रांची में अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने वीडियो जारी कर कहा, आंदोलन की दिशा भटकाने की कोशिशें हो रही हैं। इस आंदोलन की वजह से आज एक जांच समिति बनाई गई है। सरकार हमारी बातें सकारात्मक रूप से सुन भी रही है, लेकिन पूरा न्याय अभी बाकी है। मेरे आंदोलन के शुरू होने के लगभग 29-30 दिन बाद, कुछ लोग इस आंदोलन को खत्म करना चाहते हैं। सही समय आने पर मैं सब कुछ उजागर करूंगा। मैं मासूम छात्रों से अपील करता हूं कि वे इस आंदोलन को भटकने न दें। हालात चाहे जैसे भी हों, आंदोलन को बचाए रखें और एकजुट रहें।
झारखंड के रांची में खराब मौसम और लगातार बारिश के बीच, JPSC-JSSC CGL परीक्षा रद्द करने, CBI जांच और सुधारों की मांग को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन 21वें दिन भी जारी है। मुश्किल मौसम के बावजूद छात्र अपना आंदोलन जारी रखे हुए हैं।
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति का भाषण शाम 7 बजे आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और सभी दूरदर्शन चैनलों पर दिखाया जाएगा।
महाराष्ट्र के नासिक में सुबह-सुबह 5.32 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गयी।
उत्तराखंड में चमोली के पीपलकोटी में निर्माणाधीन 3 किमी लंबी टनल में गुरुवार शाम लैंडस्लाइड में मृतकों की संख्या 7 हो गई है।
Breaking News Today LIVE: उत्तराखंड में चमोली के पीपलकोटी में निर्माणाधीन 3 किमी लंबी टनल में गुरुवार शाम लैंडस्लाइड में मृतकों की संख्या 7 हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज शाम 7:00 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह भाषण दूरदर्शन और आकाशवाणी के सभी नेशनल नेटवर्क पर ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। सरकारी डिपार्टमेंट और लोगों में डिजिटल सिक्योरिटी के बारे में अवेयरनेस बढ़ाने के मकसद से एक स्पेशल वेबकास्ट प्रोग्राम आज दोपहर 12:00 बजे नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) के जरिए ऑर्गनाइज किया जाएगा। देश और दुनिया से जुड़ी सभी ताजा और लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ...