ब्रेकिंग न्यूज अपडेट फोटो (डिजाइन फोटो)
देश

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: महाराष्ट्र के कुर्ला में भूस्खलन; PM मोदी लॉन्च करेंगे रामनाथ कोविंद की आत्मकथा

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: PM नरेंद्र मोदी आज रामनाथ कोविंद की आत्मकथा लॉन्च करेंगे। संसद में FCRA Amendment Bill 2026 पेश होने की संभावना, अमित शाह और योगी के भी कार्यक्रम।

प्रिया जैस

महाराष्ट्र: कुर्ला के गौसिया चाल में लैंडस्लाइड, रेस्क्यू अभियान जारी

महाराष्ट्र के कुर्ला में राठौड़ मेडिकल के पास चिराग नगर की गौसिया चाल में सुबह करीब 3:48 बजे भूस्खलन हुआ। तीन से चार लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है।

अमेरिकी अदालत 20 नवंबर को पन्नू हत्या की साजिश के मामले में सजा का ऐलान करेगी

अमेरिकी फेडरल कोर्ट ने निखिल गुप्ता की सजा का ऐलान 20 नवंबर तक टाल दिया है। निखिल गुप्ता ने सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का जुर्म कबूल किया था।

15 अगस्त के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट जारी

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली हाई अलर्ट पर है और पुलिस राजधानी भर में देर रात तक सघन गश्त कर रही है। द्वारका मोड़ पर, सुरक्षा में किसी भी चूक को रोकने और राष्ट्रीय उत्सव को सुरक्षित व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए अधिकारी वाहनों की बारीकी से जांच कर रहे हैं और आवाजाही पर नजर रख रहे हैं।

मुंबई में विलेपार्ले (पश्चिम) में शांता भवन बिल्डिंग में लगी आग, 2 की मौत

महाराष्ट्र के मुंबई में मंगलवार रात विलेपार्ले (पश्चिम) में सेंट जेवियर्स स्कूल के पास, चर्च रोड पर स्थित बप्टिस्टा रोड की शांता भवन बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर आग लग गई। इस हादसे में छह लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें से दो को अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चार अन्य की हालत स्थिर है। मृतकों की पहचान अबीर (2.5) और अंकिता (23) के तौर पर हुई है। चार घायल लोगों में पार्थ (32), हिरेन (64), यशस्वी और अभिषेक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

मणिपुर में बढ़ा तनाव, सेनापति में 5 घरों में लगाई आग, कांगपोकपी के नागा गांव पर भी हमला

15 अगस्त से पहले PM मोदी का खास संदेश, बोले- हर घर तिरंगा को उत्सव की तरह मनाएं

रामनाथ कोविंद की जीवन यात्रा पर किताब, आज पीएम मोदी करेंगे Triumph of the Indian Republic का अनावरण

Weather Update: अगले कुछ घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत इन 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और अचानक बाढ़ का अलर्ट

किताबें ही नहीं, ज्ञान का नया दौर, जानें डॉ. एस. आर. रंगनाथन के 5 नियम जिन्होंने बदल दी लाइब्रेरी की दुनिया