को निर्णय लेने में इतना समय क्यों लगा? दिल्ली में आंदोलन शुरू होते ही सरकार ने तुरंत वार्तालाप शुरू की थी। वहां(झारखंड) के विद्यार्थी जो मांग रख रहे थे सरकार उस पर सोचने को तैयार ही नहीं थी। बच्चों पर लाठी चार्ज करना पड़ा लेकिन ऐसा क्यों करना पड़ा। बच्चों के भविष्य के साथ यदि कोई खिलवाड़ करेगा तो वे लोग आंदोलन करेंगे।
मध्य प्रदेश के भिंड के छीमका गांव के पास हाईवे-719 पर पिकअप और डंपर की जोरदार भिड़ंत में 8 मजदूरों की मौत और 22 घायल हो गए। गायों को बचाने के दौरान हादसा हुआ।
जदयू नेता राजीव रंजन ने राज्य सरकार के JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फ़ैसले पर कहा, छात्रों के आंदोलन के समय झारखंड सरकार ने आत्मसमर्पण कर दिया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अभी तक CBI जांच की सिफारिश नहीं मानी है। हेमंत सोरेन को खुद को बेदाग साबित करने के लिए केंद्रीय एजेंसी को यह जांच सौंपनी चाहिए।
झारखंड छात्र आंदोलन पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, हेमंत सोरेन ने कड़ा कदम उठाया है। 2014 के बाद की अनियमितताओं की जांच होगी। कल ही राहुल गांधी ने पत्र लिखा था। कांग्रेस हमेशा छात्रों के साथ खड़ी रही है। वहां की सरकार ने उचित फैसला लिया है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, समाजवादी पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है। कोई नीति नहीं है। जब-जब वे उत्तर प्रदेश में शासन में आए हैं उन्होंने यूपी को डिस्टर्ब ही किया है।
बीजेपी ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यूपी, पंजाब और गुजरात में नए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। विनोद तावड़े को यूपी की जिम्मेदारी मिली।
सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामले में केंद्र सरकार समेत सभी राज्यों को नोटिस जारी किया है। याचिका में गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के बावजूद अभियुक्तों को रस्सी से बांधकर ले जाने और पुलिस की कार्यप्रणाली से जुड़े अन्य मामलों का हवाला दिया गया है।
JDU नेता नीरज कुमार ने कहा, JPSC के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया, कारण क्या है? सरकार ख़ामोश क्यों है? राहुल गांधी की जुबान बंद क्यों है? वहां आप सरकार में शामिल हैं, अगर आपकी बात नहीं मानी जा रही तो आप सरकार से अलग होकर उदाहरण पेश करिए।
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस एक्शन के मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया है। पुलिस ने कहा कि फोर्स का इस्तेमाल तभी किया गया जब भीड़ हिंसक और बेकाबू हो गई, कई बैरिकेड तोड़ दिए और पार्लियामेंट की तरफ मार्च करने की कोशिश की। DCP सचिन शर्मा के दाखिल किए हलफनामे में कहा गया है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल इस्तेमाल किया गया। दिल्ली पुलिस ने छात्र प्रदर्शनों के खिलाफ बहुत अधिल बल प्रयोग करने के आरोपों से भी इनकार किया।
झारखंड सरकार के JSSC-CGL परीक्षा और TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने के फ़ैसले के बाद, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, CBI या CID की जांच से छात्रों को न्याय नहीं मिल सकता। हम भविष्य में ऐसी परीक्षा प्रणाली की गारंटी चाहते हैं जिसमें पेपर लीक न हो और पारदर्शिता बनी रहे। मेरे पास इसे हासिल करने का एक ब्लूप्रिंट है, जिसे मैं सरकार के साथ साझा करूंगा। 14 परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं; यह एक ऐतिहासिक जीत है।
महाराष्ट्र के हिंगोली में ग्रामीण स्कूलों के लिए अपने ग्रुप के 'स्कूल ठीक करो' कैंपेन पर CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि यहां के स्कूल प्रिंसिपल नशे की हालत में स्कूल आते थे। हम प्रिंसिपल को हटाने की मांग को लेकर विरोध कर रहे थे। मुझे जानकारी मिली है कि प्रिंसिपल को उनके पद से हटा दिया गया है। हम दो और टीचरों की भर्ती की भी मांग कर रहे हैं। यहां के ग्रामीण तब तक विरोध जारी रखेंगे जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती।
वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जिन लोगों का देश की आजादी से कोई संपर्क नहीं था केवल यही नहीं जिन लोगों ने देश की आजादी का विरोध किया था, ये अंग्रेज सरकार की मदद कर रहे थे। वे आज सोनिया गांधी, राहुल गांधी को देश प्रेम का पाठ पढ़ा रहे हैं इससे बड़ी दुख की बात क्या हो सकती है। किसी हालत में कांग्रेस पार्टी और उनके नेता की छवि को धूमिल करने के लिए ये सुबह से शाम लगे रहते हैं। यही इनका काम है।
महाराष्ट्र धर्म की स्वतंत्रता अधिनियम, 28 अगस्त 2026 यानी रक्षाबंधन से लागू होगा। इसके लिए राजपत्र अधिसूचना जारी कर दी गई है।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने ट्वीट किया है, बिहार शिक्षा विभाग के तहत स्कूल शिक्षकों के कुल 32,388 खाली पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 01 सितंबर 2026 से शुरू होगी। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 29 सितंबर 2026 है और ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 है।
इंफाल में 1st मणिपुर राइफल्स परेड ग्राउंड में आयोजित एक समारोह में, कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (KCP)-ताइबांग्गाबा समूह के कई सदस्यों ने अपने हथियार डाल दिए और मुख्यधारा में लौट आए। इस समारोह में मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह, अन्य नेता और पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए।
विशाखापत्तनम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, आज मैं अपने युवा दोस्तों के साथ बैठा और हमने उनके साथ सार्थक बातचीत की और हमें उनसे अच्छे सुझाव भी मिले। मुझे लगता है कि हमारे देश के युवा अपना और देश का भविष्य बनाने की दिशा में सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहे हैं। मुझे लगता है कि जिस तरह से हमारे युवा देश के बारे में सोच रहे हैं, वह बहुत बढ़िया है।
मंत्री ओपी राजभर ने लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा, निर्वाचन आयोग को कठघरे में खड़ा करते हैं, उसी निर्वाचन आयोग से वो खुद सांसद हैं। कर्नाटक में उनकी सरकार है। अगर वो गलत है, तो इस्तीफा पहले दो। उधर सांसद भी बनके मजा लेना चाहते हो और आरोप भी लगा रहे हो, तो दोनों बातें कैसे सही मानी जाएंगी?
महाराष्ट्र के अमरावती में महर्षि पब्लिक स्कूल में अचानक कुछ विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ गई। अन्न से विषबाधा होने की आशंका के चलते पांच विद्यार्थियों को अमरावती के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इस बीच अमरावती के सांसद बलवंत वानखड़े ने अस्पताल पहुंचकर उपचार ले रहे विद्यार्थियों से मुलाकात की और उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली।
JPSC में गड़बड़ी के मामले में आरोपी मनोज कुमार, रोशन केरकेट्टा और उमाकांत उरांव को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी अक्षय कुमार तिवारी और सुषमा कुमारी को भी अब गिरफ़्तार कर लिया गया है।
झारखंड सरकार ने छात्रों के 25 दिन से जारी आंदोलन के बाद जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया। इसके विरोध में चयनित अभ्यर्थियों ने प्रोजेक्ट भवन के सामने प्रदर्शन किया। भारी बारिश के बीच छात्र हाथों में मोबाइल की फ्लैशलाइट लेकर 'हमें न्याय दो, नहीं तो फांसी दो' के नारे लगाते हुए सरकार से अपने साथ न्याय की मांग कर रहे थे।
सूत्रों के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए परीक्षा टीम में बदलाव किया गया है, जिसके तहत 600 विशेषज्ञों को हटाकर नए विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। सूत्रों ने बताया कि NTA का नया दफ्तर मिंटो रोड पर होगा।
रायबरेली के बहुचर्चित आदित्य हत्याकांड में करीब सात साल बाद फैसला आया है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आरपी यादव समेत 14 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। देर शाम सभी को जेल भेज दिया गया। जेल के बाहर आरपी यादव के सैकड़ों समर्थक जुटे और उनके समर्थन में नारे लगाए। आरपी यादव पूर्व में बाहुबली विधायक अखिलेश सिंह और उनकी बेटी अदिति सिंह के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुके हैं।