प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया 
देश

बारिश के साथ 40KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD का 5 राज्यों में रेड अलर्ट, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Today Weather Update: देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है. IMD ने 5 राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है. इन राज्यों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश का खतरा है।

अर्पित शुक्ला

Aaj Ka Mausam: मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। खासकर होली के मौके पर मौसम कई रंग दिखा रहा है। कहीं 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है, तो कहीं गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई राज्यों में गर्मी ने अभी से असर दिखाना शुरू कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पांच राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। होली के दिन मौसम का यह डबल अटैक लोगों की चिंता बढ़ा रहा है, दिन में तेज धूप, शाम को तेज हवाएं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री तक ऊपर जा सकता है। 4 से 8 मार्च के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी तथा मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि होली के बाद तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

उत्तर भारत का हाल

4 मार्च को पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में तेज बारिश और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड और ओडिशा में हल्की से मध्यम हवाएं चलेंगी।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में होली और उसके बाद मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। हवाएं 10–15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन सूखी हवाओं से धूलभरी परिस्थितियां बन सकती हैं।

यूपी-उत्तराखंड

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि पश्चिमी यूपी में गर्मी बढ़ेगी। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक जा सकता है। उत्तराखंड में 8 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश की संभावना है।

बिहार-झारखंड

बिहार में बारिश के आसार कम हैं, लेकिन तापमान 32 से 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। झारखंड में 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिन गर्म और शाम हल्की ठंडी रह सकती है।

पंजाब-हरियाणा

4 मार्च को तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना है। धूलभरी आंधी जैसे हालात बन सकते हैं। किसानों को फसलों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हिमाचल और कश्मीर

4 से 8 मार्च के बीच सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में फिसलन बढ़ने की आशंका है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान

मध्य प्रदेश और राजस्थान में तापमान 33 से 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। फिलहाल बारिश की संभावना कम है, लेकिन शुष्क हवाओं से गर्मी का असर बढ़ेगा।

दक्षिण भारत

तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। तटीय इलाकों में हल्की बारिश संभव है, जबकि दोपहर में गर्मी ज्यादा महसूस होगी।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS देशों की दोगुनी रफ्तार से हुई है तरक्की, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

BRICS में कौन कितना ताकतवर? चीन से लेकर भारत तक, जानें कौन-कौन से देश हैं शामिल

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?