लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)  
देश

आज की ताजा खबर 15 नवंबर: एक सिंगल क्लिक में पढ़ें आज दिनभर की सभी बड़ी खबरें।

Aaj Ki Taza Khabar: बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और महागठबंधन के खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर राहुल गांधी की मीटिंग खत्म हुई। वो अब मीटिंग से निकल गए हैं।

प्रतीक पाण्डेय

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए गुजरात का दौरा करेंगे। वह सूरत में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा करेंगे और मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (एमएएचएसआर) की प्रगति की समीक्षा करेंगे। आज दिन भर की सभी बड़ी खबरें हमारे लाइव ब्लॉग में पढ़ें...

देहरादून में CM धामी ने 'आदि गौरव महोत्सव' में हुए शामिल

देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘आदि गौरव महोत्सव-2025’ के उद्घाटन के अवसर पर रेंजर्स ग्राउंड, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

कर्नाटक कैबिनेट में फेरबदल पर CM सिद्धारमैया का बयान

दिल्ली में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, "हमारे किसी भी कैबिनेट मंत्री ने इस (कैबिनेट फेरबदल) पर चर्चा नहीं की। मुझे आज प्रधानमंत्री से मिलना था। लेकिन बिहार चुनाव के कारण मैं उनसे नहीं मिल सका। मैं उनसे सोमवार को मिलूंगा।"

मुझे राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री की बैठक के बारे में जानकारी नहीं- डी.के. शिवकुमार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, "मुझे राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री की बैठक के बारे में जानकारी नहीं है। मुझे कैबिनेट फेरबदल पर चर्चा की जानकारी नहीं है। मुझे नहीं पता कि मैं रविवार को (राहुल गांधी) मिलूंगा या नहीं। अगर आपको नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दों पर कुछ पूछना है, तो मुख्यमंत्री से बात करें। हमें पार्टी की बात माननी होगी। मुख्यमंत्री को मल्लिकार्जुन खरगे, गृह मंत्री या प्रधानमंत्री से मिलने का पूरा अधिकार है। इसमें गलत क्या है?"

दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा चाकचौबंद, करोल बाग में हथियारबंद जवानों की तैनाती

DCP निधिन वलसन ने कहा, "हमने करोल बाग में हमेशा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी है। हमने मार्केट एसोसिएशन के साथ कई बैठकें की हैं। हालिया घटना को देखते हुए, हमने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। हमने यहां कई हथियारबंद जवानों को तैनात किया है। हम मॉक ड्रिल कर रहे हैं और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी भी बढ़ा रहे हैं।"

CM योगी ने मुख्यमंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की

लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री आवास पर IT इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने पर भाजपा नेता रूडी की प्रतिक्रिया

बिहार में भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने पर कहा, "यह उनका पारिवारिक मामला है। हो सकता है कि उन्हें किसी प्रकार की निराशा हो। मुझे लगता है कि RJD बिखरता जा रहा है और संकेत अच्छे नहीं है।

हर राज्य, हर भाषा हमारे लिए पूजनीय, सूरत में बोले PM मोदी

सूरत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आप भी जानते हैं और बिहार के लोग भी जानते हैं कि हम वो पार्टी हैं, जब आपने हमें गुजरात में मुख्यमंत्री के रूप में भी काम दिया था तब भी हमारा एक मंत्र था कि भारत के विकास के लिए गुजरात का विकास। हमारी मूलभूत सोच रही है- नेशन फर्स्ट, हिंदुस्तान का हर कोना, हिंदुस्तान का हर राज्य, हर भाषा-भाषी नागरिक, ये हमारे लिए पूजनीय है, वंदनीय है इसलिए बिहार का भी गौरव करना, बिहार के सामर्थ्य को स्वीकार करना, यह हमारे लिए बहुत सहज बात है।"

सूरत में सार्वजनिक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन

केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और अन्य नेता गुजरात के सूरत में एक सार्वजनिक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते हुए।

हमारी एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत- चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री और LJP(रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, "चुनाव के समय प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं आगे आकर चुनाव का नेतृत्व किया। मुझे लगता है कि हमारी एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत रही है। हम सभी ने एक दूसरे का साथ दिया और हम एक लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहे। महागठबंधन और RJD बिहार में समाप्त हो गई है। बिहार की जनता ने पूरी तरह से जातिवाद और सांप्रदायिकता फैलाने वाली सोच को खत्म कर दिया है।"

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी राहुल गांधी के आवास पहुंचे

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पहुंचे।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा विस्फोट में घायल लोगों से मुलाकात की

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा कल रात नौगाम पुलिस स्टेशन परिसर के पास हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने नौगाम के उजाला अस्पताल गए। इस विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई।

मैं राजनीति छोड़ रही हूं, लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने तोड़ा परिवार से नाता

मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं। संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था। और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रहा हूं।

PM मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नर्मदा में पुष्पांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर नर्मदा में भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की।

बागेश्वर बाबा की यात्रा का 9वां दिन, बोले- देश का हिंदू एकजुट होकर संविधान बचाएगा

बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कहते हैं, "आज इस पदयात्रा का 9वां दिन है, कल इसका समापन होगा। यह देश और सनातनी हिंदुओं की एकता के लिए किया जा रहा है। हम चाहते हैं कि ब्रज की धरती मांस-मदिरा से मुक्त हो। देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है और विकास की गति तय कर रहा है। देश का हिंदू एकजुट होगा तो देश एकजुट होगा, जिससे संविधान बचेगा।"

दिल्ली धमाके से जुड़े तीन डॉक्टरों का लाइसेंस रद्द, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की बड़ी कार्रवाई

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने दिल्ली ब्लास्ट मामले से जुड़े तीन डॉक्टरों का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर मेडिकल काउंसिल की सिफारिश और जांच एजेंसियों द्वारा जुटाए गए ठोस साक्ष्यों के आधार पर की गई है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर (ग्रामीण) के एसएसपी को निलंबित किया

पंजाब डीपीआर की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहने के लिए अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी को निलंबित कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के आवास पर मीटिंग खत्म, राहुल गांधी ने साधी चुप्पी

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और महागठबंधन के खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर राहुल गांधी की मीटिंग खत्म हुई। वो अब मीटिंग से निकले तो नतीजों पर कुछ भी नहीं कहा।

ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बने

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इस मामले में पंत ने पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ऋषभ पंत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 24 गेंदों का सामना करते हुए 27 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 छक्के और 2 चौके निकले।

अनुपम खेर ने आइकन अभिनेत्री कामिनी कौशल के निधन पर व्यक्त किया दुख

अनुपम खेर ने अभिनेत्री कामिनी कौशल को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट डाला है। पोस्ट में अनुपम ने लिखा, "कामिनी कौशल जी ना केवल एक बेहतरीन कलाकार थीं, बल्कि एक ख़ूबसूरत इंसान भी थीं। मैं जब भी उनसे मिला, वे हमेशा मुस्कराकर और प्यार से मिलीं और हमेशा अच्छी नसीहत दी। भारतीय फ़िल्मों के इतिहास में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा! ओम शांति!"

बिहार चुनाव में जीत के बाद भाजपा का 'सफाई अभियान' शुरू, आरके सिंह को पार्टी से निकाला

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की जीत के अगले दिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को पार्टी से निकाल दिया है। उन्हें 6 साल के लिए भाजपा से बाहर किया गया है।

एनडीए की जीत पर पश्चिम बंगाल में निकाली रैली, डायमंड हार्बर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला

बिहार चुनाव में भाजपा की जीत के समर्थन में पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर में भाजपा की ओर से एक रैली निकाली गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर करीब 40-50 लोगों के समूह ने हमला कर दिया। घायल कार्यकर्ताओं को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

झारखंड के स्थापना की 25वीं वर्षगांठ, क्या बोले सीएम हेमंत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि धरती आबा बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हो, और फूलो-झानो की वीर भूमि हमारा झारखंड अपने गौरवपूर्ण 25 वर्ष पूरे कर रहे है। इन वर्षों में झारखंड ने संघर्ष से स्थिरता और स्थिरता से समृद्धि की प्रेरक यात्रा तय की है। इसे प्रगति पथ पर आगे ले जाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर काम करने का संकल्प लेना चाहिए।

टैरिफ को लेकर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, अमेरिका ने कॉफी और फलों से हटाया शुल्क

टैरिफ बम फोड़कर दुनियाभर में बवाल मचाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब यू-टर्न ले लिया है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ने खाद्य आयात पर शुल्क में कटौती की है। आइए जानते हैं कि इससे भारत पर क्या असर होगा। ट्रंप का यह फैसला महंगाई को नियंत्रित करने और आम जनता को राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है। वहीं इससे भारत को भी फायदा होने वाला है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को घोषणा की कि उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के फल और जूस, चाय और मसाले उन आयातों में शामिल हैं जिन पर पारस्परिक शुल्क नहीं लगेगा।

पुलिस ने नूंह से 2 लोगों को हिरासत में लिया

दिल्ली ब्लास्ट मामले में हरियाणा के नूंह से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब पुलिस अल फलाह यूनिवर्सिटी के कई डॉक्टरों की तलाश कर रही है।

राहुल गांधी ने बिरसा मुंडा को किया नमन, एक्स पर किया पोस्ट

जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान क्रांतिकारी, धरती आबा बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर उन्हें सादर नमन। उनका साहस, संघर्ष और बलिदान हमें आदिवासी अस्मिता के सम्मान और न्याय के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

पीएम मोदी सूरत पहुंचे, कुछ ही देर में बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा करेंगे

पीएम मोदी सूरत पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री थोड़ी ही देर में बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा करने के लिए रवाना होंगे।

पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा को 150वीं जयंती पर किया शत-शत नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को याद किया है। पीएम मोदी ने लिखा- भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी 150वीं जयंती पर शत-शत नमन है। जनजातीय गौरव दिवस के इस पावन अवसर पर पूरा देश मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनके अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहा है।

झारखंड स्थापना दिवस: अमित शाह, ओम बिरला, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

हर साल 15 नवंबर को झारखंड का स्थापना दिवस मनाया जाता है। साल 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड एक अलग राज्य बना। यह प्रदेश शनिवार को अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।

कोलकाता में पोद्दार कोर्ट के पास लगी भयानक आग, दमकल की 17 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

कोलकाता के पोद्दार कोर्ट के पास भयंकर आग लग गई है। आग की वजह से आसमान में काले धुएं का गुब्बार उठता दिखाई दे रहा है। मौके पर 17 दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाया जा रहा है।

रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के रतलाम में शुक्रवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हुए एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा भेटिया-भीमपुरा गांव के पास हुआ।मरने वालों में एक 15 वर्षीय लड़का और एक 70 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। मारे गए लोग गुजरात और मुंबई के रहने वाले थे।

आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है, बोले दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त अनिल सूकलाल

दिल्ली आतंकी विस्फोट मामले पर, भारत में दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त अनिल सूकलाल ने कहा, दिल्ली में जो कुछ हुआ, उससे हम स्तब्ध हैं। भारत के मध्य में इस तरह का आतंकवादी हमला अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एक बहुत ही निराशाजनक संदेश देता है कि हमें मिलकर काम करना होगा। आज के समय में, या किसी भी स्तर पर, आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है।

नौगाम पुलिस स्टेशन धमाके के बाद, डीजीपी ने किया घटनास्थल का दौरा

जम्मू-कश्मीर डीजीपी नलिन प्रभात नौगाम पुलिस स्टेशन के पास के इलाके का दौरा करने के बाद वहां से निकल गए हैं। नौगाम पुलिस स्टेशन में कल रात एक हादसा हुआ था। इस धमाके में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है। यहां अमोनियम नाइट्रेट की वजह से धमाका हुआ था।

BJP की राष्ट्रीय टीम में दिखा मध्य प्रदेश का दबदबा; खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल बने राष्ट्रीय महासचिव

BJP आईटी सेल से अमित मालवीय हटाए गए, कौन हैं छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के, जो अब डिजिटल टीम को करेंगे लीड?

Hisar Murder Case: CM सैनी से बातचीत के बाद बनी सहमति, 14 दिन बाद आज जिवन का किया जाएगा अंतिम संस्कार

मोदी जी, देखिए NTA ने क्या किया...UGC-NET री-एग्जाम पर भड़के राहुल गांधी, एनटीए की जिम्मेदारी पर उठाए सवाल

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस