आज की ताजा खबर (डिजाइन फोटो) डिजाइन फोटो
देश

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: 16 अगस्त से 'किसान बचाओ पदयात्रा' शुरू होगी, जो डेटा सिंह वाला खनौरी बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा) से दिल्ली के जंतर-मंतर तक लगभग 228 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

प्रिया जैस

चमोली टनल हादसा: 8 मजदूरों की मौत, 2 अभी भी लापता

उत्तराखंड के चमोली में THDC टनल हादसे वाली जगह पर अभी भी तनाव बना हुआ है। हादसे में मरने वालों की संख्या अभी आठ है। दो और लापता लोगों के लिए बचाव अभियान जारी है।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: 'सदैव अटल' पर प्रार्थना सभा में शामिल राष्ट्रपति और पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक 'सदैव अटल' पर आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC विधायक आशीष बनर्जी बीरभूम के रामपुरहाट में अपने घर पर बने दफ्तर में मृत पाए गए। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की जानकारी का इंतजार है।

BJP नेता नैनार नागेंद्रन के खिलाफ शिकायत दर्ज

तमिलनाडु DGP ऑफिस में BJP के राज्य अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन के खिलाफ मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और उनकी मां के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायतकर्ता ने कानूनी कार्रवाई की मांग की और पुलिस से उस कार्यक्रम की वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच करने और उन्हें जब्त करने का आग्रह किया।

MP: नर्मदापुरम में बाजार में लगी आग, लाखों का नुकसान

मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम शहर के मुख्य बाजार में सतारास्ते के पास रात करीब 1 बजे भीषण आग लग गई, जिसमें लगभग सात दुकानें जलकर खाक हो गईं। प्लास्टिक, स्टाम्प वेंडर और कपड़ों की दुकानों का सामान नष्ट हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

अरुणाचल प्रदेश के अंजाव जिले में बाढ़, सेना के कुछ जवान लापता

अरुणाचल प्रदेश के अंजाव जिले में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए, जिससे सेना का एक कैंप प्रभावित हुआ। इस बाढ़ में सेना के कुछ जवान लापता हो गए है।

बंगाल के नदिया में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

पश्चिम बंगाल के नदिया में कांग्रेस नेता अनीसुर रहमान और उनके बेटे अबू सुफियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

Breaking News Today LIVE:  झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने 20 अगस्त को सीएम आवास को घेरने का ऐलान कर दिया है। 16 अगस्त से 'किसान बचाओ पदयात्रा' शुरू होगी, जो डेटा सिंह वाला खनौरी बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा) से दिल्ली के जंतर-मंतर तक लगभग 228 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। वित्त मंत्रालय के तहत राजस्व विभाग ने विदेशी संपत्ति रखने वाले छोटे टैक्सपेयर्स के लिए नियम जारी किए हैं। ये नियम आज से लागू हो रहे हैं। आज पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत योजना शुरू होगी। इस योजना से लगभग 1.5 करोड़ परिवारों के करीब 6 करोड़ लोगों को कवर किए जाने की उम्मीद है। UGC NET और CSIR NET के लिए प्रोविजनल आंसर की 16 अगस्त को जारी की जाएंगी। देश और दुनिया से जुड़ी तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ...

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस

सरकार गिराने के लिए काले जादू का सहारा! शिवमोगा के मंदिर में क्या हुआ कि CM रेवंत रेड्डी ने BRS पर लगाए आरोप

ससुराल मेरी और मजे तुम उड़ाते हो, जब बड़े भाई ने अटलजी से मजाक में कही थी यह बात

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें