Breaking News LIVE: संसद के मानसून सत्र के आखिरी सप्ताह में आज भी सरकार और विपक्ष के बीच जोरदार टकराव के आसार हैं। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इससे पहले भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए संसदीय दल की साप्ताहिक बैठक सुबह 9:30 बजे संसद भवन परिसर स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में होगी। झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में छात्र आंदोलन के समर्थन में भाजपा ने आज ‘झारखंड बंद’ का आह्वान किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज संतकबीरनगर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले को करीब 684 करोड़ रुपये की 201 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। देश-दुनिया की खबरें से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहिए...
JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में भाजपा ने आज झारखंड बंद का आह्वान किया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अभी होर्मुज स्ट्रेट पर सिर्फ अमेरिकी नेवी का नियंत्रण है। हमारी नाकाबंदी पक्की है। यह एक स्टील की दीवार है। और हम उन लोगों को अंदर आने देते हैं जिन्हें हम अंदर आने देना चाहते हैं, और वे लोग अंदर आते हैं, और वे अंदर आते-जाते रहते हैं। हम उन्हें ईरान में नहीं जाने देते। उन्हें ईरान जाने के लिए स्ट्रेट में नहीं जाने दिया जाता। हम होर्मुज स्ट्रेट पर 100% कंट्रोल रखते हैं।
महाराष्ट्र के पालघर जिले के जवाहर-विक्रमगढ़ इलाके में भूकंप के लगातार दो झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 3.2 और 3.4 मापी गई। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
सावन शिवरात्रि पर झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
NDA के सांसद विपक्ष के खिलाफ़ पोस्टर लेकर संसद के मकर द्वार की ओर मार्च करेंगे। इन पोस्टरों में कहा जाएगा कि गृह मंत्री अमित शाह छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं, जबकि विपक्ष इससे भाग रहा है।
रांची में JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन। कल रांची में JPSC-JSSC विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में झारखंड BJP ने आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।
दिल्ली की PLB बिल्डिंग में NDA की साप्ताहिक संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और NDA के अन्य नेता तिरंगा लहराया।
शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने कहा, आपको (गृह मंत्री अमित शाह) सदन में आना ही पड़ेगा ये जनता की ताकत है। तो आपको जवाब देना पड़ेगा। आपको तो इस्तीफा देना चाहिए अगर कोई दूसरा कांग्रेस का मंत्री होता तो अब तक आप इस्तीफा ले लेते। उन्होंने कहा, झारखंड आंदोलन पर उन्होंने कहा,"पूरे देश में होगा यहां हिंसा हुई खासकर कि युवा जिस तरह से विद्रोह पर उतर आई है तो ये सरकार को जाना पड़ेगा। जो भी जहां भी किसी भी राज्य में सरकार जनता के खिलाफ काम करेगी। युवाओं के खिलाफ करेगी तो वहां के युवा सड़क पर उतरेंगे और अब उनको रोकना नामुमकिन है मुश्किल भी है। उन्होंने आगे कहा, झारखंड में ये हुआ है तो वहां के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है अगर वहां के विपक्ष के लोग इस प्रकार के मांग करते हैं तो उसके ऊपर हेमंत सोरेन को जवाब देना चाहिए। हेमंत सोरेन को बच्चों से बात करना चाहिए। जैसे हम यहां कहे थे कि पीएम मोदी और अमित शाह जी को जंतर-मंतर पर बैठे बच्चों से बात करना चाहिए था उसी तरह से रांची में बच्चे हजारों की संख्या में सड़क पर उतरे हैं तो उनसे बातचीत होना चाहिए था लेकिन नहीं हुआ इसलिए बच्चे इस प्रकार से हिंसक हो गए हैं।
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, उन्होंने(राहुल गांधी) चर्चा करने से मना कर दिया है। पहले उन्होंने कहा कि कॉकरोच विरोध पर उन्हें चर्चा करनी है लेकिन जब इस चीज के लिए उनका स्वागत किया गया तो उसके लिए उन्होंने मना कर दिया। वे देश को धोखा दे रहे हैं, एक दिन भी सदन चलने नहीं दे रहे हैं।
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, झारखंड के युवाओं के साथ न्याय हो। उन पर जिस तरह से अत्याचार किया गया ये राहुल गांधी की सोच दिखाती है कि उनके समर्थक राज्य में कैसे युवाओं के साथ अत्याचार हो रहा है और उनके साथ न्याय नहीं हो रहा है और दूसरी ओर वो गृह मंत्री से जवाब मांगते हैं और खुद सदन में नहीं आते हैं गृह मंत्री जवाब देने को तैयार हैं लेकिन राहुल गांधी केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए झूठे बयान दे रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने भारत के चुनाव आयोग (ECI) को उन लोगों की अपील के निपटारे की जानकारी देने का निर्देश दिया है, जिनके नाम पश्चिम बंगाल में ECI की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया के दौरान वोटर लिस्ट से हटा दिए गए थे। CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने ECI को नोटिस भी जारी किया है। यह नोटिस कांग्रेस (INC) नेता अधीर रंजन चौधरी की याचिका पर जवाब मांगने के लिए जारी किया गया है, जिसमें पश्चिम बंगाल के हर ब्लॉक में SIR ट्रिब्यूनल बनाने और अपीलों का समय पर निपटारा करने की मांग की गई है।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट के SIR पर फैसले पर कहा, बंगाल में SIR के कारण चुनाव आयोग के मुताबिक 27 लाख लेकिन असल में 34 लाख आम लोग वोट देने के अधिकार से वंचित हैं। बंगाल हाईकोर्ट जज ने खुद स्वीकार किया कि जिस रफ्तार से केस का फैसला होता है उसमें कम से कम 21 साल लगेगा इससे पूरा परिवार बेहाल होता है। अगर लिस्ट में नाम ना हो तो राशन बंद हो जाता है, कोई लाभ नहीं मिलता।
कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को कहा कि इतिहास निश्चित रूप से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को एक शांत, सौम्य और एक बेहद अहम प्रधानमंत्री के तौर पर अच्छे शब्दों में याद रखेगा।
कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, मैं सुखबीर सिंह बादल को एक सलाह देना चाहता हूं कि परिसीमन में पंजाब के हितों को बिल्कुल खा लिया जाएगा। बीजेपी पंजाब के हितों को खा जाएगी। उसमें पंजाब का सबसे बड़ा नुकसान है। आपने पहले खेती बिलों पर पंजाब के साथ धोखा किया अब दोबारा मत करना।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के हेलिकॉप्टर की ईस्ट मिदनापुर के कोलाघाट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मुख्यमंत्री वेस्ट मिदनापुर के केशपुर में खुदीराम बोस के बलिदान दिवस समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि जब एक दिन का सदन रह गया है तब जाकर गृह मंत्री प्रकट हो रहे हैं। 15 दिनों तक आप कहां थे? यह 20 तारीख की घटना है। आपने आज तक इस बात का जवाब नहीं दिया कि बच्चों पर कील लगी लाठियां और पैलेट गन किसने चलवाई। गृह मंत्री को इस पर जवाब देना चाहिए।
स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं। आज सांबा के मुख्य बाजार में सुरक्षा बलों ने गश्त की, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को जागरूक किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें और सतर्क रहें।
ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल, 2026 राज्यसभा में पारित हो गया।
जनसुराज संस्थापक और विधायक प्रशांत किशोर ने झारखंड लाठीचार्ज पर कहा कि लाठी चार्ज जंतर-मंतर पर भी हुआ है, पटना में भी हुआ है, झारखंड में भी हो रहा है। जब लोग पेपर लीक से परेशान हैं, यहां की ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था से परेशान हैं, बेरोजगारी से परेशान हैं, बच्चे रोड पर उतरेंगे ही। अगर आगे पेपर लीक होगा, जिस सरकार के भी रहते होगा, उसको परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
सपा सांसद इकरा हसन ने कहा कि सरकार पहले की ही तरह सभी को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। अगर गृह मंत्री तैयार हैं और वे जवाब देना चाहते हैं तो उन्हें सदन में आना चाहिए। 17-18 दिनों से सदन चल रहा है और वे एक भी दिन नहीं आए हैं। अगर देश की राजधानी में बच्चों पर पैलेट गन चली है तो यह हमारे लिए सबसे शर्मनाक है।
अखनूर के एलओसी के पास हमीरपुर सिधड़ गांव के नजदीक चिनाब नदी में लापता हुए दो युवकों की तलाश तीसरे दिन भी जारी रही। NDRF और SDRF की टीमों ने नदी व आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अब तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है। तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीमें लगातार तलाश में जुटी हैं।
उमर खालिद की मां सबिहा खानम ने, क्या अपोजिशन, खासकर राहुल गांधी ने उमर खालिद का साथ दिया है? सवाल पर कहा कि विपक्ष तो कोई बात ही नहीं कर रहा है। हर किसी को शायद अपने वोट बैंक खिसक जाने का डर है। एक बहुत डर है। सोसाइटी में मीडिया के जरिए सरकार ने उमर को जिस तरह पेश किया है, उमर के ही दूसरे साथी जो कांग्रेस ज्वाइन कर चुके हैं, क्योंकि उनका नाम उमर खालिद नहीं है, क्योंकि बहुत सारी चीजें उस नाम के साथ फिट नहीं बैठती हैं।
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में नया अपडेट सामने आया है। 4 अगस्त को थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई2379 भीषण टर्बुलेंस घटना की जांच एविएशन एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) को सौंपी गई थी। जांच में पायलट का दूसरा डोप टेस्ट पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आ रही है।
छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों ने राजधानी रांची में मौन जुलूस निकाला। इस दौरान भारी संख्या में छात्र एकत्रित हुए। छात्रों ने मुंह पर टेप लगाकर जुलूस निकाला।
Jabalpur Students Bus Facility Demand Protest: नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में फिलहाल CBI जांच जारी है, लेकिन मृतका के परिजन जांच की प्रगति से संतुष्ट नहीं हैं। मृतका की मां इंसाफ की गुहार लेकर लोक भवन पहुंचीं, जहां अधिकारियों ने एक सप्ताह के भीतर राज्यपाल से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। मृतका की मां पूनम देवी ने कहा कि एक सप्ताह से समय दिया गया है कि हम आपको फोन करेंगे और राज्यपाल से मुलाकात कराएंगे। मेरी बेटी का अभी कातिल नहीं मिला। अभी किसी पर विश्वास नहीं।
रांची कोर्ट ने अमर नाथ पांडे को जमानत दे दी है। उन्होंने 7 अगस्त को रांची में एक विरोध मार्च के दौरान AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकी थी।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में आकाशीय बिजली गिरने से जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। आकाशीय बिजली गिरने से बांका में 5, लखीसराय में 3 और पटना में 1 व्यक्ति की मौत हुई है।