देश

आज की ताजा खबर 05 Aug: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar 5 August 2025: झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन की पार्थिव शरीर को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित उनके पैतृक गांव ले जाया जा रहा है। जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

प्रतीक पाण्डेय

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: शिबू सोरेन को अंतिम विदाई देने के लिए देशभर से नेता और समर्थक रांची पहुंचे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव समेत कई दिग्गज नेता नेमरा में अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। रांची में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, लोकसभा सांसद पप्पू यादव, राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उत्तरकाशी में बादल फटने से 8-10 भारतीय सेना के जवान लापता

उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना | निचले हर्षिल क्षेत्र में एक शिविर से 8-10 भारतीय सेना के जवान लापता बताए जा रहे हैं।

उत्तराखंड सरकार ने उत्तरकाशी जिले में तीन IAS अधिकारियों को तैनात किया

उत्तरकाशी में आई आपदा को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने अगले आदेश तक उत्तरकाशी जिले में तीन IAS अधिकारियों को तैनात किया है।

बादल फटने से हर्षिल आर्मी कैंप भी तबाह

उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना | ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर मंदीप ढिल्लों ने बताया कि आज लगभग 13:45 बजे, धराली गाँव में भूस्खलन और हिमस्खलन हुआ। हर्षिल चौकी पर स्थित भारतीय सेना की टुकड़ी सबसे पहले प्रतिक्रिया देने और 10 मिनट के भीतर गाँव पहुँचने वाली टुकड़ी थी। बचाव अभियान जारी है।

उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना पर NDRF का बयान

उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना पर एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसेन शहीदी ने कहा, यह घटना हर्षिल कस्बे में दोपहर करीब 2 बजे हुई। एनडीआरएफ की तीन टीमें मौके पर भेजी गई हैं। प्रत्येक टीम में 35 सदस्य हैं और वे वहाँ फंसे लोगों को बचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

एक मिशन लॉन्च किया जाना चाहिए, बादल फटने की घटना पर हरीश रावत

उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दुख जताया है।

PM मोदी ने उत्तरकाशी के धराली में हुई त्रासदी पर दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरकाशी के धराली में हुई त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि मैं सभी पीड़ितों की कुशलता की कामना करता हूँ। मैंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी से बात की है और स्थिति की जानकारी प्राप्त की है।

उत्तरकाशी हादसे पर गृह मंत्री शाह ने जताया दुख

उत्तरकाशी हादसे पर अमित शाह ने कहा कि, ITBP की निकटतम 3 टीमों को वहाँ भेज दिया गया है, साथ ही NDRF की 4 टीमें भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं, जो शीघ्र पहुँच कर बचाव कार्य में लगेंगी।

उत्तरकाशी में तबाही, धराली खीर गंगा में बादल फटने से आई बाढ़

उत्तराखंड के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। जिससे दर्जनों घर बह गए है। स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू के लिए रवाना हो गया है। गंगोत्री गंगोत्री धाम के मुख्य पड़ाव धराली में खीर गंगा नदी में विनाशकारी बाढ़ आई है। बाढ़ के कारण 20 से 25 होटल और होमस्टे तबाह हो गए हैं।

कूच बिहार में सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला

बंगाल के कूच बिहार में बीजेपी नेता शुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला हुआ है। जब सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला हुआ तब वे बागडोगरा हवाई अड्डे से लौट रहे थे। उनके काफिले की एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ नारे लगाए और काले झंडे भी दिखाए।

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, आरएमएल हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। उन्होंने आरएमएल हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली है। आपको बता दें कि सत्यपाल मलिक काफी लंबे समय से बीमार थे।

शिबू सोरेन की अंतिम यात्रा रांची के मोरहाबादी से शुरू

शिबू सोरेन की  शव यात्रा सबसे पहले झारखंड विधानसभा ले जाई गई, जहां दिवंगत नेता को राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद पार्थिव शरीर को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित उनके पैतृक गांव ले जाया जा रहा है, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भारी हंगामे के बाद लोकसभा 2 बजे तक स्थगित, बिहार SIR पर हंगामा जारी

लोकसभा-राज्यसभा में बिहार SIR पर हंगामा चल रहा है। विपक्षी दलों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर बहस की मांग करते हुए अपना विरोध जारी रखा और इसको वापस लेने का मांग की है। भारी हंगामे के बाद लोकसभा 2 बजे तक स्थगित हो गई।

दो दिनी मेले के दौरान खाटूश्यामजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

एकादशी और द्वादशी के अवसर पर लगने वाले दो दिनी मेले के दौरान खाटूश्यामजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। प्रशासन ने भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की व्यवस्था की है।

विधानसभा ले जाया जा रहा शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता, पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को राज्य विधानसभा ले जाते हुए।

फिलीपींस के राष्ट्रपति का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलडेज मार्कोस जूनियर राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं। यहां पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया है।

राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर

रोहतक, हरियाणा की सुनारिया जेल से गुरमीत राम रहीम 14वीं बार एक बार फिर बाहर आया है। राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। पुलिस सुरक्षा में सुबह सिरसा डेरे के लिए पुलिस सुरक्षा के बीच रवाना हुआ।

एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी को किया गया सम्मानित

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की अहम बैठक बुलाई गई है। यह बैठक दिल्ली स्थित जीएमसी बालयोगी सभागार में हो रही है। इसमें पीएम मोदी को सम्मानित किया गया।

NDA की अहम बैठक आज, पीएम मोदी होंगे शामिल

एनडीए (NDA) संसदीय दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आज जीएमसी बालयोगी सभागार में बुलाई गई है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे और संसदीय दल को संबोधित करेंगे।

हेमंत सोरेन का भावुक पोस्ट

मैं अपने जीवन के सबसे कठिन दिनों से गुजर रहा हूँ। मेरे सिर से सिर्फ पिता का साया नहीं गया, झारखंड की आत्मा का स्तंभ चला गया।

चेन्नई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर लग्जरी बस पलटी, 20 से ज्यादा लोग घायल

चेन्नई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंबुर के पास चल रहे सड़क निर्माण कार्य के बीच एक निजी लग्जरी बस के पलट जाने से 3 बच्चों समेत 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। विजयवाड़ा से बेंगलुरु जा रही यह बस रेत के ढेर से टकराकर पलट गई। घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया।

कुलगाम में आज 5वें दिन भी ऑपरेशन अखल देवसर जारी

कुलगाम में आज लगातार पांचवें दिन भी ऑपरेशन अखल देवसर जारी है। साल 2025 का अब तक का सबसे लंबा आतंकवाद-रोधी अभियान है। इसमें 3 आतंकवादी मारे जा चुके हैं जबकि 2-3 अभी भी छिपे हुए माने जा रहे हैं। हेलीकॉप्टर और ड्रोन से आतंकवादियों की संभावित गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज होगा अंतिम संस्कार

JMM के संस्थापक संरक्षक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद कल दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए आज राहुल गांधी झारखंड जाएंगे।

कर्नाटक के सभी चार सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों ने की हड़ताल का घोषणा

सभी चार सड़क परिवहन निगमों (KSRTC, BMTC, NWKRTC और KKRTC) के परिवहन कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज से राज्यव्यापी हड़ताल पर जाने का फैसला किया है, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इंद्रलोक जूता बाजार में लगी भीषण आग

इंद्रलोक जूता बाजार में भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

NTA की परीक्षा के बीच अचानक बिजली गुल होने से मचा बवाल, परीक्षा रद्द, नई डेट घोषित

किसानों की बल्ले-बल्ले! देशभर में पहुंचेगा इलाहाबादी अमरूद-कौशांबी का केला, रेलवे बना रहा हाईटेक गुड्स शेड

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

भाग जाओ पाकिस्तान...अखिलेश यादव ने बताया BJP का नया मतलब, PDA पर CM योगी के बयान पर किया पलटवार

रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा पर केंद्र की रोक! जेडी वेंस और जोहरान ममदानी से मुलाकात बनी वजह?