आज का मौसम प्रतीकात्मक फोटो, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

आज का मौसम: 11 राज्यों में आसमानी आफत का अलर्ट, 12 घंटे के भीतर 70 की रफ्तार से तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

Today Weather Update: मौसम विभाग ने आज, 13 मई को उत्तर प्रदेश और बिहार सहित देश के 11 राज्यों में अगले 12 घंटों के भीतर भारी बारिश और 70 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है।

प्रतीक पाण्डेय

Weather Forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 13 मई के लिए एक नई और गंभीर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, अगले 12 घंटों के भीतर 11 राज्यों में भारी बारिश और भीषण आंधी आने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन और फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश के मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर और लखनऊ सहित कई जिलों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

बिहार के 15 जिलों में यलो अलर्ट

बिहार के पटना, गया और चंपारण सहित 15 जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है, जहाँं 50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे खराब मौसम के दौरान खेतों में जाने से बचें और अपनी कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं।

दिल्ली-NCR और पंजाब में धूल भरी आंधी का साया

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज 13 मई को बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। दिल्ली में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और चंडीगढ़ जैसे शहरों में भी 50 से 60 किमी/घंटा की स्पीड से हवाएं चलने और तेज बारिश होने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में बिगड़ेगा मौसम

पहाड़ों पर भी मौसम का मिजाज काफी सख्त रहने वाला है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू और मनाली में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मनाली में आज न्यूनतम तापमान गिरकर 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। उत्तराखंड के नैनीताल, देहरादून और चमोली जैसे जिलों में भी आंधी-बारिश की चेतावनी है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिल सकती है।

मध्य प्रदेश में 'लू' का कहर और राजस्थान में गर्मी

जहाँ उत्तर और पूर्वी भारत में बारिश का अलर्ट है, वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल, उज्जैन और विदिशा जैसे जिलों में भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी दी गई है। भोपाल में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राजस्थान के जयपुर में आज पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है, हालांकि राज्य के हनुमानगढ़ और झुंझुनू जैसे कुछ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी है।

चक्रवाती परिसंचरण ने बदली हवाओं की दिशा

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस मौसमी बदलाव का मुख्य कारण पश्चिमी राजस्थान और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में मौजूद चक्रवाती परिसंचरण (cyclonic circulation) है। इन हवाओं के दबाव के कारण ही मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में नमी और तूफान की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम विभाग के अपडेट्स पर नजर रखें और आंधी के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान